852131
सुपौल में बारिश के बाद भीमनगर वार्ड 13 लालपुर सडक पर दो फिट पानी
Supaul, Bihar:संतपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश से पिछले दो दिनों से भीमनगर पंचायत के वार्ड 13 में सडक पर दो फिट पानी लग जाने से जल जमाव की स्थिति हो गई है। जिससे पैदल चलना तो दूर बाइक और चार पहिया वाहन को भी परेशानियां झेलनी पर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए आवश्यक पहल की मांग की है। जानकारी अनुसार वीरपुर भीमनगर मुख्य सड़क के हीरो शो रूम से बैजनाथपुर-रघुनाथपुर तक 4.5 किलोमीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2018 में किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 नारायणपुर से शुरू; महिला बाइकर्स भी शामिल
Dantewada, Chhattisgarh:आज से बस्तर तिरंगा यात्रा का आगाज नारायणपुर जिले से हो गया है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक के जरिए ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस यात्रा में महिला बाइकर्स भी शामिल होंगी। बस्तर तिरंगा यात्रा का सबसे अहम पड़ाव नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के बीच का पल्ली-बारसूर मार्ग होगा। यह वही इलाका है, जिसे कभी माओवादियों की पूर्वी डिवीजन का कोर इलाका माना जाता था। साल 2001 के बाद लंबे समय तक इस मार्ग पर माओवादियों का प्रभाव रहा और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। साल 2018 में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सड़क को दोबारा आम नागरिकों और राहगीरों के लिए खोला गया। अब इसी मार्ग से गुजरने वाली तिरंगा यात्रा बस्तर में बदलते हालात और लौटती सामान्य जिंदगी का संदेश देगी।0
0
Report
दिल्ली से Nigerian गिरोह गिरफ्तार: विदेशी प्रेमजाल से ठगी, बड़ी रकम व सामान जब्त
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवक/युवतियों से दोस्ती कर, महंगे गिफ्ट व डालर/पाउंड लेकर भारत आने का झांसा देकर, फिर एयरपोर्ट पर महंगे गिफ्ट व डालर/पाउंड पकडे जाने की बात बताकर, कस्टम अधिकारी/इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक कैश या कीमती गिफ्ट होने की बात बताकर, कस्टम ड्यूटी व इनकम टैक्स जमा करने के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेशी नागरिकों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक/युवतियों को प्रेमजाल मे फंसा कर, महंगे गिफ्ट, डालर/पाउंड लेकर भारत आने का झांसा देकर, फिर एयरपोर्ट पर महंगे गिफ्ट व डालर/पाउंड पकडे़ जाने की बात बताकर, कस्टम अधिकारी/इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक कैश या कीमती गिफ्ट होने की बात बताकर, कस्टम ड्यूटी व इनकम टैक्स जमा करने के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले नाईजीरियन गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थीं। 11 अदद मोबाइल फोन。 01 अदद पासपोर्ट。 04 अदद एटीएम कार्ड。 01 अदद लैपटाप。 34 वर्क स्क्रीन शॉट मोबाइल फोन से (जिसमें सोषल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाने हेतु विदेशी लड़कियों के फोटो वीडियो व कस्टम ऑफिसर बनकर लोगों से ठगी करने के साक्ष्य मौजूद हैं।)0
0
Report
भिंड में बुलडोजर से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर बना अनोखा स्वागत
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिंड में बुलडोजर से तिरंगा यात्रा का अनोखा स्वागत।गुंडों में खौफ नहीं, देशभक्ति में बरसे फूल। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का इस्तेमाल माफियाओं और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए खूब सुर्खियों में रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड में इसी बुलडोजर का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला।यहां बुलडोजर किसी गुंडे, बदमाश या माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा करने के लिए खड़े किए गए। दरअसल, देशभर में हर घर तिरंगा अभियान और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ कस्बे में स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। रैली जैसे ही मौ नगर की सड़कों से गुजरी, स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। लेकिन सबसे खास नजारा तब देखने को मिला, जब सड़क किनारे आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर खड़े दिखाई दिए और इन्हीं बुलडोजरों से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए गए। जिस बुलडोजर को अक्सर कार्रवाई और माफियाओं के खिलाफ अभियान की तस्वीर के तौर पर देखा जाता है, वही बुलडोजर यहां देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान में फूल बरसाने के लिए खड़े थे।0
0
Report
Advertisement
नूरपुर पुलिस ने 16.02 ग्राम चिट्टा/हैरोन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया
Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 16.02 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA विंग नूरपुर की टीम ने छतरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 16.02 ग्राम चिट्टा/हैरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अजय कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी हरियाल, तहसील एवं जिला पठानकोट, पंजाब, मोटरसाइकिल नंबर PB08CC-4706 Splendor Plus पर छतरोली खड्ड में चिट्टा/हैरोइन लेकर मौजूद है तथा इसे छतरोली एवं जसूर क्षेत्र में बेचने की फिराक में है। धर्मचंद वर्मा ने कहा की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके डैशबॉर्ड/शो के अंदर छिपाकर रखी पारदर्शी पॉलीथीन पुड़िया बरामद हुई। जांच करने पर उसमें मौजूद पदार्थ के चिट्टा/हैरोइन होने के सकारात्मक संकेत मिले तथा डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 16.02 ग्राम चिट्टा/हैरोइन पाया गया। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 203/2026 दिनांक 11.08.2026, अधीन धारा 21, 25 ND&PS Act, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी गांव व डाकघर हरियाल, तहसील एवं जिला पठानकोट, पंजाब, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है। बाइट -धर्मचंद वर्मा, एएसपी नूरपुर0
0
Report
राखी राठौर: भाजपा महिलाओं को आरक्षण से आगे लेकर चुनाव लड़ेगी
Jodhpur, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर बुधवार को जोधपुर पहुंचीं। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने निकाय चुनाव, महिला सुरक्षा, लोहावट हत्याकांड, रोजगार, छात्रसंघ चुनाव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार और संगठन का पक्ष रखा। निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर राखी राठौर ने कहा कि भाजपा महिलाओं को केवल आरक्षित 33 प्रतिशत सीटों तक सीमित नहीं रखेगी। सामान्य सीटों पर भी यदि कोई महिला मजबूत जनाधार और संगठनात्मक पकड़ रखती है तो पार्टी उसे टिकट देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ संगठन और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के अवसर देने का प्रयास कर रही है। राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति गर्व को याद करने का अवसर है। भाजपा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 15 अगस्त को राजस्थान के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराना है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की ओर से तीज और लहरिया उत्सव के कार्यक्रमों में भी तिरंगा वितरित किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को अपने माता-पिता के साथ घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाते हुए पाक विस्थापित परिवारों के बीच जाकर भी तिरंगा वितरित किया जाएगा। लोहावट में महिला की हत्या के मामले को लेकर राठौर ने कहा कि घटना बेहद संवेदनशील है और लोगों में आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि आरोपी कानूनी कमियों का फायदा उठाकर बाहर नहीं निकल सकें। जल्दबाजी के बजाय मजबूत जांच और कानूनी कार्रवाई जरूरी है। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिला अपराधों में करीब 10 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने लखपति दीदी योजना, राजकॉप सिटीजन एप, हेल्पलाइन सेवाओं और महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों का भी जिक्र किया। राज्य सरकार के कामकाज का बचाव करते हुए राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले से चल रही योजनाओं को बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से चार लाख सरकारी नौकरियों और छह लाख रोजगार के अवसरों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें करीब दो लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कैलेंडर जारी होने से युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की जानकारी पहले से मिल रही है। राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन के जरिए प्रदेश में निवेश आने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का पलायन कम करने में मदद मिलेगी। छात्रसंघ चुनावों को लेकर राठौर ने कहा कि 2023 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री इस विषय को देख रहे हैं और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने माना कि विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा युवाओं को जोड़ने के लिए तिरंगा यात्रा, बाइक रैली, सेमिनार और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना महिला मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य है।0
0
Report
नवी मुंबई के वाशी में भाजप की तिरंगा रैली, हजारों ने देशभक्ति से गूंजी तालियां
Navi Mumbai, Maharashtra:Anchor - भारतीय स्वातंत्र्यदिनाच्या पार्श्वभूमीवर नवी मुंबईतील वाशी येथे भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने भव्य 'तिरंगा रॅली'चे आयोजन करण्यात आले होते. या तिरंगा रॅली मध्ये माजी खासदार संजीव नाईक, माजी आमदार संदीप नाईक, भाजप नगरसेवक पदाधिकारी यांच्यासह हजारो नागरिकांनी हातात तिरंगा घेऊन उत्स्फूर्त सहभाग नोंदवला. यावेळी 'भारत माता की जय' आणि 'वंदे मातरम'च्या जयघोषाने संपूर्ण परिसर दुमदुमून गेला होता. स्वातंत्र्याचा अमृतकाळ साजरा करत असताना, आपल्या राष्ट्रध्वजाचा सन्मान करणे आणि युवकांमध्ये राष्ट्रप्रेमाची भावना रुजवणे हा या तिरंगा रॅलीचा मुख्य उद्देश असल्याची प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित, मंत्री पलटवार
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार वेन प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां अभियान बसेरा-2 के तहत 21 भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया। इस दौरान बीडीओ आफताब अहमद, सीओ सुभाष कुमार चौधरी और प्रखंड प्रमुख रंजू देवी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया है, ताकि वे अपनी जमीन पर पक्का मकान बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकें। वहीं, राज्य का खजाना खाली होने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने में पैसा आता भी है और विकास कार्यों पर खर्च भी होता है। यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का वेतन शायद विदेश से आता है, अगर भारत से आता तो उन्हें राज्य की वित्तीय व्यवस्था की जानकारी होती। वहीं, एके-47 से गोली चलाने की घटना को लेकर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और उसी के अनुरूप सरकार काम कर रही है। बाइट:श्रवण कुमार मंत्री0
0
Report
अल्मोड़ा के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत, पिंजरे में कैद तेंदुआ रेस्क्यू
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। हवालबाग विकासखंड की लाट ग्राम सभा में मंगलवार शाम एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा。 लाट ग्राम सभा में पिछले कुछ समय से तेंदुए की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार शाम तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से निकाला और रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग दीपक सिंह ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से तेंदुओं की चहलकदमी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरत के अनुसार पिंजरे लगाए जाते हैं और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में झाड़ियां होने से तेंदुओं को छिपने की जगह मिलती है। ऐसे में लोगों से आसपास की झाड़ियों को साफ रखने की अपील की जाती है。0
0
Report
Howrah से ISI जासूूस Rana Rauf गिरफ्तारी, नकली दस्तावेज बनाने में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:Rana Rauf (pak national) Abdul Izaz (Indian) was with Rana. Helped Rana in procuring fake Indian documents. Rana was spying for ISI. Came to Kathmandu in 2012. From there he had sneaked into India through Bihar border. Later shifted to Bengal and was spying for isi. Local module Gouri korar chestai chilo. Important establishment and army movements were his primary focus area of work.0
0
Report
Advertisement
हर घर तिरंगा: जीविका दीदियों ने 68 हजार झंडे बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत की
Sitamarhi, Bihar:बिहार की जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और देश के सबसे बड़े पर्व, स्वतंत्रता दिवस, में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। सीतामढ़ी जिले में कुल 68 हजार से अधिक तिरंगे झंडे बनाने का यह लक्ष्य महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बनी है .. इस बड़े ऑर्डर से स्थानीय स्तर पर जीविका दीदियों को आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार मिला है और उनकी आमदनी बढ़ी है । इसको लेकर जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इतना ही नहीं ..स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करना दीदियों के लिए सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि देश सेवा का एक बड़ा अवसर मिला है जिससे राष्ट्रीयता की भावना जागी है .. आपसे बता दे कि जिले के सभी 17 प्रखंडों में 4-4 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य रखने से हर क्षेत्र की दीदियों को बराबर काम और लाभ मिल पा रहा है।दीदियों के उत्साह और कड़ी मेहनत को देखते हुए यह साफ है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी झंडे समय पर तैयार होकर हर हाथ तक पहुंच जाएंगे।निश्चित रूप से, बिहार सरकार की इस पहल और जीविका दीदियों के अथक प्रयास से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि समाज में महिलाओं का सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।0
0
Report
जेवर एयरपोर्ट: धीरेन्द्र सिंह बोले, विकास की नई इबारत लिख रहा है
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी विधायक धीरेन्द्र सिंह का नोएडा एयरपोर्ट प्रकरण पर बयान जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे और पानी नजर आएंगे: धीरेन्द्र सिंह कभी विकास की मुख्यधारा से दूर था जेवर, आज तेजी से बदल रहा है: धीरेन्द्र सिंह जिनके शासन में एयरपोर्ट वर्षों तक कागजों और चर्चाओं तक सीमित रहा, उन्हें आज धरातल का विकास नहीं दिखता: धीरेन्द्र सिंह आज जेवर बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और विकास की नई इबारत लिख रहा है: धीरेन्द्र सिंह0
0
Report
कपूरथला के बिशनपुर जट्टा में पुरानी रंजिश से 24 वर्षीय युवक की हत्या
Kapurthala, Punjab:कपूरथला के बिशनपुर जट्टा में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 24 वर्षीय नौजवान की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भी इसी गांव के रहने वाले हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान दो भाई आरोपियों के निशाने पर आए। इस दौरान 24 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान करीब चार फायर किए गए। आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
हिमाचल में 60 पैसे सेस से पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ीं, कुल्लू के पंपों पर नया दाम
Kullu, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश? Wait we must ensure hindi. Sorry. Provide cleaned text in Hindi. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा बीती रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर प्रति की गई है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर सभी पेट्रोल पंपों पर अब नए दाम लागू हो गए हैं। सेस लगने से पहले कुल्लू में पेट्रोल के दाम 102.49 थे। जो अब बढ़कर 103.20 पैसे हो गए हैं। डीजल के दामों की बात करे तो यह पहले 94.54 प्रति लीटर था। जो अब बढ़कर 95.23 पैसे प्रति लीटर हो गया है। ऐसे में बार-बार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से कुल्लू के जनता में भी सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार पहले आम आदमी की आमदनी भी बढ़ाए। ताकि वह पेट्रोल और डीजल के खर्च को वहन करने में सक्षम हो सके। आज आम आदमी की आय कम होती जा रही है और सरकार दिन-ब-दिन नए-नए टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर रही है ।भूतनाथ पेट्रोल पंप पर ऑपरेटर मेहुल शर्मा और हरीश का कहना है कि सरकार के द्वारा 60 पैसे सेस लगाया गया है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर उसके दामों में वृद्धि हुई है। पेट्रोल पर 71 पैसे की वृद्धि हुई है और डीजल पर 69 पैसे की वृद्धि हुई है। हालांकि लोग भी नए दाम को देखकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन बीती रात से ही सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के जो नए दाम लागू किए गए हैं। उसी हिसाब से अब लोगों को पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। वंही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे नरेश का कहना है कि वह पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवाने के लिए कुल्लू आए थे और जब पेट्रोल पंप पर तेल भरने के लिए पहुंचे। तो उन्हें पता लगा कि रातों-रात ही सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जो गलत है। इन दिनों जिला कुल्लू में कृषि और बागवानी का सीजन भी चला हुआ है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक और जीप के किराए में भी वृद्धि होगी और बाहरी राज्यों से भी जो सामान माल वाहक वाहनों में आता है। वह भी अपने किराए में वृद्धि करेंगे। जिससे अपने आप खाने-पीने की वस्तुएं भी महंगी हो जाएगी और कुल्लू से जो सेब व अन्य उत्पाद बाहरी राज्यों को भेजे जा रहे हैं। उसके लिए भी बागवानों को अतिरिक्त किराया खर्च करना होगा। बाइट - नरेश स्थानीय निवासी बाइट - यशपाल शर्मा मैनेजर हाईवे पेट्रोल पंप कुल्लू0
0
Report
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 60 पैसे सेस को लेकर सियासत गरम
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे अतिरिक्त सेस लगाने के फैसले को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बचाव किया है。 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा को राज्य सरकार पर सवाल उठाने से पहले यह बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले से इतनी अधिक क्यों हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया。 लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कच्चा तेल महंगा होने से बिटुमेन की कीमतें भी बढ़ी हैं। इसके चलते सड़कों की मेटलिंग का काम समय पर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस स्थिति के लिए भी भाजपा की जवाबदेही तय करने की बात कही。 वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने ई-20 पेट्रोल को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त परीक्षण पूरा हुए बिना पेट्रोल में ई-20 लागू करने से गाड़ियों की माइलेज प्रभावित हो रही है और लोग परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों की गाड़ियों और भावनाओं के साथ इस तरह खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। इस पूरे मामले में भी उन्होंने भाजपा की जवाबदेही तय करने की बात कही。 बाइट—- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री, हिमाचल प्रदेश0
0
Report
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुदकुशी; पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फाँसी परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप मृतक का रिश्तेदार हत्या के मामले में था वांछित- परिजन परिजनों का आरोप रिश्तेदार को हाजिर करने का बनाया जा रहा था दबाव आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज थी पुलिस मृतक राजू यादव को लगातार पुलिस कर रही थी टार्चर- परिजन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद शव देने से परिजन कर रहे मना ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
