icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली रवाना हुई CBI टीम, 12 नवंबर तक रिमांड पर

Raipur, Chhattisgarh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम रायपुर से दिल्ली रवाना हो गई है। इससे पहले रायपुर की एक विशेष अदालत ने चंद्राकर को 8 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। जांच एजेंसी अब दिल्ली स्थित मुख्यालय में सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को दोबारा रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। Mahadev Betting App: CBI Team Departs for Delhi with Saurabh Chandrakar on 8-Day Remand
0
0
Report

उन्नाव में राजा भैया का बड़ा बयान: हिंदुत्व, सनातन और संविधान पर तकरार

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ 。 उन्नाव - प्रदीप मिश्रा की कथा में राजा भैया का बड़ा बयान 。 सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा कराई जा रही कथा, कथा में राजा भैया का बड़ा बयान 。 मुसलमान अगर इस्लाम की बात करता है तो समाज समर्थन देता है - राजा भैया । हिंदू अगर सनातन और हिंदुत्व की बात करे तो उसे दूर किया जाता है - राजा भैया । भारत तभी तक संवैधानिक राष्ट्र जब तक हिंदू बहुल्य है - राजा भैया । बिना भारत के हिंदुस्व की और बिना हिन्दुस्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती - राजा भैया । उन्नाव में राजा भैया ने दिया बड़ा बयान ।
0
0
Report

रीवा के पटाखा गोदामों पर लाइसेंस-सुरक्षा का बड़ा सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी में स्थित पटाखा गोदामों पर प्रशासन की टीम ने अचानक दबिश देकर जांच की। दरअसल, जिन स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है, वहां घनी आबादी बसी हुई है। ऐसे में रिहायशी इलाके के बीच पटाखा गोदामों का संचालन सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर कलेक्टर ने पहले इन गोदामों के लाइसेंस देने से इनकार करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर के फैसले के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील प्रस्तुत की और अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि उनके गोदाम निर्धारित नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं तथा उन्हें लाइसेंस दिया जाना चाहिए. व्यापारियों की दलील सुनने के बाद कमिश्नर स्तर से उन्हें लाइसेंस देने की अनुमति मिल गई. गौरतलब है कि बीते दिनों पटाखा व्यापारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस निरस्त होने की जानकारी दे चुके थे। व्यापारियों का कहना था कि यदि लाइसेंस नहीं मिला तो इस बार रीवा में दिवाली के दौरान आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री प्रभावित होगी। इसके बाद 2 नवंबर को कमिश्नर स्तर से गोदाम खोलने की अनुमति मिलने की बात सामने आई और इसके ठीक दो दिन बाद प्रशासन की टीम अचानक देर रात गोदामों की जांच करने पहुंच गई. इस दौरान एसडीएम ने बताया कि टीम केवल जांच करने आई थी। निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश व्यापारियों को दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी कमियां दोबारा न हों और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है कि जब कलेक्टर ने रिहायशी इलाके और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के आधार पर लाइसेंस निरस्त किया था. तो आखिर कमिश्नर ने किस आधार और किन परिस्थितियों में दोबारा लाइसेंस की अनुमति दे दी. क्या लाइसेंस देने से पहले मौके की स्थिति और आबादी की सघनता का दोबारा परीक्षण किया गया था. क्या व्यापारियों को अनुमति देने से पहले सुरक्षा के सभी मानकों की पुष्टि की गई. घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में केवल कमियां बताकर हिदायत देना पर्याप्त है या जिम्मेदार अधिकारियों को इस पूरे मामले में जवाबदेही भी तय करनी चाहिए. फिलहाल मैदानी के पटाखा गोदामों की जांच के बाद प्रशासनिक फैसलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी बाजारों की निगरानी

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow32m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी पर्व धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा गैसड़ी के प्रमुख बाजारों और सर्राफा मंडी समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ​फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी सुझाव लिए। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही यह हिदायत भी दी कि यदि कोई शरारती या अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ​पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़भाड़ और महत्वपूर्ण स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों और बाजारों की निगरानी ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों पर साइबर व सोशल मीडिया सेल की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल और प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

सरायखास डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्रों से रूबरू हुए डीएम, स्मार्ट क्लास की शैक्षिक गुणवत्ता

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow33m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। नौनिहालों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम सरायखास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक संवेदनशील प्रशासनिक पहल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्श पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और पोषण आहार की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। सरायखास केंद्र पर बच्चों को कढ़ी-चावल तथा इडली-सांभर परोसा जा रहा था। डीएम ने भोजन के स्वाद और पौष्टिकता को जांचा और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जो बच्चे किसी कारणवश केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए गांव में ही निश्चित स्थल तय कर भोजन पहुंचाया जाए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए स्वच्छ पैकिंग में पौष्टिक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके उपरांत डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था देखी और छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची। उन्होंने ग्राम में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
0
0
Report

रेहरा बाजार और सादुल्लानगर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधी सड़क बनकर तैयार

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow35m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों में सड़क ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड रेहरा बाजार पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि नाबार्ड-31 योजना के तहत 2994.90 लाख (लगभग 29.94 करोड़) रुपये की स्वीकृत लागत से 15.87 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जा रही है। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए इस कार्य की अब तक 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है। परियोजना को 18 जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। जीएसबी व डब्ल्यूएमएम का कार्य 15.50 किमी और आबादी क्षेत्र में 2 किमी सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर देते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेहरा बाजार तिराहे पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर सड़क निर्माण से जुड़े सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यावहारिक समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बेहतर सड़क से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर बलरामपुर पुलिस मुस्तैद, फायर कर्मियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow36m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी दीपावली पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर दमकल वाहन तथा बचाव उपकरण हर समय पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। पानी के टैंकरों तथा अन्य तकनीकी संसाधनों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सूचना मिलने पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी कर्मियों को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहने और घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। इसके अलावा पटाखा बिक्री स्थलों, प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अग्निशमन विभाग की विशेष निगरानी रहेगी। एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी आम नागरिकों और व्यापारियों को भी आग से बचाव के सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करें। सुरक्षा के दृष्टिगत आपसी समन्वय और तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने की हिदायत दी गई है, ताकि जिले में पर्व का उल्लास किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावित न हो।
0
0
Report

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में आसमा खातून की मौत, पिता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow38m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के भीतर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​मृतका की पहचान आसमा खातून (40) पत्नी मोहम्मद अकरम उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतका का पति बीते 4 जून को आजीविका के लिए सऊदी अरब गया हुआ है, जहां वह मजदूरी करता है। आसमा अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ गांव में रह रही थी, जबकि उसकी बेटी का विवाह करीब चार महीने पहले ही हुआ था। बुधवार सुबह घर के अंदर दुपट्टे से बंधे फंदे पर उसका शव लटकता देखकर लोगों ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य साजिद खान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं मृतका के पिता आफत अली निवासी रमईपुर, थाना गैसड़ी ने पचपेड़वा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी की मौत की वजह स्पष्ट करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर थाना प्रभारी पचपेड़वा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

विदेश से लौटे पति के विवाद से तंग आकर असगरी बेगम ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow40m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां में बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते 61 वर्षीय एक महिला ने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के बेटे ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​ग्राम बनगवां में सरकारी अस्पताल के पास रहने वाली असगरी बेगम (61) का शव घर के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र नूरुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके पिता कमरुद्दीन उर्फ जोथू करीब नौ महीने पहले विदेश से लौटे थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि कमरुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर होने वाली कमाई दूसरी महिला पर खर्च करते थे और पत्नी की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी करते थे। ​नूरुद्दीन के अनुसार माता-पिता के बीच होने वाले विवादों के वीडियो भी उसके पास हैं। उसने पूर्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ। मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा निजामुद्दीन गांव में मजदूरी करता है, दूसरा बेटा लाला मुंबई में है और नूरुद्दीन घर पर फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कानून के शिकंजे में आया शातिर नकबजन, दिल्ली से दबोचकर न्यायालय में पेश

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow42m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी की संगीन वारदातों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश को तुलसीपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने शातिर अपराधी को दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के बाहर से घेराबंदी कर दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर बलरामपुर लेकर आई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामू उर्फ राजेश कश्यप उर्फ राजेश राजभर निवासी काशीराम कालोनी, ब्लॉक नंबर 28, थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी व जालसाजी के करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह 18 नवंबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय नचौरा से सोलर पैनल बैटरियां चुराने के अलावा ग्राम बिलोहा और शीतलापुर में नकदी, जेवर व मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। जुलाई 2025 में पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सदस्यों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए थे, जिसके बाद से मुख्य आरोपी रामू लगातार ठिकाने बदलकर फरार था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से तुलसीपुर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे साकेत कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे बलरामपुर लाई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

प्रशासन मिलावटखोरों पर कसे नकेल, छोटे दुकानदारों को परेशान करने के बजाय मिले सुधार की चेतावनी: युगल

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow43m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व से ठीक पहले जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बड़े पैमाने पर होने वाली बिक्री को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए कानपुर, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों से भारी मात्रा में नकली खोया, सिंथेटिक पनीर और तैयार मिठाइयां मंगाई जाती हैं। इसके अलावा बाजार में बिक रहे मिलावटी सरसों तेल, रिफाइंड, घी और पिसे मसालों के सेवन से आम जनता हार्ट अटैक, लिवर, किडनी फेल्योर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रही है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि मिठाइयों के डिब्बों पर निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट), संघटक तत्व और मूल्य स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान ने कहा कि बाजारों में खुले में बेचे जा रहे समोसा, पकौड़ी और फास्ट फूड पर धूल व बैक्टीरिया से बचाव के लिए पारदर्शी शीशे या ढक्कन लगाना अनिवार्य किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि छापेमारी के नाम पर छोटे व गरीब पटरी दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए, बल्कि पहले उन्हें गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी जाए। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और रिंग रोड पर छिनैती करने वाला गिरोह बेनकाब, न्यायालय भेजे गए अभियुक्त

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow45m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जिले में राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि बीते दो नवंबर को डिहवा बैजपुर निवासी धर्मराज आर्या ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 21 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका तथा बृजेंद्र कुमार चौधरी का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर लूट लिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ लकी व राजेन्द्र उर्फ निदू निवासीगण जोरावरपुर रमनगरा तथा अनिल कुमार निवासी ग्राम कोटिया थाना श्रीदत्तगंज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 21 अक्टूबर को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास ई-रिक्शा चालक से और रिंग रोड पर पैदल जा रहे राहगीर से मोबाइल छीनने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल फोन तथा चोरी व छिनैती में प्रयुक्त यूपी47एएफ9641 नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जला मकान, प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow46m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकुइया के मजरा बल्दीडीह में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से भड़की भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील कर दी। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक मकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार और आग देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप, बाल्टियों से पानी और मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, दाल, चावल, कपड़े, बर्तन और वर्षों की मेहनत से जुटाए गए जेवरात पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित मैकू और बड़का ने रोते हुए बताया कि उनके पास सिर छिपाने के लिए यही एक मात्र आशियाना था, जो आग की भेंट चढ़ गया। अब उनके पास न तो खाने के लिए अन्न बचा है और न ही पहनने के लिए कपड़े। वे पाई-पाई के मोहताज हो चुके हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधान मेहीलाल चौहान ने बताया कि अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित दैवीय आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top