icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

गढ़वा के ऐतिहासिक टाउन हॉल परेड: विकास का नया दौर शुरू

Narayanpur, Jharkhand:80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा शहर के टाउन हॉल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त और एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। 9 बजकर 01 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त पीएन मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में गढ़वा के ऐतिहासिक टाउन हॉल मैदान में स्वतंत्रता दिवस मनانا गौरव की बात है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के प्रयासों से विकास के क्षेत्र में गढ़वा जिला लगातार आगे बढ़ रहा है। जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि जरूरतमंद लोगों के लिए कई अन्य पेंशन योजनाएं भी संचालित हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी गढ़वा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर में अर्चकों के लिए ड्रेस कोड लागू, पीत वस्त्र में एकरूपता

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या स्थित राम मंदिर में आज से रामलला की सेवा में लगे अर्चकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब मंदिर में सभी अर्चक एक समान परिधान में नजर आएंगे। सभी अर्चकों के लिए पीत वस्त्र निर्धारित किए गए हैं। गर्मी के मौसम में अर्चक नीचे धोती और ऊपर उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे। खास बात यह है कि अर्चकों के वस्त्र सिले हुए नहीं, बल्कि बिना सिले हुए होंगे। गर्मी के दौरान रेशमी सिल्क के वस्त्र पहनने का भी प्रावधान किया गया है। वहीं, शरद ऋतु में मौसम के अनुसार अर्चकों को ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे। मौसम में बदलाव के बावजूद अर्चकों के वस्त्रों का रंग पीत ही रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से ड्रेस कोड लागू करने का उद्देश्य रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चकों के लिए एकरूपता और पारंपरिक स्वरूप बनाए रखना है।
0
0
Report

हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस का पर्व, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी, ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का लिया संकल्प, ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने महापुरुषों के चित्रों पर किया माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित, कार्यक्रम ke दौरान जिले के अन्य अधिकारी और कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी मौजूद रहे, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
0
0
Report

दुद्धी में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, स्कार्पियो से भारी मात्रा शराब बरामद

Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दुद्धी पुलिस ने रजखड़ घाटी में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो को रोककर उसमें लदी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार के औरंगाबाद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। VO: मामला दुद्धी थाना क्षेत्र के रजखड़ घाटी का है। जहां पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से तेज गति से आती एक स्कार्पियो को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेते हुए आरोपी हंसराज कुमार उर्फ विक्की राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब में मैजिक मोमेन्ट 180 एमएल के 575 पीस, आईकोनिक 180 एमएल के 262 पीस, सिग्नेचर 750 एमएल के 19 पीस और सिग्नेचर 375 एमएल के 24 पीस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी पिपरी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। फिलहाल दुद्धी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कुंडलिया डैम पर तिरंगे रंगों की रोशनी में देशभक्ति का नजारा

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के कुंडलिया डैम पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। डैम के गेटों से निकल रहे पानी पर तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी डाली गई है, जिससे बहता हुआ पानी भी तिरंगे के रंग में नजर आ रहा है। पानी की धार पर पड़ती तिरंगी रोशनी का यह नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुंडलिया डैम के गेटों से निकलता पानी... और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी... इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए लोग डैम पर पहुंच रहे हैं। केचमेंट एरिया में जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के 10 में से 9 गेट खोले गए हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डैम से निकलने वाले पानी पर विशेष तिरंगी लाइटिंग की गई है। केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी जब पानी की तेज धार पर पड़ती है, तो बहता हुआ पानी भी तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आता है। डैम पर देशभक्ति से भरा यह नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। लोग इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण हनुमानगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिला कलेक्टर आवास, जिला कलेक्टर कार्यालय एवं जिला परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ. यादव जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीणा, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बारां में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह, सामूहिक व्यायाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

Baran, Rajasthan:बारां में कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने किया ध्वजारोहण, जिला स्तरीय समारोह में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियां बारां शहर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के तहत आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में आयोजित किया गया है इस मौके पर मुख्य अतिथि कलेक्टर बालमुकुंद असावा समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड निरीक्षण, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, प्रशंसा पत्रों का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । वहीं राज्यपाल के संदेश का पठन एडीएम किया जिला स्तरीय समारोह में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभावान विद्यार्थियों व गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी 62 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । इस दौरान सासंद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा,पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदाशु एएसपी सौरभ तिवाडी,एडीएम भंवरलाल जनागल सहित अधिकारी ओर जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top