icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841226
PPINEWZ8 May 2025, 10:16 am

सीवान में जनार्दन यादव की गोली मारकर हुई हत्या, अपराधी फरार

Siwan, Bihar:

 सीवान में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। जनार्दन यादव जब अपने घर में सो रहे थे,इसी दौरान अपराधियों ने घर के दरवाजे पर बुलाकर जनार्दन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।घटना सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट पंचायत के रामपुर गांव निवासी गोपाल यादव के पुत्र जनार्दन यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई हैं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवसारी में आसाराम अनुयायियों के अवैध आश्रम पर बुलडोजर, पूरी तरह ध्वस्त

Navsari, Gujarat:एंकर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू के समर्थकों की मनमानी पर गुजरात प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया है। गुजरात के नवसारी जिले के जलालपोर में समुद्र तट पर स्थित लगभग 6,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर आसाराम के अनुयायियों द्वारा दोबारा कब्जा कर अवैध आश्रम खड़ा कर लिया गया था। जिला कलेक्टर मनीष गुरवानी के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस पूरे अवैध निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया है। वी/ओ : यौन उत्पीड़न मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद आसाराम बापू के अंधभक्तों की गैरकानूनी हरकतों पर गुजरात के नवसारी में प्रशासन का कड़ा हथौड़ा चला है। जलालपोर तालुका के ओंजल माछीवाड़ में समुद्र किनारे स्थित करोड़ों की सरकारी जमीन पर आसाराम के अनुयायियों ने दोबारा कब्जा कर लिया था। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में भी प्रशासन ने इसी स्थान से अवैध आश्रम को पूरी तरह ध्वस्त किया था, लेकिन इसके बावजूद समर्थकों ने कानून को ताक पर रखकर यहां फिर से टिन शेड, पेवर ब्लॉक, बाड़ और हवन कुंड बनाकर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी थीं। जिला कलेक्टर के कड़े आदेश के बाद जलालपोर तहसीलदार मृणालदान ईसरानी की अगुवाई में राजस्व टीम और जलालपोर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर JCB की मदद से पूरे अवैध ढांचे को ढहा दिया। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन के इस कड़े रुख से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव के लोक भवन मार्च पर भाजपा- कांग्रेस के आरोपों में टकराव

Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लोक भवन मार्च का आयोजन किया गया... तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे... तेजस्वी यादव के मार्च पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष का भूमिका भी सही से नहीं निभा पा रहे हैं जब सदन में जनता के मुद्दों को उठाने का समय आता है तो विदेश चले जाते हैं और आज को मार्च निकाल रहे हैं जबकि हमारी सरकार छात्रों के लिए बड़ी संख्या में बहाली निकाल रही है शिक्षा विभाग के माध्यम से अब तक लाखों नौजवान युवाओं को रोजगार मिला है... कांग्रेस ने कहा की यह बिहार है जनाब, यहाँ बीजेपी की सरकार है। अगर जनता के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएँगे, तो बीजेपी की सरकार में लाठियाँ चलेंगी, गोलियाँ चलेंगी और आज यही पटना की सड़कों पर हुआ। जिस प्रकार से पुलिस बर्बरता जो है वह की गई आरजेडी कार्यकर्ताओं के साथ, वह बेहद निंदनीय है और यहाँ पे बिहार में बीजेपी की सरकार में जितनी अराजकता है, अगर जनता के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएँगे, तो यहाँ पे बीजेपी की सरकार गोली चलाएगी, लाठी चलाएगी।जो बिहार की जनता देख रही है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

CM Grid लैब फेल: आगरा में गुणवत्ता पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Agra, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट CM ग्रिड के निर्माण कार्य में अब गुणवत्ता और लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आगरा में चल रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत निर्माण सामग्री के लिए कराए गए लैब टेस्ट में डिवाइडर के सैंपल फेल पाए गए हैं। थर्ड पार्टी की ओर से की गई जांच की रिपोर्ट नगर निगम को सौंपे जाने के बाद अब जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, बसई मंडी से अमर होटल तिराहे तक कराए जा रहे CM ग्रिड के निर्माण कार्य में डिवाइडर के सैंपल लैब टेस्ट में मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। जांच के دوران निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली RCC पाइप के नीचे PCC बेस नहीं बिछाए जाने को लेकर भी कार्यदायी संस्था से सवाल किए गए हैं। यानी निर्माण की गुणवत्ता के साथ-साथ निर्धारित प्रक्रिया के पालन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि डीके लवानिया कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर की ओर से करीब 4200 मीटर और लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत वाला CM ग्रिड का कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री के सैंपल फेल होने के बाद पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। खास बात ये है कि आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM ग्रिड की योजनाओं में भ्रष्टाचार, लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। अब लैब टेस्ट में सैंपल फेल होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की भूमिका पर नजर है। मामले में नगर आयुक्त संतोष वैश्य का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर काम में लापरवाही, कार्य की धीमी गति या निर्माण की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
0
0
Report

अकोला में मूर्तिजापुर: रोड रोलर आग से जल गया; आपात सेवाओं पर सवाल

Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील मूर्तिजापूर शहरातील भगतसिंग चौकात रस्त्याच्या डागडुजीचे काम सुरू असताना रोड रोलरला अचानक आग लागल्याची घटना घडली. रोड रोलरमधून धूर निघाल्यानंतर काही क्षणांतच आगीने रौद्र रूप धारण केल्याने परिसरात एकच खळबळ उडाली. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाले नाही. मात्र, घटनास्थळापासून हाकेच्या अंतरावर नगरपालिका आणि अग्निशमन दलाचे कार्यालय असतानाही अग्निशमन दल घटनास्थळी पोहोचण्यास दिरंगाई झाल्याचा आरोप नागरिकांनी केला आहे. त्यामुळे आपत्कालीन यंत्रणेच्या तत्परतेवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित झाले आहे.
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़: बन्नादेवी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ से बैंक खाते खोलकर साइबर ठग गिरोह पकड़ा

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ की थाना बन्ना देवी पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खोलकर अवैध लेन-देन करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, थाना बन्नादेवी पुलिस, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों से 20 फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल, सात चेकबुक, छह पैन कार्ड, लैपटॉप, सीपीयू, बैंक दस्तावेज और दो कारें की बरामद, एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार आरोपी कूतरचित दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाकर अवैध रकम का लेन-देन करते थे, थाना बन्नादेवी में दो मुकदमे दर्ज, सातों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई जारी, एसपी सिटी आदित्य बंसल के द्वारा घटना के संबंध में दी गई जानकारी,
0
0
Report

जौनपुर में 10 डिसमिल जमीन मामले में चार डिसमिल तत्काल आवंटन का संकेत—प्रशासन की बैठक

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि आज 12 बजे एक प्रकरण सामने आया था देवी प्रसाद पटेल का परिवार बादलपुर क्षेत्र के उदपुर गेलुया का मामला है। डीजल अपनी परिवार के ऊपर छिड़क लिया था; टीम ने बचा लिया था उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ स्थिति नियंत्रण में है और उनके परिजनों को आज शाम 5:00 बजे बुलाया गया है और उन्हें संतुष्ट करेंगे और चार डिसमिल इन्हें कब्जा भी दिलाया जाएगा; बाकी 6 डेसिमल कोर्ट के माध्यम से इनका निस्तारण किया जाएगा। पूरी 10 डिसमिल का मामला है लेकिन कानूनी प्रक्रिया के चलते तत्काल जो है चार डिसमिल दिलाया जाएगा; फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जयसिंहपुर में चार घंटे में गायब बच्ची सकुशल बरामद

Sultanpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत दलपत सहाय का पुरवा चोरमा गांव की एक बच्ची के गायब होने की सूचना बीती देर रात पुलिस को मिली. पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने गांव पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए टीमों का गठन करते हुए कांबिंग शुरू करवाई. फलस्वरुप चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने गायब बच्ची को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया. बच्ची ने बताया कि वह नींद आने के कारण घर के बाहर जाकर सो गई थी. पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि घटना के दौरान मौके पर मौजूदगी से बचाव में मदद मिली. बाइट-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर
0
0
Report
Advertisement

नाबालिक से छेड़छाड करने वाले को गांव वालों ने पहनाई जूते-चप्पलों की माला, निकाला जलूस

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में 14 साल की लड़की से अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने वाले आरोपी की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी के गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में जुलूस निकाला गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी की पिटाई में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।वहीं, किशोरी पक्ष के लोग भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई। पूरे मामले में सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रतलाम में किन्नरों के दो गुटों के बीच हिंसक विवाद, पांच घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देर रात किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गुट के पांच किन्नरों को दूसरे गुट के लोगों ने वाहन में जबरन बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट और चाकूबाजी की गई। घटना के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पांच पीड़ितों में से तीन का घायल अवस्था में इलाज जारी है। मामला रतलाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र का है। जीआरपी डीएसपी ज्योति शर्मा के मुताबिक, देर रात एक रेस्टोरेंट के पास पूनम जान गुरु किन्नर ग्रुप के साथियों पर आरोप है कि काजल गुरु किन्नर ग्रुप के लोगों को वाहन में ले जाकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जीआरपी ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

JSSC-CGL भर्ती रद्द: लगभग 2000 कर्मी प्रदर्शन और बहाली की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची जेएसएससी सीजीएल के द्वारा चयनित कमियों की नियुक्ति राज्य सरकार के द्वारा रद्द किए जाने के बाद से लगभग दो हजार कर्मी नियुक्ति बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में छात्र आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। नौकरी जाने के बाद से प्रोजेक्ट भवन के पास धरना और प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मी फिलहाल प्रोजेक्ट भवन में प्रवेश कर सीजीएल रद्द वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन सभी कमियों का कहना है लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। साथ ही कहा हम लोग न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे। ये सभी पिछले 8 महीने से नौकरी कर रहे थे अब नौकरी जाने के बाद सड़क पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top