843301
सीतामढ़ी पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 10 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पुलिस ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने इन अपराधियों से 5 अवैध हथियार, 9 अवैध कारतूस, लूटे गए जेवरात और नगदी भी बरामद की। साथ ही इस मुठभेड़ से पुलिस को लंबे समय से चल रही डकैती की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिली है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रित होने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में ITBP SI की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में ITBP के SI की संदिग्ध मौत, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस एंकर--राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल में ITBP के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय विजय सिंह के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में छपरा के जलालपुर स्थित ITBP कैंप में तैनात थे。 जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने के बाद विजय सिंह को 3 जून को इलाज के लिए एशियन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अस्पताल की पांचवी मंजिल पर स्थित वॉशरूम गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस को आशंका है कि उन्होंने वॉशरूम की खिड़की से छलांग लगाई हो, हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。 घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है。 मौके पर पहुंचे दरोगा सुजित कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचना मिली थी कि छपरा के जलालपुर कैंप में तैनात ITBP के एक SI की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। मृतक ITBP के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत थे। पेट संबंधी परेशानी और लगातार लूज मोशन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था。 फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो।0
0
Report
ओडिशा CM ने 204 आदर्श स्कूलों की आधारशिला रखी, शिक्षा सुधार तेज
Noida, Uttar Pradesh:खुर्दा, ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के अंतर्गत शिक्षा सुधार initiative के तहत 204 आदर्श स्कूलों की आधारशिला रखी। पहले चरण में 118 स्कूलों की आधारशिला रखी गई थी और दूसरे चरण में आज 204 स्कूलों का उद्घाटन किया गया है। हमने 26,615 शिक्षकों और उनके सहयोगी कर्मचारियों की नियुक्ति की है और हर स्कूल के निर्माण के लिए पर्याप्त फंड का इंतज़ाम किया गया है।0
0
Report
संजय राउत: LPG कीमतें बढ़ने से गरीबों पर बोझ, सरकार स्पष्ट करे अपना रुख
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: SANJAY RAUT (UDDHAV THACKERAY FACTION) PRESS CONFERENCE मुंबई: घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत कहते हैं, "LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ रहा है। महंगाई की मार आम लोग झेल रहे हैं, बड़े उद्योगपति नहीं। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना चाहिए। अगर सरकार को लगता है कि विपक्ष का विरोध नाकाम रहा, तो उसे महंगाई और बढ़ती कीमतों के बारे में भी जवाब देना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
देवचरा में पति प्रेमिका के साथ कार, पत्नी बोनट पर चढ़ गयी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में सीसीटीवी में एक दिल दहला देने वाला नजारा कैद हुए जब अपने पति को प्रेमिका के साथ कार में जाते देख पत्नी कार के बोनट पर चढ़ गई, इतना ही नहीं पति ने भी कार को नहीं रोका, काफी दूर तक पत्नी कार के बोनट पर लटकी हुई चली गई। नेत्र पाल सन ऑफ नेमपाल निवासी कटका रमन अपनी प्रेमिका के साथ गाड़ी में बैठकर जा रहा था। देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी उसकी पत्नी ऊषा ने जब पति को गाँव की ही उसकी प्रेमिका के साथ देखा तो वह गाड़ी के पीछे दौड़ी। देवचरा फूल मंडी के पास लगे स्पीड ब्रेकर पर जब गाड़ी धीमी हुई तो महिला गाड़ी के आगे बोनट पर चढ़ गई। जिसपर महिला के पति नेत्रपाल ने गाड़ी दौड़ा दी। महिला की चीख पुकार पर राहगीर बाइक सवार लोगों ने गाड़ी के आगे बाइक लगा कर गाड़ी से आरोपी पति को उतार कर पीट दिया। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी प्रेमिका को लेकर मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक भमोरा पवन सिंह ने बताया ऊषा देवी की तहरीर पर आरोपी पति नेत्रपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हमीरपुर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई; नाले का हिस्सा ध्वस्त
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :-अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्यवाही, नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका के कर्मचारियों ने हथौड़े से तोड़ा, बुलडोजर के नाले में फसने के कारण नगर पालिका कर्मियों को चलाना पड़ा हथौडा, नाले के ऊपर किये गए अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त, अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी पुलिस बल सहित नगर पालिका ईओ और तहसीलदार रहे मौजूद, नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने की कार्यवाही, हमीरपुर नगर पालिका इलाके के BSNL ऑफिस के पीछे की बस्ती का मामला।0
0
Report
रामनगर में संदिग्ध मौत: अधेड़ का शव मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव कई घंटे पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी और मृतक के चेहरे व हाथ झुलसे हुए दिखाई दे रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला खताड़ी स्थित नॉर्मल स्कूल के समीप रहने वाले लगभग 65 वर्षीय मोबिन कुरैशी ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करते थे. उनकी पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी. शनिवार रात मोबिन रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचे और वाहन को घर के बाहर खड़ा कर चार्जिंग पर लगा दिया. शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकले और ई-रिक्शा भी वहीं खड़ी रही तो पड़ोसियों को चिंता हुई. घऱ के भीतर जाकर देखने पर मोबिन कुरैशी का शव पलंग पर मिला. शव सड़-गल चुका था तथा उससे तेज दुर्गंध आ रही थी; मृतक के चेहरे और हाथ भी झुलसे हुए दिखाई दिए, जिससे मामला रहस्यमय हो गया. खबर फैलते ही इलाके में भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे; पुलिस ने घर में रहने वाले अन्य परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि मोबिन कुरैशी लंबे समय से बीमार रहते थे और उन्हें पैरालिसिस की समस्या थी, जिसका उपचार चल रहा था. कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है; रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: मांस-मछली दुकाने शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट, पाँच स्थान तय
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और साफ़-सुथरा रखने के लिए निगम ने एक फ़ैसला लिया है। इस पहल के तहत, मांस और मछली की सभी दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में इस कदम के लिए रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया और प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को जानकारी दी कि योजना के पहले चरण के लिए पाँच जगहों को चुना गया है। ये सभी जगहें शहर की बाहरी सीमाओं के पास स्थित हैं ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। आने वाले दिनों में, अभी शहर के भीतर चल रही मांस और मछली की दुकानों को रामनगर, सुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर इलाकों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लखनऊ, UP: वाराणसी नगर निगम के मीट और ममछली की दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने के फ़ैसले पर मुस्लिम धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास नकवी कहते हैं, "मैं एक कदम आगे बढ़कर कहूंगा कि जहां भी तीर्थ स्थल हैं, वहां मीट और मछली पर पाबंदी की तरह ही शराब की दुकानों को भी हटा दिया जाना चाहिए उन्हें शहर के बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए..." वे कहते हैं, "हर किसी को किसी भी समुदाय के पूजा स्थलों और तीर्थ स्थलों का सम्मान करना चाहिए। जहां तक मीट, मछली, चिकन या नॉन-वेज खाने की बात है, तो इस मुद्दे को सिर्फ़ मुसलमानों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए अगर आप पूरे भारत को देखें, तो मुसलमान आबादी का लगभग 20% हैं। अगर हर मुसलमान मीट खाता भी है, तो भी यह नॉन-वेज खाने वालों का सिर्फ़ 20% ही होगा। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि 50-60% लोग मीट खाते हैं। इसका मतलब है कि दूसरे समुदायों के 30-35% लोग भी मीट खाते हैं...0
0
Report
खेत के कुएं से युवक की लाश मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग कुएं में मिली युवक की सड़ी-गली लाश,, 15 दिनों से घर से लापता था मृतक,, खेत के कुएं से बरामद हुआ शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी,, करंजी चौकी क्षेत्र के केनापारा गांव का मामला...0
0
Report
हाथरस में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल, आरोपी कब गिरफ्तार?
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सरेआम एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया, जबकि वह दर्द से चीखता रहा और रहम की गुहार लगाता रहा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अब नजर इस बात पर रहेगी कि आरोपी सलाखों के पीछे कब पहुंचते हैं.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में दादा ने 12 साल की पोती से चार महीने से शोषण, FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में रिश्तों को तार तार कर एक 60 वर्षीय दादा ने अपनी ही पोती से गंदी हरकत की है। 12 साल की मासूम को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दादा अपनी पोती से गलत हरकत करता था. शोषण का यह सिलसिला बीते चार महीने से चल रहा था। स्कूल की छुट्टियां होने पर जब बच्ची सूरत में अपनी माँ के पास पहुँचि तब दादा की हरकत के बारे में बताया। यह जानकर माँ सीधे थाने पहुँची। सूरत पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है. ग्वालियर पुलिस ने रविवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार बताया गया है।0
0
Report
गाजीपुर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: सोशल मीडिया गैंगस्टर 49 गिरोह, 401 आरोपित चिह्नित
Ghazipur, Uttar Pradesh: गाजीपुर सोशलमीडिया के जरिए दहशत फैलाने वाले कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग और फरसा गैंग समेत 49 गैंग पुलिस के रडार पर सोशल मीडिया गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन वज्रपात से मचा हड़कंप फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम रील्स से दहशत फैलाने वालों पर गाजीपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई 5 दिन चले विशेष अभियान में 401 अपराधी चिन्हित, गैंग कल्चर पर बड़ा वार ऑपरेशन वज्रपात के दौरान 39 मुकदमे दर्ज, 11 बदमाश गिरफ्तार अवैध हथियारों के साथ सोशलमीडिया पर वीडियो और फोटो डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर कई बाइकों पर घूमकर दबंगई दिखाने वाले गैंग अब पुलिस के शिकंजे में एसपी डॉ. ईरज राजा बोले— सोशल मीडिया पर अपराध का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 16 से 25 साल के युवक और किशोर गैंगों में शामिल, परिजनों से भी करेगी पुलिस संपर्क गाजीपुर पुलिस का साफ संदेश, रील बनाओ, लेकिन अपराध और दहशत फैलाओगे तो होगी सख्त कार्रवाई गाजीपुर में अब सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रील और लाइव के जरिए दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं है।सोशलमीडिया के जरिये दहशत फैलाने वाले गैंगों में कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग और फरसा गैंग जैसे नामों से सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर गाजीपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ऐसे गैंग के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत 5 दिनों तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 49 गैंगों को चिन्हित करते हुए 401 अपराधियों को रडार पर लिया है। इस दौरान सभी गैंगों के 39 सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए जबकि 11 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इस बात की पुष्टि एसपी डॉ इरज राजा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा। गाजीपुर में सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर कल्चर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में 1 जून से 5 जून तक ऑपरेशन वज्रपात नाम से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद उन गैंगों पर कार्रवाई करना था जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर युवाओं में भय और अपराध का माहौल बना रहे थे। एसपी के अनुसार ये गैंग कई बाइकों पर घूमकर इलाके में दबंगई करते थे, फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए आपराधिक गतिविधियों का प्रदर्शन करते थे और स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप कर लोगों को परेशान करते थे। अभियान के दौरान कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग और फरसा गैंग समेत कुल 49 गैंग चिन्हित किए गए। इन गैंगों से जुड़े 401 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 39 मुकदमे दर्ज किए जबकि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गैंग लीडरों और सदस्यों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का साफ कहना है कि सोशल मीडिया पर अपराध और दबंगई दिखाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मीडिया से बातचीत में एसपी ने बताया कि सोशलमीडिया के जरिये दहशत फैलाने वाले गैंगों के सदस्यों की उम्र 16 से 25 साल तक के किशोर व युवा है। ऐसे में पुलिस के द्वारा गैंग के चिन्हित सदस्यों के परिजनों से शिकायत भी की जाएगी। उसके बाद अगर सुधार नहीं हुआ तो दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाइट- डॉ इरज राजा- एसपी, गाजीपुर0
0
Report
बुलंदशहर में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 6 मजदूर मलबे में दबे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- निर्माणाधीन भवन का लेंटर भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला। नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पार्क के पास लेंटर गिरने से 6 मजदूर मलबे में दबे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची, शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। मलबे में दबे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायल मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पार्क के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में दबंग डंडों से इंसाफ के नाम पर निकले, हलचल तेज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में डंडों से इंसाफ करने निकले दबंग!0
0
Report
कवर्धा-रायपुर मार्ग पर बस पलटी: 50-60 मजदूरों में घायलों के बीच बड़ा हादसा टला
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी, कई मजदूर हुए घायल लेकिन जनहानि नहीं बड़ा हादसा टला कवर्धा-रायपुर राष्ट्रीय मार्ग पर ग्राम पनेका के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजदूरों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बस के स्टेरिंग में अचानक खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ。 बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से 60 मजदूर सवार थे, जो कवर्धा, बेमेतरा और नवागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं तथा रोजगार के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण मजदूर बस अंदर से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं रहता तो बड़ा हादसा और भारी जनहानि हो सकती थी。 इस दुर्घटना में कई मजदूर घायल हुए हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है。 हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना-ग्रस्त बस नफीस बस सर्विस की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。0
0
Report
छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय इंडिया ए टीम के लिए चयनित
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बांए हाथ के ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है. वे छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बने हैं जिन्हें इंडिया-ए के लिए खेलने का मौका मिला है. उनका चयन श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय श्रृंखला के लिए हुआ है, जो 25 जून से 5 जुलाई के बीच आयोजित होनी है. आयुष मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, और ज़ीरो से शुरू कर कठिन मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है. उनकी इस सफलता से उनके परिजन बेहद खुश हैं और इंडिया टीम की जर्सी पहनने को लेकर आशान्वित भी हैं. आयुष रायपुर के रहने वाले हैं. उनके पिता शशिकांत पांडेय प्राइवेट जॉब के साथ-साथ क्रिकेट अकादमी से भी जुड़े हैं, वहीं माँ वंदना पांडेय हाउस वाइफ हैं, वहीं बहन तनीषा पांडेय अभी पढ़ाई कर रही हैं. आयुष की बहन तनीषा ने बताया कि आयुष के हार्ड वर्क की वजह से ये सफलता मिली है. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही आयुष भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो.0
0
Report
Advertisement
