843302
निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर के बीचों बीच एक निजी क्लीनिक में भीषण अगलगी की घटना हुई है। जिसमे लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है। शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। डॉक्टर दीपक कुमार के निजी अस्पताल में अगलगी की घटना हुई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर दान controversy पर अबू अज़मी के बयान, कार्रवाई की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ABU AZMI (SP) ON RAM MANDIR DONATION CONTROVERSY/ OPERATION TIGER/ MP SANJAY DINA PATIL जो लोग राम का नाम सिर्फ सत्ता के लिए नाम लेते हैं सारा सच जनता के सामने आना चाहिए सारी करवा होगी होगी अगर अभी तक किसी भी मुस्लिम का नाम आता तो उसका घर जला दिया जाता मेरी मांग यहीं है के साफ सुतारी कार्रवाई होनी चाहिए जो लोग इस्तीफा दें, भाग रहे हैं उनकी भी कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
धनबाद में मोहर्रम शांतिपूर्ण, अखाड़ा प्रदर्शन से माहौल बना रहा सौहार्द
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में मोहर्रम का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। धनबाद बैक मोड़ करबला में जुट लोग ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मोहर्रम अखाड़ा, इस मातमी जुलूस के दौरान खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया。 मोहर्रम की दसवीं के दिन दोपहर से ही विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से जुलूस निकाला गया जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के बाद अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने कई घंटों तक पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया जो रात तक चला इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे。 सुरेश प्रसाद वर्णवाल (अंचल अधिकारी, टुंडी पूर्वी) साजिद हुसैन, सर्किल इंस्पेक्टर मो. अनवर हुसैन, अध्यक्ष, धनबाद क़र्बला कमेटी मो. अस्फाक, उपाध्यक्ष, धनबाद क़र्बला कमेटी0
0
Report
खड़ेश्वर बाबा की 1000 किलोमीटर दंडवत यात्रा: मानव कल्याण और सनातन धर्म के लिए नया इतिहास
Sikar, Rajasthan:Anokhi tapasya: बाय गांव से मां वैष्णो देवी धाम तक 1000 किलोमीटर की dandvat padayatra पर निकले Khadeshwar Baba Dataramgarh (Sikar). सीकर जिले की Dataramgarh तहसील के Bay गांव से एक अनूठी और प्रेरणादायक आध्यात्मिक यात्रा प्रारंभ हुई है। संत शंकर दास जी महाराज, जिन्हें श्रद्धालु Khadeshwar Baba के नाम से जानते हैं, मां वैष्णो देवी धाम तक लगभग 1000 किलोमीटर की dandvat padayatra कर रहे हैं। यह कठिन यात्रा आस्था, तपस्या और संकल्प का अद्भुत उदाहरण मानी जा रही है। Khadeshwar Baba की विशेषता यह है कि उन्होंने पिछले 22 वर्षों से आसन ग्रहण नहीं किया है। वे निरंतर खड़े रहने की तपस्या कर रहे हैं और इसी कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। वर्तमान में वे तपती धूप, कठिन मार्ग और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच dandvat करते हुए मां वैष्णो देवी धाम की ओर अग्रसर हैं। उनकी इस कठिन साधना को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा की यह dandvat यात्रा निर्जला एकादशी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी से होकर भी गुजरेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा धर्मप्रेमी लोग इस तपस्या को सनातन संस्कृति की प्रेरणामय मिसाल बता रहे हैं। Khadeshwar Baba ने बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत साधना नहीं, बल्कि मानव कल्याण, विश्व शांति, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग तथा सनातन धर्म को और अधिक sशक्त बनाने का संकल्प है। वे समाज में धार्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि आधुनिक युग में जहां सुविधाओं का महत्त्व बढ़ता जा रहा है, वहीं Khadeshwar Baba की यह कठिन तपस्या त्याग, संयम और अटूट श्रद्धा का अनुपम उदाहरण है। उनकी यह यात्रा क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे सनातन परंपरा की अद्भुत साधना के रूप में देख रहे हैं। बाबा Khadeshwar Shankar Das Ji Maharaj Bay में 22 साल से खड़ी तपस्या में कर रहे हैं, प्रतिवर्ष पैदल यात्रा वैष्णो माता Jammu Kashmir जाते रहे हैं और इस वर्ष dandvat यात्रा Bay वैष्णो माता मंदिर धाम से वैष्णो माता मंदिर Jammu Kashmir तक जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नागौर के दूगोली मामले में बच्चों की पुकार, नौ लाख मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:नागौर जी राजस्थान की खबर का बड़ा असर, बच्चों की मंत्री ने सुनी पुकार, दुगोली गाँव में कीचड़ की परेशानी को लेकर किया था वीडियो जारी, जायल विधायक व राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार ने सुनी बच्चों की पुकार, किचड़ हटाने को लेकर नौ लाख रूपए की स्वीकृति जारी, दो दिन पहले ही बच्चों का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
बगहा में मोहर्रम शांति से संपन्न, सुरक्षा के बीच ताजिया जुलूस और अखाड़े
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहां यौमे आसुरा पर नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित पश्चिम चम्पारण जिला के तमाम इलाकों में मोहर्रम का त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में ताज़िया जुलूस निकालकर अखाड़ा लगाकर पारम्परिक तरीकों से संपन्न हुआ। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने समुदाय के खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। दरअसल इस्लामिक नववर्ष में मोहर्रम का त्यौहार aqidat और shiddat के साथ आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण तरीकों से संपन्न हुआ। खास बात यह है कि हाजीपुर और सीतामढ़ी की घटना के बाद जहाँ प्रशासन alerta मोड में रहा, लिहाज़ा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन कैमरों से निगरानी और सादे लिबास में भी पुलिस की मुस्तैदी के बीच ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाला गया। माना जा रहा है कि मोहर्रम के जुलूस में सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लेकर करबला के मैदान में शहीद हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। युद्धकला और करतबों का प्रदर्शन भी मुख्य आकर्षण रहा, जबकि ऐतिहासिक शहादत को लेकर मातम के बीच धार्मिक रस्में भी अदा की गईं। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। बगहा SDM चाँदनी कुमारी और एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों, ईदगाहों और जुलूस मार्गों पर दंडाधिकारीयों के साथ महिला-पुरुष पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। खुद बगहा SDM चाँदनी कुमारी, सदर SDPO निहार भूषण और रामनगर SDPO रागिनी कुमारी ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मुस्तैदी से डटे रहे। बगहा के पारसनगर, गांधी नगर, ईदगाह मस्जিদ, डुमवलिया, पाटखौली और रत्नमाला सहित नरवल बोर्वल और रामनगर के नर्णैनापुर में कई स्थानों पर ताज़िया जुलूस के साथ मेले का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक युद्धकला और आकर्षक करतबों का प्रदर्शन किया। एसपी और SDM ने आमजनों, शांति समिति के सदस्यō और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार और धन्यवाद दिया।0
0
Report
हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, पूर्व सेवा गणना मामला
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील विजय पाठक की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद भी कर्मचारी के समायोजन से पूर्व की गई सेवा का लाभ नहीं देने पर जयपुर जिला परिषद की प्रमुख कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा और कोटपूतली पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र पाल को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश पार्वती देवी की अवमानना याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पति रविकांत शर्मा को साल 1983 में कोटपूतली नगर पालिका में नाकेदार पद पर नियुक्त किया गया था। वहीं साल 2001 में उन्हें सरप्लस घोषित कर उनका समायोजन ग्राम सेवक के पद पर कर दिया। याचिका में कहा गया कि साल 2015 में याचिकाकर्ता के पति का निधन हो गया। इस पर विभाग ने याचिकाकर्ता को समस्त परिलाभ दिए, लेकिन पति के सेवाकाल की गणना साल 2001 से की गई। जिसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर अदालत ने गत दिसंबर माह में याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला दिया था। इस पर याचिकाकर्ता ने विभाग के समक्ष अपना अभ्यावेदन पेश कर पूर्व की सेवा की गणना करते हुए समस्त परिलाभ देने को कहा। इस पर कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी ने याचिकाकर्ता को संपूर्ण लाभ देने का मामला बनाकर जयपुर जिला परिषद में भेज दिया, लेकिन जिला परिषद की ओर से उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जयपुर।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर के बीहड़ में गोयरे तस्करी: दो तस्कर पकड़े गए, गिरोह का खुलासा की उम्मीद
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। गिड़गिचिया रोड स्थित बीहड़ में वन्यजीव तस्करी का एक मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से शुक्रवार को दो संदिग्ध तस्करों को गोयरा (मॉनिटर लिज़र्ड) पकड़कर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि कट्टों में बंद गोयरों को सुरक्षित बाहर निकालकर वापस बीहड़ में छोड़ दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले लगभग छह महीने से कुछ संदिग्ध लोग बीहड़ में घूमते दिखाई दे रहे थे। शक होने पर स्थानीय लोग लगातार उन पर नजर रखे हुए थे। शुक्रवार को जब दोनों संदिग्ध बीहड़ से कट्टे लेकर बाहर निकल रहे थे, तो लोगों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कट्टों में गोयरे हैं और उन्हें आगे ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत कट्टों से गोयरों को बाहर निकालवाकर सुरक्षित बीहड़ में छोड़ा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भैरू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारी भैरू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बीहड़ से गोयरे पकड़कर आगे सप्लाई करते थे, जिसके बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी। मामले की गहन जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।0
0
Report
जयपुर की चारदीवारी में मोहर्रम शांतिपूर्ण, प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए
Jaipur, Rajasthan:चारदीवारी में याद-ए-करबला, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिए… प्रशासन के पुख्ता इंतजाम जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी में मोहर्रम को लेकर आस्था और परंपरा का नजारा देखने को मिला। याद-ए-करबला के मौके पर ताजियों के जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। शहर की पुरानी रवायत के अनुसार निकाले गए ताजियों के जुलूस के दौरान सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई, वहीं पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से चारदीवारी में मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जगह-जगह पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशाऩी का सामना नहीं करना पड़े। मोहर्रम सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत से जुड़े उस संदेश को याद करने का दिन है, जिसमें इंसाफ, सब्र, कुर्बानी और इंसानियत की सीख मिलती है। बाइट — करण शर्मा, DCP नॉर्थ DCP नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और पूरे आयोजन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की और कहा कि आपसी भाईचारे और तालमेल से आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। जयपुर की गंगा-जमुनी तहजीब एक बार फिर देखने को मिली, जहां परंपरा, आस्था और भाईचारे के साथ मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में पूरा हुआ।0
0
Report
सूरतगढ़ एनएच-62 हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक घायल, 14 वर्षीय नाती की मौत
Sri Ganganagar, Rajasthan:एँकर सूरतगढ़ में आज शाम को एनएच-62 पर जेल के पास हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त अध्यापक एवं कुम्हार समाज समिति के अध्यक्ष नत्थूराम कलवासिया घायल हो गए, जबकि उनके 14 वर्षीय दोहिते मौलिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि बीकानेर की ओर से श्रीगंगानगर जा रहे एक ट्रोले ने फ्लाईओवर से उतरते ही पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नत्थूराम कलवासिया (70) पुत्र लेखराम और उनके दोहिते मौलिक (14) पुत्र सीताराम, निवासी वार्ड संख्या 26, की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नत्थूराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौलिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नत्थूराम अपने दोहिते को हाईवे पार स्थित पालिका स्टेडियम ग्राउंड में शाम की खेल प्रैक्टिस के लिए छोड़ने जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एपेक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रोला चालक ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने ट्रोला और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही एपेक्स हॉस्पिटल में विधायक डूंगरराम गेदर शहर के कई गणमान्य नागरिक और कुम्हार समाज के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक मौलिक अपने नाना-नानी के साथ सूरतगढ़ में रहता था, जबकि उसके माता-पिता देहरादून में निवास करते हैं। दूसरी ओर इस हादसे के बाद राष्ट्रीय हाईवे के अधिकारियों ने आनन-फानन में हाईवे को क्रॉस कर जाने वाले हाउसिंग बोर्ड और स्टेडियम ग्राउंड के रास्ते को जेसीबी लगाकर बंद करवाने का काम शुरू करवाया। बता दें कि इस स्थान पर वैध पासिंग नहीं होने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर नदी में डूबे किशोर की मौत, दो दोस्त सुरक्षित बाहर निकाले गए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा, नदी में डूबने से किशोर की मौत, स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर निकाला गया नदी से बाहर, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित किया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नाविकों ने मृतक के दोनो साथियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला, 2 दोस्तों के साथ अपने गाँव देवगांव से करीब 8 किलोमीटर दूर नदी नहाने गया था मृतक किशोर, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गाँव के नजदीक रेलवे ब्रिज के पास की घटना।0
0
Report
PM Modi's Seychelles visit will further strengthen India-Seychelles ties
Noida, Uttar Pradesh:विक्टोरिया, सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 से 29 जून तक सेशेल्स दौरे पर, स्थानीय सरकार और इनर आइलैंड्स मंत्रालय में ह्यूमन रिसोर्स और बजट मैनेजमेंट ऑफिसर एंटोनिया चेरी कहती हैं, "यह बहुत महत्वपूर्ण और सम्मान की बात है, क्योंकि भारत हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है, भारत सेशेल्स के विकास की रीढ़ का एक अहम हिस्सा रहा है, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सोशल सेक्टर हो या अन्य क्षेत्र। भारत सेशेल्स का एक बेहतरीन पार्टनर है। इसलिए, सेशेल्स की आज़ादी की 50वीं सालगिरह के मौके पर उनकी (पीएम मोदी) मौजूदगी दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाती है। भारत हमारे हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए एक अहम पार्टनर और मुख्य स्रोत है। इस तरह, यह दौरा सेशेल्स और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करने का काम करता है..."0
0
Report
गोंडा में सीएनजी लीक के बाद कार आग लगने से 7 लोग सुरक्षित बाहर निकले
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा अयोध्या नवाबगंज मार्ग पर जंग बहादुर लाल बनवारी लाल स्कूल रीवा के सामने उसे समय आज शुक्रवार देर शाम हड़कंप मच गया। जब अयोध्या से घूम करके लौट रहे इटियाथोक के अर्जुनपुर महावरिया के रहने वाले शाहिद अली की रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार देखते ही देखते सीएनजी लीक होने के आग का गोला बन गई। इंजन से धुआं उड़ता देख चालक द्वारा तत्काल प्रभाव से स्कूल गेट से कुछ दूरी पर ले जाकर के कार को खड़ा करके कार में बैठे सात लोगों को बाहर निकल गया। इसके बाद देखते ही देखते धू-धू कर पूरी तरीके से रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार जल करके रख हो गई है। रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार में आग लगने के कारण गोंडा नवाबगंज अयोध्या मार्ग से होकर के जा रहे लोगों में हड़कंप मच गया साथ ही साथ घंटे तक आवागमन बाधित भी रहा है।लोग रुक करके इस पूरी घटना को देखते थे सूचना पाकर घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर के किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया है।0
0
Report
Advertisement
बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर 117 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Bihar:बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर 117 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। दिल्ली से पिकअप में पुराने फर्नीचर की आड़ में शराब छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गांगोडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दामाद पर हत्या का आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:चांपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांगोडीह निवासी दिहल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अतवारी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के ससुर का दावा है कि सुबह में अचानक अतवारी की तबीयत खराब हुई थी। उसे उल्टी और दस्त होने लगे, जिसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दवा लाकर रखा गया था लेकिन नहीं खाई। वहीं दूसरी ओर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के भदैनी गांव से पहुंचे मृतका के पिता रामदुलार राम ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उसका शव पड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया, "मेरा दामाद शराब पीने का आदी है। मुझे पूरा अंदेशा है कि उसने शराब के नशे में मेरी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की है." घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय: सरकार आने के बाद हर अधिकारी संघ का आदमी बन गया—हकीकत पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल, मध्य प्रदेश: राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, "...सरकार आने के बाद हर कोई संघ से जुड़ गया, हर पदाधिकारी 'संघ का आदमी' बन गया।" एक अधिकारी ने तो यहां तक दावा किया कि उनके पिता 'शाखा' प्रमुख थे। आज हर तरह की भीड़ है. फिर भी उनमें अच्छे इंसानों की कमी है. ये हकीकत है... संगठन बढ़ रहा है. विचारधारा भी फैल रही है. लेकिन अगर अच्छे इंसान ही नहीं होंगे तो इस विचारधारा का क्या महत्व है. हमें इस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
