icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर की 10 वर्षीय डिम्पल कंवर ने एशियन चैंपियनशिप में तीन रजत जीते

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर की 10 वर्षीय डिम्पल कंवर ने महज 10 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मानवाते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यूएई के रास अल खैमाह में 10 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप में डिम्पल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन रजत पदक अपने नाम किए। उनकी इस शानदार सफलता से राजस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है। डिम्पल जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत सुख सिंह नगर के मुख्यालय आशायच की निवासी हैं। वह पिछले दो वर्षों से ग्वालियर में कोच विनोद जाटव के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही है। डिम्पल स्वर्गीय अर्जुन सिंह भाटी, आशायच की पौत्री हैं। उनके बड़े पापा सुमेर सिंह भाटी ने बताया कि जैसे ही डिम्पल की अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर गांव पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया तथा ग्रामीणों ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे शुभकामनाएं दीं। महज 10 वर्ष की उम्र में तीन अंतरराष्ट्रीय रजत पदक जीतना डिम्पल के उज्ज्वल खेल भविष्य की बड़ी उपलब्धि है। अब उनका सपना ओलंपियन बनकर देश के लिए पदक जीतना है। सीमांत क्षेत्र की इस होनहार बेटी ने अपनी सफलता से साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर गांव की बेटी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर country का नाम रोशन कर सकती है। डिम्पल कंवर की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0
0
Report

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक में ढकी कार में आग, बड़ा हादसा टला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसायटी के टावर-7 के बेसमेंट-1 में एक ढकी हुई कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पास में गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर सोसायटी की सिक्योरिटी और फायर सेफ्टी टीम तथा निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में सैकड़ों अन्य कारें खड़ी थीं। समय रहते आग बुझाई न जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। संबंधित कार को काफी नुकसान हुआ है। गाजियाबाद अग्निशमन विभाग और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार मालिक ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत

Alwar, Rajasthan:**दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, बस चालक की मौत, चार घायल** **अलवर।** जिले के बड़ौदामेव क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सिरमौर की पुलिया के पास चैनल नंबर 92/400 पर बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के एक चालक पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए。 प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बस में दो चालक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहाँ ड्यूटी चिकित्सक डॉ. आशीष गोस्वामी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया。 हादसे में बस चालक पवन कुमार की मौत हो गई। उनके शव को बड़ौदामेव मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, घायलों की पहचान परविंद्र पुत्र सदाराम निवासी हिमाचल प्रदेश, इरफान पुत्र समी उल्ला निवासी कर्नाटक, पारुल निवासी राजस्थान और हुमा प्रवीण पत्नी सुरेल निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है。 फिलहाल हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया。
0
0
Report

मालपुरा पालिका अध्यक्ष ने घटिया निर्माण पर ठेकेदार को फटकार, सीसी रोड दोबारा बनवाने के निर्देश

Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंकपालिकाध्यक्ष जिनेंद्र जैन एक्शन मोड में, घटिया निर्माण पर ठेकेदार को लगाई फटकार गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर दोबारा सीसी रोड बनाने के दिए निर्देश, रात्रि में किया था औचक निरीक्षण एंकर...मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक्शन मोड में नजर आए। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को दोबारा सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार केदारनाथ मंदिर के बाहर से जैन मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। पालिकाध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने रात्रि के समय अचानक मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि सीसी रोड का निर्माण दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाया जाए। पालikाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले सभी ठेकेदार निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिकाध्यक्ष की इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शहरवासियों ने भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे इस प्रयास को सराहनीय बताया। बाइट 01 जितेंद्र जैन पालिका अध्यक्ष
0
0
Report

304 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, कबीरधाम की टीम ने ट्रक जब्त किया

Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा चिल्फी बॉर्डर पर बिहार से आ रहा 304 क्विंटल अवैध धान जब्त, 750 बोरियों से भरा ट्रक पकड़ाया कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन और खपाने का सिलसिला तेज हो गया है। दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी और नाकेबंदी कर रही हैं। इसी कड़ी में चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कैमूर से लाए जा रहे 750 बोरी धान से लदे ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक में कुल 304 क्विंटल धान परिवहन किया जा रहा था। जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी और चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रक सहित धान जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बॉइट- चंद्रशेखर देवांगन जिला खाद्य अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली ट्रेड मेले में लोहरदगा की दीदी कैफे ने झारखंड के मण्डुआ लड्डू दिखाए

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - दिल्ली में आयोजित 45वें इंडिया ट्रेडिशनल ट्रेड मेला में लोहरदगा की तीन आदिवासी महिलाएं अपना डंका बजाएंगी। दीदी कैफे से जुड़ी तीनों महिलाएं 17 मई से लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष शुरू हुए दीदी कैफे से जुड़ी हुई है। जेएसएलपीएस के माध्यम से इन्हे स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीदी कैफे की शुरुआत की गई है। इन दीदीयों के द्वारा दिल्ली में आयोजित मेला में झारखंड के मडुआ के बने लड्डू, ढेकुआ, निमकी, झिलिया सहित अन्य फूड को प्रस्तुत किया जाएगा। झारखंड राज्य का नेतृत्व करने वाली ये महिलाए पहली बार आज दिल्ली रवाना हो रही है। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आयोजित मेला में झारखंड के फूड को भी प्राथमिकता के साथ रखा गया है। इस मेला में शामिल होने को लेकर ये सभी दीदी निरंतर मडुआ के फूड को तैयार कर रही है। ताकि झारखंड के शान को शान के साथ मेला में परोसा जाय। लोहरदगा जिला के लिए यह गौरव की बात बताई जा रही है।। बाइट - सोनी उरांव, कैफे कर्मी बाइट - रितू उरांव, कैफे कर्मी बाइट - जेएसएलपीएस पदाधिकारी लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report

लखीमपुर खीरी के खेत में युवक की मौत, अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर थाना इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सुबह के वक्त जैसे ही ग्रामीण खेत की तरफ निकले वैसे ही उन्हें शव पड़े होने की जानकारी मिली । इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली नजर में पूरा मामला अवैध संबंधों के चलते हत्या का बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती रात एक शख्स मृतक की पत्नी से मिलने आया था जिसका मृतक द्वारा पीछा किया गया था। जिसके बाद हरेन्द्र नाम के शख्स का शव खेत से बरामद हुआ । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
0
0
Report

धराली में कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिले, पुनः स्थापना की आशा जगी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:धराली आपदा मलबे दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष दिखे। धारली में पिछले साल 5 अगस्त को आई भारी विनाशकारी आपदा में कल्प केदार मंदिर मलबे में दब गया था। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सोमेश्वर देवता के सनिध्य में 11 अक्टूबर नवरात्र प्रथम दिन कल्प केदार मंदिर की खोजबीन के लिए खुदाई शुरू की और 38 दिन की खुदाई के बाद कल्प केदार मंदिर की एक शीला और कुछ अवशेष दिखाई दिए। ग्रामीणों में खुशी है और उनका कहना है कि चाहे मंदिर की खोजबीन में 2 साल लगे या 3 साल लगे, लगातार खोजबीन जारी रहेगी। धराली गांव ग्रामीणों ने सरकार से कल्प केदार मंदिर को पुनः स्थापित करने के लिए सहयोग की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

चौरी-चौरा की खाली कुर्सियां: सपा की डगमगती जमीन पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी-चौरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सभा में खाली पड़ी कुर्सियां उनके बड़े-बड़े दावों के सामने कई सवाल खड़े कर रही हैं। ये खाली कुर्सियां बता रही हैं कि मंच से किए जाने वाले सपा नेताओं के हवाई दावों और जमीन पर संगठन की सक्रियता के बीच कितना अंतर हो सकता है। सपा की राजनीति में उनके नेताओं के बयान बड़े हैं, दावे बड़े हैं और दूसरों को नसीहत देने का सिलसिला भी लंबा है, लेकिन राजनीति केवल सोशल मीडिया पोस्ट और मंचीय भाषणों से नहीं चलती। इसके लिए जनता के बीच निरंतर उपस्थिति, कार्यकर्ताओं का विश्वास और मजबूत संगठन जरूरी होता है। आखिर क्या वजह हैं? कि सपा की सभा में अपेक्षित जनभागीदारी नजर नहीं आ रही? क्या सपा के अपने कार्यकर्ता भी अपने नेताओं के दावों से दूरी बना रहे हैं? यह सवाल सपा नेताओं को खुद से पूछना चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेताओं को दूसरों के संगठन पर टिप्पणी करने से पहले अपने संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनकी अपील जमीन पर कितनी प्रभावी हो पा रही है। राजनीति में कुर्सी पर बैठकर भाषण देना आसान है, लेकिन जनता के दिलों में जगह बनाना मेहनत, विश्वास और कर्म से संभव होता है। चौरी-चौरा की ये खाली कुर्सियां समाजवादी पार्टी के लिए आत्ममंथन का संदेश हैं।
0
0
Report

झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की निंदा, बॉडीगार्ड हटाने पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:रांची- झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में हुए हमले की झारखंड आंदोलनकारियों ने कड़ी निंदा की है। झारखंड आंदोलनकारी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सूर्य सिंह बेसरा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक चर्चित चेहरा हैं। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता hai, उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के योगदान से झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को मजबूती मिली, आज उसी व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सरकार की ओर से उनका बॉडीगार्ड क्यों हटाया गया? उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि दो-तीन महीने पहले नागपुर में कुछ महिलाओं के साथ सूर्य सिंह बेसरा का विवाद हुआ था। लेकिन अगर कोई विवाद था, तो संबंधित लोगों को पुलिस और प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अचानक उनके साथ मारपीट करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
0
0
Report

झपटमारी का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow30m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में झपटमारी के मामले में वांछित बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बकेवर थाना पुलिस ने घेराबंदी के दौरान आरोपी सलमान को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस महेवा-अछल्दा मार्ग पर निवाड़ी कला पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सलमान को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और चिमकुनी बॉर्डर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कुरियानी बंबा के पास उसकी घेराबंदी की। भागने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सलमान के बाएं पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा साइन बाइक और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी महेवा भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top