icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव तैयारी बैठक: प्रशासन ने व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों और सह प्रभारियों से चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वतंत्र मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ ने कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। बैठक में मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण, कार्मिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, शिकायत निवारण, निर्वाचन कार्य और सामान्य व्यवस्थाओं सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और चुनाव से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए.
0
0
Report

वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा की सड़क पर गश्त तेज, NH-22 पर चेकिंग

Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन और तेज हो गया है... अपराध नियंत्रण को लेकर SSP शुभांक मिश्रा खुद सड़क पर उतर गए... भगवानपुर थाना क्षेत्र में NH-22 पर SSP ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया... संदिग्ध वाहनों से लेकर संदिग्ध लोगों तक... पुलिस ने बारीकी से जांच और सत्यापन किया.जहां अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सड़क पर मोर्चा संभाल लिया है...भगवानपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान की सीधे निगरानी SSP शुभांक मिश्रा ने की...SSP के सड़क पर उतरते ही पुलिस टीम भी पूरी तरह अलर्ट नजर आई... NH-22 से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई... संदिग्ध लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन कराया गया...दरअसल, अपराधियों पर लगाम कसने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है... इसी कड़ी में SSP ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए...SSP ने साफ संदेश दिया है कि सड़क से लेकर इलाके तक... पुलिस की निगाह अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर बनी रहेगी... किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं...यानी वैशाली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन अब सिर्फ थानों तक सीमित नहीं... SSP खुद सड़क पर उतरकर पुलिसिंग की कमान संभाल रहे हैं... NH-22 पर हुई इस सघन चेकिंग से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।
0
0
Report

जहानाबाद हत्या केस: पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति को रॉड से मार डाला

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के चर्चित वार्ड सदस्य पति हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों और घरेलू कलह के चलते खुद पत्नी ने ही अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके भाई समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव का है, जहां शनिवार की देर रात कमलेश कुमार की घर के अंदर ही लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, मखदुमपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू की एक संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। ​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस सबसे पहले मृतक के साले चंदन कुमार तक पहुंची। गया से हिरासत में लिए गए चंदन ने कड़ाई से पूछताछ में सारा राज उगल दिया। सोमवार को मखदुमपुर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी कोटा किरण कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबसे पहले मुख्य आरोपी चंदन को पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि कमलेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंध था। इसको लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी कंचन के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था। रोज-रोज के विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। शनिवार की देर रात घर में ही लोहे की रॉड से हमला कर कमलेश की हत्या कर दी गई थी। घटना में प्रयुक्त रॉड, दो बाइक और 8 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सह वार्ड सदस्य कंचन सिंह, चंदन कुमार, रवि कुमार, पिंटू, श्रवण और रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम कर मृतक के कथित प्रेमिका की पिटाई कर दी थी। वही सड़क जाम कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। इसके साथ ही 24 घंटे में केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर बहुजन समाज पार्टी में नई सत्ता-यात्रा शुरू

Noida, Uttar Pradesh:Mayawati Mayawati 1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है। 2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है। 3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है। * जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है। 4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे। 5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा। 6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ.
0
0
Report

मुख्यमंत्री यादव ने हरसूद विधानसभा और खंडवा जिले के लिए अरबों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरसूद विधानसभा सहित खंडवा जिले के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आदिवासी हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई, शिक्षा, छात्रावास और जनजाति बहुल क्षेत्र में बिजली पहुंचाने संबंधी करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में पधारे मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों आए गोंड राजवंश के वंशजों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनजाति ब्लॉक खालवा के सुदूर आदिवासी अंचल के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए 500 करोड रुपए की करवानी सिंचाई परियोजना की घोषणा की। आदिवासी समुदाय के पास सिंचाई के कोई साधन नहीं थे। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्य दित्य शाह ने जनजाति विधानसभा में आदिवासी समुदाय की शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली आपूर्ति जैसी मांग की थी। मुख्यमंत्री ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र के 154 छात्रावास में ई लाइब्रेरी खोलने, 6 सांदीपनी विद्यालय बनाने आदिवासी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 100 सीटर कन्या छात्रावास और खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं में खेल परिसर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुदूर ग्रामीण जनजाति क्षेत्र में जनजाति शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए आश्रम स्कूल बनाने को भी मंजूरी दी। क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश शासन में जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा कि आदिवासी समुदाय के पास इतना पैसा नहीं है कि वह सिंचाई परियोजना में बिजली की लागत वहन कर सके इसलिए रियायत देते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। बाइट, विजय शाह जनजाति कल्याण मंत्री मध्य प्रदेश शासन इस कार्यक्रम में केंद्रीय आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास वीपी मौजूद थे साथी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ Maharashtra राज्यों में बसे प्राचीन गोंड राजवंश के वंशजों को भी आमंत्रित किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों को स्कूटी, तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले मजदूरों को बोनस और क्षेत्र के संत सिंगाजी समाधि स्थल पर पहुंचने के लिए ई रिक्शा भी उपलब्ध कराया।
0
0
Report

दमोह में गोकशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, संगठित अपराध दर्ज

Damoh, Madhya Pradesh:चर्चित गोकशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, संगठित अपराध का भी मामला दर्ज.. एंकर/ एमपी के दमोह में शनिवार को सामने आगे गोकशी के सनसनीखेज मामले में दमोह पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। सीएसपी एच आर पांडे ने बताया कि इस मामले के फरारा आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। शनिवार को एक गर्भवती गाय को काटने का मामला सामने आया था जिसके बाद तनाव के हालात बने और पुलिस के सामने भी ये मामला चैलेंजिंग था, कोतवाली पुलिस ने लगातार दबिश देकर अब तक 9 आरोपी कसाइयों को गिरफ्तार किया और जिला न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने इन आरोपियों पर गौकशी के अलावा संगठित अपराध का मुकदमा भी दर्ज किया है चूंकि इसके पहले भी ये आरोपी इसी तरह के अपराध में जेल गए थे लिहाजा इनका ये अपराध संगठित अपराध की श्रेणी में आता है और कहीं न कहीं इन्हें आदतन अपराधी भी माना जा सकता है। फ़िलहाल कोर्ट में पेश करने से पहले इनका जुलूस भी निकाला गया और फिर पुलिस वाहन में बैठाकर उन्हें कोर्ट लाया गया। बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)
0
0
Report
Advertisement

दिन में दर्शन के बाद मंदिर में चोरी, 2.34 लाख के आभूषण बरामद

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के बैदराबाद स्थित काली मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए करीब 2 लाख 34 हजार रुपए मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी दिन में मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां काली का दर्शन करने के साथ ही वहां की गतिविधियों और व्यवस्था पर नजर रखी। इसके बाद रात में मंदिर में प्रवेश कर मां काली की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने मल्ही पट्टी गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आभूषण विक्रेता सोनू कुमार और राहुल खान को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। एसपी नवजोत सिमी ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों और चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पहुंचा नगर कीर्तन: बंदी छोड़ दिवस का इतिहासिक स्वागत

Dholpur, Rajasthan: बंदी छोड़ दिवस पर निकला नगर कीर्तन, धौलपुर में हुआ भव्य स्वागत 52 राजाओं को मुगल कैद से रिहा कराने की स्मृति में गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर के लिए रवाना हुआ नगर कीर्तन धौलपुर। सिखों के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी के बंदी छोड़ दिवस को समर्पित नगर कीर्तन सोमवार को गुरुद्वारा मेहरगढ़, बाड़ी से गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला, ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। नगर कीर्तन का धौलपुर पहुंचने पर सिख समाज की ओर से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बाड़ी रोड और मचकुंड गुरुद्वारा साहिब पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धौलपुर सिख समाज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सेवा की गई। लंगर में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिख समाज के अनुसार, सिखों के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी को मुगल बादशाह जहांगीर ने ग्वालियर के किले में कैद रखा था। गुरु साहिब ने अपनी रिहाई के दौरान अपने साथ कैद 52 राजाओं को भी मुगल कैद से रिहा करवाया था। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में सिख समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष बंदी छोड़ दिवस मनाया जाता है। नगर कीर्तन के धौलपुर पहुंचने पर समाजबंधुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सिख समाज ने सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
0
0
Report

नवादा समाहरणालय में तीन डिसमिल जमीन लिए महिलाओं की भीड़, कागजात जमा पर हंगामा

Nawada, Uttar Pradesh:तीन डिसमिल जमीन के लिए समाहरणालय में उमड़ी हजारों महिलाएं,कागज जमा कराने को लेकर अफरा-तफरी, पुलिस को भीड़ संभालने में छूटे पसीने नवादा समाहरणालय परिसर में सोमवार को तीन डिसमिल जमीन के लिए हजारों महिलाएं उमड़ पड़ीं। जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंची इन महिलाओं को अपने जरूरी कागजात जमा कराने थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को इसे संभालने में काफी मशक्त करनी पड़ी। यह भीड़ सरकार की उस योजना के तहत जुटी थी, जिसमें भूमिहीन और आवासहीन गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए करीब तीन डिसमिल आवासीय भूमि दी जा रही है। महिलाएं चाहती थीं कि उनके आवेदन समय पर जमा हो जाएं। यह सक्रियता सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि नवादा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भी लोग आवेदन कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दस्तावेजों की जांच के बाद कितने पात्र परिवारों को वास्तव में इस योजना का लाभ मिल पाता है।
0
0
Report
Advertisement

सीएम सम्राट चौधरी के सासाराम दौरे की सुरक्षा चाक चौबंद, प्रोटोकॉल के अनुसार

Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां कल सीएम सम्राट चौधरी सासाराम आ रहे हैं। जिसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है। वैसे में सुरक्षा के चक चौबंद व्यवस्था किया गया है। रोहतास के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि जो भी प्रोटोकॉल है। उसके अनुसार सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल की आज से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रोहतास के एसपी ने बताया कि की निवेदन किया गया है कि जो भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह समय से पूर्व ही अपना स्थान ग्रहण कर ले, ताकि व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम संचालित हो। बता दे की सासाराम में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। साथ युवा संवाद का भी कार्यक्रम है। बाईट -- मिस्टर राज (एसपी) रोहतास।
0
0
Report

एनडीए के भीतर बगावत: सारण शिक्षक सीट पर स्वतंत्र प्रत्याशी

Chapra, Bihar:ANCHOR: क्या एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है? या है गठबंधन में गांठ, ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि आज छपरा में जो राजनीतिक नजारा देखने को मिला, उसके बाद एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है, यह कहना मुश्किल नजर आ रहा है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपाध्यक्ष रामपुकार सिंह ने आज party के स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उनके नामांकन के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधव आनंद, दिनारा के विधायक आलोक कुमार और विधायक रामेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार विधायकों में से तीन विधायकों की एकजुट मौजूदगी ने इस पूरे घटनाक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधव आनंद ने साफ कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि प्रत्याशी के व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के सम्मान के मुद्दे पर होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी, जिसके विरोध में वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। वहीं विधायक रामेश्वर महतो ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। लेकिन कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए चार में से तीन विधायक एक साथ आए हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपना स्वतंत्र प्रत्याशी मैदान में उतारा है। उन्होंने रामपुकार सिंह की जीत सुनिश्चित होने का दावा किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ पूरी मजबूती से जुड़ी हुई है, लेकिन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिलने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का बिहार की एनडीए सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी सरकार के साथ पूरी तरह खड़ी है। लेकिन सवाल यही है कि अगर एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है, तो फिर एनडीए के एक प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार में से तीन विधायक अपने ही गठबंधन के आधिकारिक समीकरण से अलग जाकर स्वतंत्र प्रत्याशी के समर्थन में क्यों खड़े हैं? बिहार में एनडीए के पांच घटक दलों में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों के इस बागी तेवर का इस चुनाव पर कितना असर पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव ने एनडीए के भीतर की सियासी खींचतान को सामने ला दिया है। एनडीए में सब कुछ ठीक है या फिर सब कुछ ठीक होने का दावा ही किया जा रहा है? BYTE TO BYTE माधव आनंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेता रालोमो बिहार विधानसभा रामेश्वर महतो बिधायक इत्यादि।
0
0
Report

जमीन कब्जे के आरोप: ग्रामीण परिवार प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के रूराजैतिया गांव निवासी परिवार ने जमीन को लेकर कुछ लोगों पर परेशान करने, धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。 शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनका परिवार करीब पांच दशक से गांव में निवास कर रहा है। आरोप है कि लगभग 50 वर्ष पूर्व गांव के जिम्मेदार लोगों की ओर से परिवार को रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद परिवार ने वहां कच्चे-पक्के मकान बनाकर अपना आशियाना तैयार किया और तभी से वहीं रह रहा है। परिवार का दावा है कि मौके पर सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा परिवार के कुछ सदस्यों को सरकारी आवास योजना का लाभ भी मिल चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग जमीन को लेकर परिवार पर दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है और गाली-गलौज कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नियमानुसार कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। अब शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top