Back
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध खनन-परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 3 हाईवा और 1 ट्रेलर जप्त
GBGovindram Bareth
Dec 16, 2025 02:49:55
Saiki, Bihar
टीमरलाग खनिज चौकी के अवैध परिवहन पर कार्यवाही। बिना रॉयल्टी की दौड़ रही डोलोमाइड से भरा हाइवा। खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खनिज अमले ने कार्रवाई करते हुए 3 हाइवा और 1 ट्रेलर वाहन को जप्त किया है। इनमें से 3 वाहन थाना परिसर में और 1 वाहन कलेक्ट्रेट कार्यालय की निगरानी में रखा गया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश तथा सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान टिमरलगा, गुड़ेली क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त हाइवा वाहन क्रमांक CG-13 AQ-6504 को जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रखा गया है। वहीं, दो अन्य हाइवा वाहन क्रमांक CG-13 AR-8389, CG-13 AY-9848 एवं एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-13 AT-3111 को जप्त कर थाना सारंगढ़ की निगरानी में सुरक्षार्थ रखा गया है। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत की गई है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुुकर्म करने वाले 2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report