Back
झारखंड से चोरी गई हथिनी जयामति सारण में बरामद, कीमत करोड़ों
RSRAKESH SINGH
Oct 01, 2025 08:30:14
Chapra, Bihar
झारखंड के पलामू जिले से चोरी हुई हथिनी जयामति को पुलिस ने सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से मंगलवार को बरामद कर लिया। हथिनी की बरामदगी पलामू और अमनौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। फिलहाल, मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज स्पष्ट न होने तक हथिनी को गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु के संरक्षण में रखा गया है। हथिनी जयामति की अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जबकि इसे 27 लाख रुपये में बेचने की बात बताई गयी है, यह हथिनी मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 11 अगस्त को खरीदी थी, लेकिन महज दो दिन बाद ही हथिनी और उसका महावत पलामू से गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 12 सितंबर को पलामू सदर थाने में हथिनी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पलामू पुलिस ने हथिनी में लगे ट्रैकिंग डिवाइस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की। 29 सितंबर को पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी के नेतृत्व में अमनौर थाना पुलिस ने पहाड़पुर गांव स्थित गोरख सिंह के घर छापेमारी कर हथिनी को बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि हथिनी को उसके ही मालिक के साझीदार महावतों ने धोखे से बेच दिया था। इस मामले में मढ़ौरा डिप्टी एसपी नरेश पासवान ने जानकारी दी कि हथिनी की बरामदगी पलामू पुलिस द्वारा अमनौर में की गई है और केस की प्राथमिकी पलामू सदर थाना में दर्ज है। वहीं, गोरख सिंह का दावा है कि उन्होंने हथिनी को नरेंद्र कुमार शुक्ला के तीन भाइयों से दान लिया है वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथिनी की बिक्री में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 01, 2025 10:12:580
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowOct 01, 2025 10:12:370
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 01, 2025 10:12:290
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 01, 2025 10:12:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 01, 2025 10:12:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 01, 2025 10:11:540
Report
RSRahul shukla
FollowOct 01, 2025 10:11:380
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 01, 2025 10:11:270
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 01, 2025 10:10:570
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 01, 2025 10:10:450
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowOct 01, 2025 10:10:330
Report
ATANKUR TYAGI
FollowOct 01, 2025 10:10:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 01, 2025 10:10:070
Report
HBHemang Barua
FollowOct 01, 2025 10:09:52Noida, Uttar Pradesh:AVINASH YADAV, NSUI HARYANA PRESIDENT
RAHUL JHANSLA, VICE PRESIDENT DUSU
दोनो का एक साथ TT है..
उपाध्यक्ष पद जितने और रौनक खत्री को मिली धमकी को लेकर भी बातचीत है
1
Report
ABArup Basak
FollowOct 01, 2025 10:09:443
Report