Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301

छपरा-सीवान मार्ग पर बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी से लूट की गोली, घायल

RSRAKESH SINGH
Nov 29, 2025 18:15:26
Chapra, Bihar
छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को फिर खुली चुनौती दे डाली! एक कपड़ा व्यवसायी के कर्मी अरशद अंसारी पर हथियारबंद बाइक सवारों ने हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और देखते ही देखते फरार हो गए。 अरशद अंसारी, जो साहेबगंज पुरानी गुरहट्टी के थोक कपड़ा व्यवसायी रविशंकर गुप्ता के यहां काम करता है—चैनपुर और रसूलपुर से वसूली की रकम लेकर लौट रहा था। उसी दौरान पीछा करते हुए एक बाइक पर तीन बदमाश उसके करीब आते हैं। भोला ढाला के पास जबरन रोकने की कोशिश की जाती है… लेकिन जैसे ही अरशद नहीं रुकता, अपराधियों में से एक सीधे फायर कर देता है। गोली उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर लगती है… और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ता है。 घायल स्थिति में तड़पते अरशद के पास पहुंचकर अपराधी पहले उसका मोबाइल छीनते हैं और उसे गड्ढे में फेंक देते हैं—ताकि कोई कॉल न कर सके। फिर वसूली की पूरी रकम लूटकर एकमा की ओर फरार हो जाते हैं。 वारदात इतनी तेज… इतनी बेखौफ… मानो अपराधियों को किसी कानून का कोई डर ही न हो! सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं। घायल को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाता है। वहीं, एकमा सर्किल इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी लेते हैं। हालत गंभीर होने पर अरशद को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया जाता है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAlok Tripathi
Dec 04, 2025 19:23:41
200
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:45:47
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के बरकत नगर में दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने आया था जयपुर के बरकत नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर गिरा नकदी का बंडल देखकर दो बाइक सवार युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे LIVE CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बाहर से शादी में शामिल होने आया एक परिवार बरकत नगर क्षेत्र में शॉपिंग कर रहा था। पीड़िता जैसे ही दुकान से बाहर निकली, उसके जैकेट से गलती से 500-500 रुपये के नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी सड़क पर गिर गई। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों की गड्डी पर पड़ी।दोनों में से एक युवक ट्रैफिक के बीच बाइक से कूदकर गड्डी उठाकर भागने लगा। महिलाओं ने दौड़कर युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी राहगीर ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने की कोशिश नहीं की।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
255
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:31:09
Jaipur, Rajasthan:Jaipur 0412ZRJ_JPR_DCP_PC_R जयपुर पुलिस कमिशनरेट की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी समीर शेख उर्फ चांद 13 अक्टूबर को जेल से रिहा हुआ था और इसके बाद से ही फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गया था। आरोपी पर नकबजनी और चोरी के कुल 47 केस दर्ज हैं। 28 नवंबर की रात जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र के एक मकान में हुई करोड़ों की नकबजनी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित समारोह में जाने के दौरान अज्ञात चोर घर से भारी मात्रा में ज्वैलरी और नकदी ले गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक पॉवर बाइक सवार शख्स को वारदात कर भागते हुए देखा गया। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर शेख उर्फ चांद के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया 829.59 ग्राम सोने की ज्वैलरी 807 ग्राम चांदी की ज्वैलरी पूजा सामग्री ₹1,11,525 नकद वारदात में इस्तेमाल पॉवर बाइक पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो सुनसान कॉलोनियों और बंद घरों को निशाना बनाता था। उसकी गिरफ्तारी से शहर में हाल ही में हुई कई नकबजनियों के खुलासे की उम्मीद है।
126
comment0
Report
Advertisement
Back to top