Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

मंत्रालय के फर्जी बाबू बनकर ठगी: B.Ed छात्रा 7.4 लाख गंवा, FIR दर्ज

GBGovindram Bareth
Mar 02, 2026 07:50:27
Saiki, Bihar
मंत्रालय में सेटिंग और कलेक्टर फूफा' का झांसा: दोस्त ने ही बिछाया ठगी का चक्रव्यूह; गहने गिरवी रखकर 'मंडी इंस्पेक्टर' बनने का सपना देखा, 7.40 लाख गंवा बैठी B.Ed छात्रा!! नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से लूट का एक और खौफनाक सच। पुलिस ने मास्टरमाइंड और उसके साथियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत किया मामला दर्ज!! एंकर/सरकारी नौकरी की चाहत और एक दोस्त पर किया गया अंधा विश्वास.. इन दोनों ने मिलकर एक होनहार छात्रा के भविष्य पर ऐसा ग्रहण लगाया कि अब वह थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। यह कहानी सिर्फ एक ठगी की नहीं है, बल्कि उस सिंडिकेट की है जो बेरोजगारों की मजबूरी और उनके सपनों का सौदा करता है। सारंगढ़ जिले के ग्राम लालाधुर्वा की रहने वाली B.Ed छात्रा करुणा पटेल (पिता स्व. साहेबराम पटेल) को मंडी इंस्पेक्टर बनाने का ऐसा सब्जबाग दिखाया गया कि उसने अपने गहने तक गिरवी रख दिए। 'मंत्रालय में पदस्थ' फर्जी अधिकारी और 'कलेक्टर फूफा' का रसूख दिखाकर शातिर ठगों ने छात्रा से किश्तों में 7 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब आंखों से पट्टी हटी, तो हाथ में न नौकरी थी और न ही पैसे। अब सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्ती की आड़ में बिछाया गया जाल: ठगी की इस पटकथा की शुरुआत होती है वर्ष 2021 में। करुणा के साथ पढ़ने वाले चंद्रपुर निवासी आनंद देवांगन ने उसे अपने 'पहचान के भैया' विवेक कुमार शर्मा (निवासी शांतिनगर, भिलाई) से मिलवाया। आनंद ने एक दोस्त होने का फायदा उठाया और करुणा के दिमाग में यह बात डाली कि विवेक मंत्रालय में बड़े पद पर है और उसके फूफा 'आशीष शर्मा' एक जिले के कलेक्टर हैं। रायपुर रोड, सारंगढ़ के एक कैफे में हुई उस मीटिंग में विवेक ने बड़े ही आत्मविश्वास से कहा, मैं किसी भी विभाग में तुम्हारा चयन करवा दूंगा.. मंडी इंस्पेक्टर का पद तुम्हारे लिए पक्का है, बस 7.40 लाख रुपये लगेंगे।" जब करुणा ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया, तो उसके दोस्त आनंद ने भावनात्मक कार्ड खेला। उसने कहा- मैं तेरा दोस्त हूँ, तुझे झूठे में थोड़ी फंसाऊंगा। मुझ पर भरोसा कर।और यहीं से करुणा इस दलदल में धंसती चली गई。 गहने रखे गिरवी, किश्तों में लुटती रही गाढ़ी कमाई: नौकरी की उम्मीद में करुणा ने 18 मई 2021 को अपने गहने गिरवी रखे और पहली किश्त के रूप में 1,15,000 रुपये विवेक शर्मा के ICICI बैंक खाते में डाल दिए। ठगों की भूख यहीं शांत नहीं हुई। इसके बाद: • 05 जून 2021: 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से (वीरेंद्र सिंह ठाकुर के खाते से) विवेक के खाते में भेजे गए। • 12 जुलाई 2021: 25 हजार रुपये फिर विवेक के खाते में ट्रांसफर हुए। • 21 अक्टूबर 2021: वीरेंद्र ठाकुर के 'फोन-पे' नंबर पर 25-25 हजार करके तीन बार में 75 हजार रुपये भेजे गए। जब भी करुणा नौकरी की प्रोसेस पूछती, विवेक और आनंद उसे "काम बस हो ही रहा है" का झुनझुना पकड़ा देते। घर आकर 'गारंटी' का नाटक और 3 लाख की नकद वसूली: ठगों के हौसले इतने बुलंद थे कि 14 जुलाई 2022 को विवेक शर्मा अपने एक अन्य साथी कुंजबिहारी पटेल (निवासी घुघुवा) के साथ सीधे करुणा के घर लालाधुर्वा पहुंच गया। उन्होंने परिवार वालों को भरोसे में लेते हुए एक नई कहानी रची- "तुम्हारा लिस्ट में नाम आ गया है, बस 3 लाख रुपये और लगेंगे, नौकरी पक्की।" कुंजबिहारी पटेल ने परिवार को पूरी गारंटी दी। बेटी का नाम लिस्ट में आने की बात सुनकर परिवार वालों ने जैसे-तैसे आकस्मिक स्थिति में 3 लाख रुपये नकद की व्यवस्था की और गवाहों के सामने यह रकम ठगों के हाथों में सौंप दी। ऑडियो रिकॉर्डिंग में कैद है फरेब, अब खाकी करेगी हिसाब: समय बीतता गया। न अपॉइंटमेंट लेटर आया और न ही मंडी इंस्पेक्टर की कुर्सी मिली। पैसे वापस मांगने पर विवेक शर्मा टालमटोल करने लगा। आखिरकार ठगी का अहसास होने पर करुणा ने हार नहीं मानी। उसने बैंक स्टेटमेंट, फोन-पे के स्क्रीनशॉट और सबसे अहम— 'विवेक शर्मा और आनंद के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग (पेनड्राइव)' को सबूत के तौर पर सारंगढ़ थाना कोतवाली में पेश कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (समान आशय) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब देखना यह है कि 'मंत्रालय के फर्जी बाबू' और 'कलेक्टर के फर्जी भतीजे' के हाथों में हथकड़ियां कब तक लगती हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 02, 2026 09:22:37
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:जिले के गौरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत हरीरामपुर–गौरीबुजुर्ग गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग संख्या 141-ए पर बन रहे अंडरपास निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदार द्वारा खुदाई की गई सरकारी मिट्टी को ट्रालियों के माध्यम से बाहर बेच दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि अंडरपास के लिए की जा रही खुदाई से निकली मिट्टी की सैकड़ों ट्रालियां बेची गई हैं। उनका कहना है कि यह मिट्टी पास के खेतों अथवा वैकल्पिक मार्ग बनाने में उपयोग की जा सकती थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलती। खुदाई के कारण पास में स्थित कई घरों का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया, जबकि निकली मिट्टी से अस्थायी मार्ग तैयार किया जा सकता था। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सरकारी संपत्ति की कथित बिक्री और जनसुविधा की अनदेखी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, साथ ही तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी अपील की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 02, 2026 09:17:43
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur पुलिस रेंज जयपुर में एरिया डोमिनेशन अभियान 327 वांटेड और इनामी बदमाश गिरफ्तार गैंगस्टर्स, उनके सदस्यों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर रेंज के जिलों—जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनूं—में एक साथ कार्रवाई आईजी राहुल प्रकाश की मॉनिटरिंग चला अभियान 1250 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 297 टीमों ने 1422 स्थानों पर दबिश दी। कुल 327 वांटेड , फरार, इनामी और गैंग से जुड़े बदमाश गिरफ्तार करीब 200 चालानशुदा अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में 12 नए प्रकरण दर्ज कर 32 आरोपी को गिरफ्तार
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 02, 2026 09:17:13
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर-- अमेरिका इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध में इजराइल में नौकरी करने गए युवक शिवा सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह लोटन कोतवाली के खीरीडिह का रहने वाला है और इसराइल के पीटर टिकवा में मौजूदा समय में रह रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद उसने वहाँ से बंकर और साइरन बजने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। तीन दिन पूर्व शुरू हुए युद्ध के बीच इसराइल में रह रहे भारतीयों के परिवार वाले भी परेशान थे। शिवा के परिवार में उसकी माता और छोटा भाई है; पिता का निधन काफी साल पहले हो चुका है। शिवा के भाई रितिक सिंह और उसकी माता ने मीडिया से कहा कि लगभग 18 महीने पहले शिवा इजराइल गया था और वह वहाँ कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के पद पर था। शुरू हुई युद्ध की जानकारी मिलने पर वे परेशान हो गए, लेकिन शिवा ने बताया कि वह ठीक है और भोजन-पानी की तकलीफ नहीं है। वहाँ की सरकार उनका ख्याल रख रही है।
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 02, 2026 09:15:27
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार दो लोगों को मारी गोली खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहाँ बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मारकर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भयापुरवा गाँव के पास का है। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे दो लोगों पर कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल दोनो शख्स दुर्गापुर गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 02, 2026 09:08:52
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दबंगई का नंगा नाच! रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक और सवारियों की पिटाई,VIDEO वायरल हरदोई में सड़क पर कानून को खुली चुनौती देते हुए दबंगों ने रोडवेज बस को रोककर चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। सांडी थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौसार से हरदोई आ रही बस को बोलेरो सवार युवकों ने पहले लमकन पुल के पास ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन बस की ओर से साइड न मिलने पर मामला तूल पकड़ गया। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद दबंगई में बदल गया।आरोप है कि बोलेरो सवारों ने हुसेपुर के पास बस के आगे गाड़ी अड़ा दी और जबरन बस रुकवा ली। इसके बाद कई युवक बस में चढ़ आए और चालक-परिचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।बीच-बचाव करने पहुंचे यात्रियों को भी धक्का-मुक्की और थप्पड़ों का सामना करना पड़ा। दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस घटना से बस में बैठे लोगों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बस चालक शैलेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों छोटेलाल और श्याम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क पर मामूली बात पर इस तरह की गुंडई कब तक जारी रहेगी और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 02, 2026 09:08:27
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 02, 2026 09:08:12
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top