Back
समस्तीपुर के एसपी ने जनता दरबार में शिकायतें सुनीं, थाने का निरीक्षण किया
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 22, 2025 03:15:55
Bihar
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं, और संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। इसके पश्चात थाना का निरीक्षण भी किया। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों में नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करने की पहल की जा रही है। निरीक्षण दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा थाना के सभी अभिलेखों और पंजियों की गहन जांच की तथा लंबित तथा दर्ज कांडों की समीक्षा की। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस व्यवस्था और अभिलेख संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश लोगों ने जमीन विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी को अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित होने से पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को आम जनता की समस्याओं की समय पर जानकारी मिलती है, जिससे उनके समाधान में तेजी आती है। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और अव्यवस्था पर किसी भी सूरत में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 04:50:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 22, 2025 04:50:180
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 22, 2025 04:50:020
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 22, 2025 04:49:400
Report
ARAarti Rai
FollowDec 22, 2025 04:49:25Noida, Uttar Pradesh:Humayun kabir first reax while leaving from his house from venue
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 22, 2025 04:49:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 22, 2025 04:48:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 22, 2025 04:48:390
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 22, 2025 04:47:340
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 22, 2025 04:47:200
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 04:45:150
Report
पूरे देश में रोक के बाद भी मेडिकल के छात्रों ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के साथ की रैंकिंग,प्रशासन मौन
1
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 04:35:370
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 22, 2025 04:35:270
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 22, 2025 04:35:14Shahdol, Madhya Pradesh:ठंड को लेकर शहडोल रेलवे स्टेशन से रेलवे यात्री
0
Report