Back
समस्तीपुर से NDA की चुनावी शुरुआत, कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थल पर श्रद्धा
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 23, 2025 07:45:59
Bihar
मानवसंसाधन विकास मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का किया निरीक्षण। बिना नाम लिए राहुल गांधी और राजद पर साधा निशाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुँच रहे हैं. जहाँ से वो बिहार विधानसभा 2025 के चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वही जिला प्रशासन प्रशासनिक तैयारी में जुटा है. पीएम मोदी 24 अक्टूबर को हवाई मार्ग से सबसे पहले कर्पूरीग्राम पहुँच कर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास पहुँच कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधा सुमन अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. उसके बाद पीएम सड़क मार्ग से दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान मे आयोजित रैली को संबोधित करेंगे. बिहार मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की यह पहली जनसभा होगी. पीएम की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं. 24 अक्टूबर को होने वाले पीएम की जनसभा की तैयारी की समीक्षा के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज समस्तीपुर पहुँचे. जहाँ वो कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्य का जायज़ा लिया और उसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पीएम के कार्यक्रम को सफ़ल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ लोगों से जनसम्पर्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया.
बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। और कल प्रधानमंत्री के चुनावी अभियान की शुरुआत समस्तीपुर के धरती से हो रहा है। हम सभी लोग स्वागत करते हैं। नेता नीतीश कुमार जी भी इस कार्यक्रम के हिस्सा होंगे। मुझे लगता है कि जनता आप मन बना चुकी है जिस तरह हम लोग घूम रहे हैं रुझान है एक तरफ चुनाव है और बड़े मार्जिन से एनडीए के पक्ष में 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे और ऐतिहासिक विजय की तरफ जाएगा.
वही इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कल चुनाव प्रचार के लिए माननीय प्रधानमंत्री का दौरा शुरू हो रहा है, प्रधानमंत्री कल आकर पहले समस्तीपुर में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान का दर्शन करेंगे। भारत के गरीबों की पिक्चरों की वंचितों की प्रतिनिधि रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी उनका श्रद्धा सुमन करते हुए विकसित भारत की निर्माण में बिहार का योगदान मिले। जिसकी शुरुआत कल आशीर्वाद लेकर करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री भी साथ मे रहेंगे, चिराग पासवान उपस्थित रहेंगे। बिहार की जनता मन बना चुकी है कि एनडीए को फिर एक बार भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए तैयार है। बिहार में डबल इंजन की सरकार फिर एक बार विकास के लिए तैयार है.
जननायक की धरती पर प्रधानमंत्री आएंगे सबसे पहले वह कर्पूरी ग्राम जाएंगे कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भारत की गरीबो के बारे में, जननायक को बिहार की जनता ने कर्पूरी जी को ही बनाया है। सदियों से ये बिहार नई विचार की प्रणेता रहा है। यह मिथिलांचल है भारत की प्रमुख सभ्यता का एक केंद्र है। बिहार के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक बनाया और देश की जनता ने उसे स्वीकार किया। वही बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला करते हुए कुछ लोग स्वघोषित जिसको अता न पता हो वो खुद को जननायक कहकर उनका अपमान कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 23, 2025 11:35:450
Report
Palatotapada, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଏକ ନିର୍ଦ୍ଦିଷ୍ଟ ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ଆପତ୍ତି ଜନକ ଓ ଆକ୍ଷେପ ଜନକ ମନ୍ତବ୍ୟକୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ପକ୍ଷରୁ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଏସପିଙ୍କୁ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ।
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 23, 2025 11:35:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 23, 2025 11:34:580
Report
सिरिनगर में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि, कई मकान जलकर राख – विशेषज्ञ कारण और रोकथाम पर चर्चा करेंगे
SBShowket Beigh
FollowOct 23, 2025 11:34:480
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 23, 2025 11:34:400
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 23, 2025 11:34:220
Report
AMAbhishek Mathur
FollowOct 23, 2025 11:34:070
Report
VAVijay Ahuja
FollowOct 23, 2025 11:33:560
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 23, 2025 11:33:400
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowOct 23, 2025 11:33:280
Report
PSPreeti Srivastava
FollowOct 23, 2025 11:32:580
Report
AMAjay Mehta
FollowOct 23, 2025 11:32:510
Report
DRDivya Rani
FollowOct 23, 2025 11:32:410
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 23, 2025 11:32:270
Report