Back
समस्तीपुर में छठ घाट बनाते समय किशोर डूबा, ग्रामीण जाम कर मुआवजे की मांग
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 25, 2025 12:49:42
Bihar
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाने के सामने शिवगंगा पोखर पर छठ पर्व की तैयारियों के दौरान एक हृदयविदारक घटना में एक 17 वर्षीय किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को शिवगंगा घाट पर छठ घाट तैयार करते समय स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण अंशु कुमार गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी जान चली गई। अंशु गोस्वामी टोला वार्ड 6 निवासी छोटू साह का बेटा था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इस दुखद घटना के बाद अंशु के परिवार में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। घर का बड़ा बेटा होने के कारण अंशु के जाने से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। मृतक के पिता कपड़ा का फेरी कर जीवन यापन करते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर अंशु अपने दोस्तों के साथ थाना के सामने शिवगंगा पोखर किनारे छठ घाट बनाने गया था। घाट तैयार करने के बाद तीनों दोस्त पानी मे स्नान करने लगा और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी पानी में जाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने साथी को तो बचा लिया, लेकिन अंशु को नहीं बचा सके। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने SH 88 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार सीओ कुमार हर्ष एवं आरओ अरुण कुमार शर्मा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग इस घटना से शोकाकुल हैं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMATUL MISHRA
FollowOct 25, 2025 15:17:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowOct 25, 2025 15:16:480
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 25, 2025 15:15:570
Report
AMATUL MISHRA
FollowOct 25, 2025 15:15:470
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 25, 2025 15:15:320
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 25, 2025 15:15:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दौरे पर UP के CM योगी आदित्यनाथ मोदी से मिलने पहुंचे, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन का आमंत्रण देंगे.
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 25, 2025 15:04:081
Report
MPMahesh Pareek
FollowOct 25, 2025 15:03:541
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 25, 2025 15:03:362
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 25, 2025 15:02:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 25, 2025 15:02:31Noida, Uttar Pradesh:वहीं सोसाइटी के लोगों का कहना है कि देर रात तक प्रिंसली मार्केट में दुकानें खुली रहती हैं...जिसके चलते आए दिन बवाल होता है...
0
Report
HKHitesh Kumar
FollowOct 25, 2025 15:02:150
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 25, 2025 15:02:00Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ଗୁରୁପଡା ରେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ | ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ସ୍ଥଳ ରେ ଅଗ୍ନିଶମ ବାହିନୀ | ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ର କାରଣ ଅସ୍ପଷ୍ଟ |
0
Report
