Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Samastipur848101

रोसड़ा विधानसभा में महागठबंधन के घटक कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने

MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 17, 2025 18:36:12
Bihar
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवार आमने सामने। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव के पहले फेज के नामांकन की समय सीमा आज खत्म हो गई ।लेकिन महागठबंधन का सीट शेयरिंग का फार्मूला अभी भी सामने नहीं आ सका । स्थिति यह है कि विधानसभा सीटों पर अपने ही महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने देखने को मिल रहा है । समस्तीपुर के रोसरा विधानसभा के सुरक्षित सीट से कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने है । बताते चले की 16 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रत्याशी बीके रवि ने अपना नामांकन महागठबंधन की ओर से किया था ।वही आज नामांकन के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को सीपीआई उम्मीदवार लक्ष्मण पासवान ने अपना नामांकन पर्चा भरा है । ऐसे में दोनों दलों के प्रमुख के होने के बावजूद इस सीट पर उम्मीदवार आमने सामने है जिससे महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़ा हो रहा है कि यह कैसा गठबन्धन है कि गठबंधन के घटक दल के ही प्रत्याशी आमने सामने है। वही नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीपीआई उम्मीदवार लक्ष्मण पासवान ने कहा की रोसरा सुरक्षित सीट से जनता लोकल उम्मीदवार की मांग कर रहे थे । इसलिए इन बातों का ध्यान रखते हुए महागठनबंधन के तरफ से मुझे टिकट दिया गया है । रोसरा की लोकल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे अगर जनता जीताने का काम करती है तो उन कामों को करेंगे । बीके रवि ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि रोसरा का विकास काफी दिनों से वंचित रहा गया है यहां के लोग न्याय से वंचित हैं अगर जनता जीतने का काम करती है तो विकास के साथ लोगों को न्याय भी मिलेगा ।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JAJhulan Agrawal
Oct 18, 2025 03:33:06
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में काली पूजा की तैयारी जोरों पर है। न्यास समिति की ओर से मंदिर का रंग रोगन व सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। 20 अक्टूबर को आयोजित काली पूजा को देखते हुए मंदिर स्थित हवन कुंडों की साफ-सफाई व रंग-रोगन कोलकाता से आए कारीगरों की टीम लग चुके हैं ताकि तांत्रिक व साधक हवन कर सिद्धि प्राप्त कर सकेंगे। काली पूजा की रात अमावस्या को सिद्धि प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में तांत्रिक व साधक अभी से रजरप्पा मंदिर पहुंचकर स्थल चयन करने में जुट गए हैं। काली मंदिर स्थित पंचवटी स्थल का भी सफाई शुरू करवा दिया गया है। अमावस्या की रात तांत्रिक पंचवटी स्थल पर रात 12 बजे बैठकर तंत्र मंत्र की साधना में जुट जाते हैं। मां छिन्नमस्तिके मंदिर, दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, अष्ट मंदिर, विष्णु लोक, सूर्य मंदिर और बजरंग बली मंदिर में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 18, 2025 03:32:24
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। पटना जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों से 211 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है。 जिले में 314 नामांकन सेट भरे गए, जिनमें से 183 पुरुष और 28 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया。 सबसे अधिक नामांकन पालीगंज विधानसभा से हुआ, जहां 45 नामांकन सेट भरे गए और 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं दीघा और दानापुर से 16-16 उम्मीदवार मैदान में हैं。 फुलवारी से 17, कुम्हरार से 19, फतुहा से 14, जबकि मोकामा से सबसे कम 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। महिला उम्मीदवारों की बात करें तो दीघा से 5, दानापुर से 4, जबकि बांकीपुर, पटना साहिब और पालीगंज से 3-3 महिलाओं ने नामांकन किया है。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 18, 2025 03:32:07
Ranchi, Jharkhand:रांची के डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में हुई फायरिंग की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े 7 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है...जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से रची थी पूरी साजिश... रांची में फायरिंग कांड का खुलासा — सुजीत सिन्हा गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार गैंग से जुड़े अपराधी अपने हाथों में AK 47 हथियार का बनते थे टैटू, डोरंडा के सत्यभामा अपार्टमेंट में हुई थी फायरिंग अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा मामला अमन साहू गैंग के अपराधी आकाश राय के घर पर की गई थी फायरिंग जेल में बंद सुजीत सिन्हा ने वीडियो कॉल पर दिया था फायरिंग का निर्देश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर की गई गिरफ्तारी कोयलांचल शांति सेना के नाम पर ली गई थी फायरिंग की जिम्मेदारी राजधानी में सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने कारवाई करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है फायरिंग की यह घटना अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी बताई जा रही है। दरअसल, अमन साहू गैंग के अपराधी आकाश राय के घर पर फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े कोयलांचल शांति सेना ने ली थी इस घटना को अंजाम देने के लिए “सुजीत सिन्हा ने जेल से वीडियो कॉल कर अपने गुर्गों को निर्देश दिया था घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पूरी रिपोर्ट सुजीत सिन्हा को दी गई... पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी में अपराधियों के हौसले पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े अपराधी के हाथ में बना टैटू ये बताते के लिए काफी है कि ये सभी शातिर अपराधी है गैंग के निर्देश पर कुछ भी करने को तैयार रहते है...
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 18, 2025 03:31:53
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के खेरली हफीजपुर कस्बे में रहने वाले व्यक्ति के घर आई 8 वर्षीय बच्ची गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। दरसअल लड़की एक ऑटो में गलती से बैठ गयी थी और फिर रास्ता भूल गयी। मूलरूप से अलीगढ़ जिले के नगला तिकोना गांव निवासी धर्मेंद्र ने मंडी श्याम नगर पुलिस चौकी पर अपनी बेटी पायल के लापता होने की सूचना दी थी। पायल अपनी मौसी रानी के साथ दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर कस्बे में रह रही थी । वह गुरुवार सुबह को अचानक कहीं चली गई थी। पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मिशन शक्ति, क्राइम डिटेक्शन टीम और मंडी श्याम नगर चौकी की संयुक्त टीमें गठित कीं। बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय संसाधनों का सहारा लिया गया। अथक प्रयासों के बाद लगभग 12 घंटे की गहन तलाश के चलते पायल को देर रात सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया। जिसके लिए परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 18, 2025 03:31:07
Jalabaria, West Bengal:জমি সংক্রান্ত বিষয়ে গন্ডগোল ধারালো অস্ত্র দিয়ে কোপালো এক ব্যক্তিকে গ্রেপ্তার দুজন. জমি সংক্রান্ত বিবাদের জেরে আক্রান্ত হল প্রতিবেশীর হাতে এক ব্যক্তি ঘটনাটি ঘটে দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি ব্লকের কুলপি থানার অন্তর্গত কামারচক এলাকায়, গুরুতর জখম নিত্যানন্দ মণ্ডল আহত অবস্থায় ডায়মন্ড হারবার হাসপাতালে ভর্তি প্রতিবেশীরা তাকে ধারালো অস্ত্র দিয়ে কোপানোর অভিযোগ ওঠে। প্রথমে তাকে কুলপি হাসপাতালে নিয়ে গেলে সেখান থেকে ডায়মন্ড হারবার হাসপাতালে রেফার করে। নিত্যানন্দ সঙ্গে প্রতিবেশী ব্যক্তিদের সাথে বাস্তু জমিতে পাঁচিল দেয়া কে কেন্দ্র করে দীর্ঘদিন ধরে বচসা চলছিল শুক্রবার সেটি চরম পর্যায়ে পৌঁছায় ধারালো অস্ত্র দিয়ে কোপানো হয় বলে এমনটাই অভিযোগ ঘটনায় তদন্ত শুরু করেছে কুলপি থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 18, 2025 03:30:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर शुक्रवार की शाम रौशनी से नहा उठा। दीपोत्सव पर्व से पहले मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। मंदिर के शिखर, परिसर और प्रवेश द्वार पर लगी रंग-बिरंगी लाइटों ने माहौल को बेहद मनमोहक बना दिया। संध्या आरती के समय मंदिर का दृश्य देखते ही बन रहा था। दीपों की रोशनी और लाइटों की चमक के बीच श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर बाबा महाकाल के दर्शन करते रहे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दीपोत्सव से पहले महाकाल मंदिर को सजाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल के आंगन में हर पर्व की शुरुआत देशभर से पहले होती है। शुक्रवार को आरती के दौरान दीप जलाकर और फूलझड़ियाँ चलाकर दीपोत्सव का आगाज किया गया।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 18, 2025 03:30:43
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में आज सुबह से ही धनतेरस का बाजार पूरी तरह से सजने लगा है। सुबह से ही दुकानदार अपने चीजों को संजाने और संवारने में लगे हैं। ताकि आज पूरे दिन लोग धनतेरस की खरीदारी कर सके। इस संबंध में पुजारी ने बताया कि पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है। लेकिन शुभ समय संध्या के समय माना गया है। साथ ही इन्होंने यह भी कहा कि लोग झाड़ू, धनिया,नमक, कौड़ी और अन्य चीज खरीद कर अपने दिन को शुभ करने का कार्य कर रहे है। साथ ही आज से ही लक्ष्मी पूजा की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। हालांकि बाजार भी सुबह से ही सजने लगा है। ताकि अधिक अधिक संख्या में खरीदार दुकानों में पहुंचकर अपनी जरूरत की चीज ले सके। यही नहीं खरीदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष समानों के मूल्य में काफी इजाफा हुआ है। इसलिए लोग जरूर के अनुसार थोड़ी-थोड़ी चीज खरीद रहे हैं। लोहरदगा एसपी ने कहा कि धनतेरस दीपावली और छठ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा गया है। किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही जवान भी पूरी तरह से बाजार में तैनात रहेंगे। साथ ही स्वर्ण व्यवसायों से अपील की गई है की भीड़ को देखते हुए सतर्क और सजग रहने का कार्य करें और उसी अनुसार से बिक्री करें。
0
comment0
Report
Oct 18, 2025 03:29:40
Delhi, Delhi:

दिल्ली में आयोजित रीजेनेरेटिव मेडिसिन पर एक अहम सेमिनार में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख डॉक्टर्स और वैज्ञानिक शामिल हुए, जिन्होंने इस उभरते हुए क्षेत्र में अपने अनुसंधान और अनुभव साझा किए। मंत्री ओराम ने रीजेनेरेटिव मेडिसिन को स्वास्थ्य क्षेत्र का भविष्य बताते हुए डॉक्टरों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह तकनीक गंभीर बीमारियों के इलाज में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकती है। सेमिनार में स्टेम सेल थेरेपी, टिशू रीजनरेशन और नवाचारों पर गहन चर्चा हुई। आयोजकों ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता और सहयोग की दिशा में बड़ा कदम बताया।

1
comment0
Report
VRVikash Raut
Oct 18, 2025 03:16:53
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर। देवघर शहर के मुख्य बाजार बारांजगी चौक धोबिया टोला स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। पहले स्थानीय लोगों ने प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, उसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आगजनी में करीब **एक करोड़ रुपये** से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान जलकर खाक हो गई।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 18, 2025 03:16:39
Pakur, Jharkhand:पाकुड़- दीपावली से पहले पाकुड़ जिले के लिए गर्व का अवसर आया है...पाकुड़ वन विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है... टीम को जिले के लिट्टीपाड़ा वन क्षेत्र के चितलो सुरक्षित वन क्षेत्र में करोड़ों वर्ष पुराना जीवाश्म मिला है...इस खोज से न केवल जिला, बल्कि पूरा झारखंड गौरवान्वित हुआ है... डीएफओ सौरव चन्द्रा के निर्देश में रेंजर रामचन्द्र पासवान, वन्य प्राणी विशेषज्ञ अली जिबरान सहित अन्य के नेतृत्व में टीम सर्वे पर निकली थी...इस दौरान वन क्षेत्र में पत्ते का जीवाश्म मिलने की पुष्टि हुई है... इसकी जांच जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक सौरभ पाल ने की...उन्होंने फोटो और वीडियो देखकर इस जीवाश्म को लीफ इम्प्रेशन के रूप में प्रमाणित किया ओर पूरी वन टीम को बधाई दी है...बताया जा रहा है यह जीवाश्म लगभग दस करोड़ वर्ष पुराना है...अब चितलो सुरक्षित वन में इस अनोखी जीवाश्म का पाया जाना और चर्चा का विषय बना हुआ है... रेंजर रामचन्द्र पासवान ने बताया कि पाए गए जीवाश्म की क्वालिटी कुछ अनोखी है...ऐसा प्रतीत होता है कि यह जीवाश्म लगभग 10 करोड़ वर्ष पुराना है और जीवाश्म की चमक पूर्व में पाए गए जीवाश्म से कुछ अलग है...भविष्य के लिए जियोलॉजिकल सर्वे टीम द्वारा इस जीवाश्म को लेकर और जांच करने की आवश्यकता है... ज्ञात हो कि इससे पहले भी पाकुड़ के सोनाजोड़ी और बरमसिया क्षेत्रों में जीवाश्म मिले थे...जिससे यह क्षेत्र पुराजीवविज्ञान (पैलियंटोलॉजी) के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है...वन विभाग का मानना है कि यह खोज भविष्य में शोधार्थियों के लिए अध्ययन का केंद्र बनेगी और यह प्रमाणित करती है कि कभी पाकुड़ क्षेत्र में विविध प्रकार के जीव-जंतु और वनस्पतियाँ पाई जाती थीं...
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Oct 18, 2025 03:15:25
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रमोशन में आरक्षण का मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 23 अक्टूबर तक सभी विभाग से मांगी रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को सभी विभागों को निर्देश दिए की 23 अक्टूबर तक एससी एसटी वर्ग के प्रतिनिधित्व की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करें ये रिपोर्ट खाली और भरे हुए पदों के आधार पर होगी मुख्य सचिव अनुराग जैन ने साफ कहा है कि यह काम हर हाल में 23 अक्टूबर तक पूरा हो जाए। सभी विभागों की रिपोर्ट को मिलकर एक संयुक्त रिपोर्ट बनाई सके इसे 28 अक्टूबर को हाई कोर्ट पर पेश किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि रिपोर्ट में साफ-साफ बताया जाए कि अब तक किस वर्ग को कितना आरक्षण मिला और कितना शेष है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top