Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Samastipur848101

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, टिकट मांगते पकड़े गए

MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 18, 2026 07:06:25
Bihar
समस्तीपुर से फर्जी टीटीई गिरफ्तार। दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर मांग रहा था यात्रियों से टिकट। जांच में जुटी रेल पुलिस। दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। दरभंगा से समस्तीपुर के बीच चल रही नियमित टिकट जांच के क्रम में रेल अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि देख आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। बाद में उसे समस्तीपुर स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद एक व्यक्ति यात्रियों से टिकट मांगते हुए खुद को टीटीई बताकर जांच कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने उससे अधिकृत पहचान पत्र और नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज की मांग की। लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में भी उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। स्थिति स्पष्ट होते ही रेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर उसे जीआरपी को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में था। हालांकि, उसका आपराधिक इतिहास और इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता को लेकर पुलिस जांच जारी है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी टीटीई की पहचान नेपाल के रहने वाले श्रवण कापर के रूप में हुई है। फर्जी गिरफ्तार युवक बताता है कि चेन्नई वह जा रहा था तो रात में थोड़ी नशा कर ली तभी एक दो आदमी से मैंने पूछा की टिकट है नहीं तो टीटीई फाइन मार देगा । वही लोग पुलिस को कंप्लेंन कर दिया ।आज पहली बार ही किया था ।घटना के संबंध में रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार राय का बताना है कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक जो नेपाल का रहनेवाला है।यह स्लीपर कोंच में यात्रियों से टिकट की मांग कर रहें थे। यात्रियों ने हंगामा किया जिसके बाद जीआरपी और उसी ट्रेन में तैनात टीटीई प्रमोद कुमार ने जांच किया तो वो फर्जी निकला।इसके बाद उसे पकड़कर थाने को सुपुर्द किया गया।हालांकि यह ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर कब से फर्जी कर रहा था इस बिंदु पर जांच चल रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Feb 18, 2026 08:40:34
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की पहले दिन ही तनावपूर्ण घटनाक्रम में जनता इंटर कॉलेज बभनान में आंतरिक सचल दल प्रभारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार मिश्रा द्वारा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक मुन्ना भाई मनीष कुमार मौर्या को पकड़ करके छपिया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी मनीष कुमार पुत्र जगलाल निवासी चौकनवा थाना खोडारे को छपिया थाने की पुलिस सुपुर्द कर दिया गया है; वह विद्यार्थी जनकल्याण इंटर कॉलेज बभनान हाईस्कूल के छात्र सुधीर कुमार के स्थान पर ₹1500 लेकर हिंदी का पेपर दे रहा था। परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और आंतरिक सचल दल प्रभारी द्वारा कक्ष संख्या 26 में पहुंचकर तलाशी लेने पर यह पता चला। आगे की छानबीन में बताया गया कि मनीष कुमार ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दी थी। इसके बाद छपिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर दी है। गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इस पूरे मामले को यूपी बोर्ड को रिपोर्ट किया गया है और पकड़े गए मनीष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। आगे की सभी पारियों में इस केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शासन स्तर से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 18, 2026 08:39:55
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के उरई तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग युवक ने पुलिस और प्रशासन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि थाने में तैनात दरोगा द्वारा मामले में समझौते का दबाव बनाने को लेकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम डकोर निवासी अनुराग पुत्र रविन्द्र कुमार, जो दिव्यांग हैं और पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, ने जिलाधिकारी जालौन को एक प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दिव्यांग अनुराग का कहना है कि थाना डकोर में तैनात दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें बार-बार 126/135 बी.एन.एस. के नोटिस भेजे जा रहे हैं। अनुराग का आरोप है कि ये नोटिस उन्हें परेशान करने और एक पारिवारिक विवाद में समझौते के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से भेजे जा रहे हैं। दरअसल, अनुराग के परिवार का लैट्रिन गड्ढे के विवाद को लेकर मामला पहले से ही माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन जालौन एवं सीजेएम न्यायालय उरई में विचाराधीन है। अनुराग ने बताया कि वह कानून का सम्मान करने वाला नागरिक है और न्यायालय में मामला लंबित होने के باوجود स्थानीय पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। अनुराग ने यह भी कहा है कि वह वर्तमान में चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनका इलाज अब भी जारी है। उन्होंने अपने चिकित्सा दस्तावेज और कोर्ट के कागजात भी जिलाधिकारी को सौंपे हैं। अनुराग ने जिलाधिकारी जालौन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 18, 2026 08:39:24
Haldwani, Uttar Pradesh:मिशन 2027 की तैयारी काशी में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज संगठन मंत्री से लेकर डिप्टी CM तक होंगे शामिल。 यूपी, बिहार और उत्तराखंड के नेताओं की वाराणसी में लगेगी क्लास सारनाथ के तिब्बती शिक्षण संस्थान में होगा आयोजन。 पाठशाला में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी, हाथ में नोटबुक और पेन लेकर ही मिलेगी एंट्री。 सुबह 8 बजे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगे दिग्गज, 9 बजे से शुरू होगी क्लास。 एंट्री पॉइंट पर नेताओं का होगा तिलक और पुष्पवर्षा से स्वागत 210 पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार। सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कमलशील भवन में लगेगी BJP की पाठशाला। यूपी से 90, बिहार से 70 और उत्तराखंड से 31 पदाधिकारी होंगे शामिल। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की रहेगी मौजूदगी。 उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई नेता रहेंगे मौजूद।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 18, 2026 08:39:09
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 18, 2026 08:38:46
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 18, 2026 08:38:19
0
comment0
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
Feb 18, 2026 08:38:10
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
Feb 18, 2026 08:38:00
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top