Back
हाइवा ने बुजुर्ग सड़क पर रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित लोग सड़क जाम और आगजनी करते रहे
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 12, 2025 08:23:58
Bihar
हाइवा ने वृद्ध को रौंदा,मौके पर मौत ।आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी । समझाने बुझाने में जुटी पुलिस।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक स्थित दलसिंहसराय मुख्य पथ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने एक वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने साहिट वृंदावन के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और स्थानीय प्रशासन तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक विद्यापतिनगर से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वृद्ध करीब 10 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई。
मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह (70 वर्ष) के रूप में की गई है। वे साहिट वृंदावन में अपनी बेटी के यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और प्रशासन के खिलाफ रोष जताने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रकों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
बाइट: स्थानीय
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 10:06:470
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 12, 2025 10:06:200
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 12, 2025 10:06:110
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 12, 2025 10:05:530
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 12, 2025 10:05:020
Report
RSRahul shukla
FollowNov 12, 2025 10:04:480
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 12, 2025 10:04:360
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 12, 2025 10:04:210
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 12, 2025 10:04:050
Report
SDShankar Dan
FollowNov 12, 2025 10:03:500
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 10:03:280
Report
MSManish Sharma
FollowNov 12, 2025 10:03:100
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 12, 2025 10:02:586
Report