Back
सहरसा नगर निगम मेयर पर लाखों के अवैध डेकोरेटिव लाइटिंग घोटाले का FIR दर्ज
VKVishal Kumar
Feb 12, 2026 09:08:19
Saharsa, Bihar
खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों नगर निगम की मेयर बैन प्रिया की मुश्किलें बढ़ नजर आ रही है, दरअशल नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए डेकोरेटिव और स्ट्रीट लाइट के मामले में लाखों की अवैध राशि निकासी करने का आरोप लगा है. जिसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम की मेयर बैन प्रिया और उनके निजी सचिव राजीव कुमार एवं उनकी पत्नी पर FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है. आपको बता दें कि सहरसा के रहने वाले परिवादी राहुल कुमार पासवान द्वारा परिवाद दायर किया गया था. जिसमें नगर निगम के मेयर के निजी सचिव की पत्नी के नाम से पंजीकृत दो अलग - अलग कम्पनियों के नाम पर लाखों करोड़ों की लागत से शहर में डेकोरेटिव एवं स्ट्रीट लाइट लगाए लगाने और उसके मेंटनेंस के नाम पर प्रत्येक माह 50 लाख की राशि निकासी करने का आरोप लगाया गया था. इधर मामले को लेकर सहरसा जिलाधिकारी ने आदेश पर तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई और जांच के बाद मामला संदिग्ध पाया गया. जिसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर आयुक्त को FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं इस मामले को लेकर जब नगर निगम की मेयर बैन प्रिया से सवाल किया गया तो उन्होंने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. वहीं इस सम्बंध में जब नगर आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ बोलने से इंकार करते हुए कहा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन विभाग द्वारा जो भी निर्देश मिले हैं उसका सही सही अनुपालन किया जाएगा. वहीं इस सम्बंध में जब नगर निगम के उप मेयर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शोसल मीडिया के माध्यम से उनको यह जानकारी मिली है मामले को लेकर वो नगर आयुक्त से बात करेंगे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 10:34:070
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:33:530
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 12, 2026 10:33:400
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 12, 2026 10:33:250
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:33:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:32:490
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 10:32:340
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 12, 2026 10:32:050
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 12, 2026 10:31:490
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:31:270
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 12, 2026 10:31:050
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 12, 2026 10:30:540
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:30:380
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 10:30:120
Report
0
Report