icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोकेशन ग्रेटर नोएडा पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खौफनाक साजिश! खुद पर चलवाई गोली, दादरी पुलिस न

PBParveen BehlFollowJust now
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन ग्रेटर नोएडा पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खौफनाक साजिश! खुद पर चलवाई गोली, दादरी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक हैरान कर देने वाली साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए हरेन्द्र नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद पर ही गोली चलवा दी। सीसीटीवी कैमरे के सामने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस जांच में षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद तीन वांछित अभियुक्त प्रतीक उर्फ कलुआ, अतुल भाटी और अभिषेक नागर को बिसाहड़ा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

रक्षा मंत्री जैसलमेर पहुंचे, Fort Rajwada होटल में बैठक और वॉर म्यूज़ियम अवलोकन

Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर रक्षामंत्री वायुसेना स्टेशन से रवाना होकर पहुंचे जैसलमेर शहर स्थित होटल फोर्ट राजवाड़ा, रक्षामंत्री आज शाम को आयोजित होने वाली रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में लेगे हिस्सा, वही शाम 6.30बजे होटल से जैसलमेर वॉर म्यूजियम के लिए करेंगे प्रस्थान, रक्षामंत्री जैसलमेर के वॉर म्यूजियम में साउंड एंड लाइट शो का करेंगे अवलोकन, वही रात्रि मे होटल मे रक्षामंत्री द्वारा रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज आयोजन मे लेगे रक्षा मंत्री हिस्सा, रक्षामंत्री होटल फोर्ट राजवाड़ा में रात्रि विश्राम।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:- ग्रेटर नोएडा के पीएनबी महाघोटाले को लेकर खातेदारों का गुस्सा फूटा, बैंक के

PBParveen BehlFollow2m ago
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:- ग्रेटर नोएडा के पीएनबी महाघोटाले को लेकर खातेदारों का गुस्सा फूटा, बैंक के बाहर जमकर हंगामा। पैसा वापस नहीं मिलने से नाराज खातेदारों ने बैंक पर ताला लगाने की कोशिश की। बैंक के बाहर धरने पर बैठे खातेदारों ने चेतावनी दी कि रकम वापस नहीं मिली तो बैंक पर ताला जड़ेंगे। खातेदारों का दावा है कि अब तक सिर्फ 14 से 15 लोगों को ही उनका पैसा वापस मिला है, बाकी लोग बैंक के चक्कर काट रहे हैं। किसी के घर में शादी तो किसी को इलाज के लिए पैसों की जरूरत, लेकिन खातेदारों को राहत नहीं मिल रही। खातेदारों का आरोप है कि करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
0
0
Report

मावा गांव में पंचायत चुनाव पर ग्रामीणों के मुद्दे: सफाई-व्यवस्था सुधार की मांग

Didwana, Rajasthan:प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के तीसरे और चौथे चरण में डीडवाना जिले में चुनाव होने हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच Zee Media की टीम today डीडवाना के मावा गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव के चुनावी मुद्दों और सरपंच के कार्यकाल को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान ग्रामीणों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ ग्रामीण जहां सरपंच के कार्यकाल से संतुष्ट नजर आए, वहीं कुछ ग्रामीणों ने सरपंच पर मनमानी करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। अब चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में गांव के विकास, सफाई व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों की क्या राय है और वे इस बार किन मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं, आइए जानते हैं मावा गांव की जनता से。
0
0
Report

बांदा मेडिकल कॉलेज में नवजात को आवारा कुत्ते ने उठा लिया; सुरक्षा गार्ड्स पर सवाल

Banda, Uttar Pradesh:बांदा मेडिकल कॉलेज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में जन्मे एक अमृत शिशु को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अंदर से आवारा कुत्ते उठा ले गए। परिजनों के अनुसार जब बच्चा मृत शिशु था तब आवारा कुत्ते ने उसे उठा लिया और उसका शिकार बना लिया। ऐसी घटना से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड्स की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए गए हैं। जिला अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना बांदा के मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की है। यहां दिनेश नाम के व्यक्ति अपने पत्नी को डिलीवरी के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज बांदा पहुंचे थे। डिलीवरी के बाद मन को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था जबकि बच्चा जो पैदा होना था उसे बाहर रखा गया था। परिजन वहां मौजूद थे तभी उन्हें नींद आ गई और एक आवारा कुत्ता उसे उठा ले गया। परिजनों के माने तो काफी क्षत विक्षत कर दिया है, आवारा कुत्ते के कारण घटना हुई है।
0
0
Report
Advertisement

नीतिश राणे का दावा: संविधान बनाम शरीया, इस्लामिक राष्ट्र बनने से रोकना मुख्य मुद्दा

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के दौरान मंत्री नितेश राणे ने कहा, "लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को खत्म करने के लिए आयोजित इस पदयात्रा में, यहाँ मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों, भाइयों, बहनों और युवा साथियों— आज यह पदयात्रा संविधान को बचाने और हमारे देश को इस्लामिक राष्ट्र बनने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह लड़ाई संविधान बनाम शरिया की है। 'इंडिया' (INDI) गठबंधन के लोगों की भाषा और पाकिस्तान की भाषा में कोई फर्क नहीं है। चाहे राहुल गांधी हों या 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेता, ये सभी पाकिस्तान के एजेंट की तरह पाकिस्तान की ही स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.."
0
0
Report

गोंडा के छात्र संसद में नई शिक्षा नीति पर गरम बहस, ग्रामीण शिक्षा का भविष्य चिंतित

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के नंदनी नगर महाविद्यालय में आज सोमवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश छात्र संसद प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पर कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज दो दिवसीय उत्तर प्रदेश छात्र संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया है जो कल तक चलेगा। इस दौरान नई शिक्षा नीति और छात्रों के भविष्य और उनके विकास को लेकर के एक दूसरे के साथ छात्रों ने संवाद किया है। इस दौरान राजस्थान से इस पूरे छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल होने आए एक छात्रा से बृजभूषण शरण सिंह पंजा लड़ाते हुए भी नजर आए हैं जिसका वीडियो भी सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम यह लोग बनारस में करना चाह रहे थे लेकिन जगह न होने के कारण इन लोगों ने यहां पर किया है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कार्यक्रम है और ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा है। विशाल मिश्रा और प्रवीण सिंह रावत इन दोनों युवाओं के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हो रहा है पूरे देश के हर प्रांत से यहां पर पढ़ने लिखने वाले बच्चे आए हैं। बहस का जो विषय यहाँ पर है वह नई शिक्षा नीति को लेकर के है नई शिक्षा नीति का प्रभाव यह पड़ा है कि ग्रामीण शिक्षा समाप्त होने के कगार पर है। कैंपस के लिए तो हम नहीं मानते कैंपस के लिए ठीक है। लेकिन ग्रामीण शिक्षा जो डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज इसका बहुत अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है। इस महत्वपूर्ण विषय पर यह छात्र सांसद हो रही है राजस्थान का कोई लड़का था उसके दोस्तों ने ऐसी फोटो की कल्पना की थी इसलिए मैंने पंजा लड़ा करके उसकी इच्छा पूरी की है। वही दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर किए गए रैली पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए राहुल गांधी की बात का कहां तक जवाब दिया जाए। लेकिन दिल्ली की रैली एकदम फ्लॉप हो गई है और रामलीला मैदान का आधा हिस्सा उन्होंने कवर किया था और वह भी नहीं भर पाए। कोई ऐसा भाषण कोई ऐसा विचार कोई ऐसा वक्तव्य निकाल करके नहीं आया कि देश में चर्चा करने का विषय बने कार्यक्रम बिल्कुल फ्लॉप रहा है。
0
0
Report

शाहाबाद में ई रिक्शा की छत पर बैठा लंगूर बना कौतूहल का विषय

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:हमारे दर्शक यह वीडियो देख रहे हैं इस वीडियो में ई रिक्शा की छत पर यह जो लंगूर बैठा है यह इस समय नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो हमारे शाहाबाद रिपोर्टर द्वारा सोमवार को सुबह 8:00 बजे शूट किया गया। एक लंगूर पिछले काफी दिनों से नवीन मंडी स्थल के सामने एक दीवार पर बैठा रहता है, और जैसे ही यह रिक्शा चालक मंडी से निकलता है वैसे ही दौड़कर यह उसकी छत के ऊपर बैठ जाता है। लंगूर की रिक्शा चालक से दोस्ती है या रिक्शा चालक की लंगूर से यह तो फिलहाल नहीं पता लेकिन यह दृश्य अजीबोगरीब है। लंगूर ई रिक्शा की छत पर बैठकर पूरी मार्केट टहल लेता है और उसका कोई भी नुकसान नहीं करता जबकि ई रिक्शा में हरी सब्जी भरी हुई है। प्रतिदिन ई रिक्शा चालक सब्जी को भरकर मंडी से निकलता है।
0
0
Report
Advertisement

सुसनेर में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से कर्मचारी की बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाश काले रंग की कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात के बाद नाराज पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सुसनेर के कुलदेवी पेट्रोल पंप का है, जहां आरोप है कि नकाबपोश बदमाश काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मचारी के पास जाते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सुसनेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें काले रंग की कार से पहुंचे बदमाश कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद सुसनेर के पेट्रोल पंप संचालकों में नाराजगी देखी गई। संचालकों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सुसनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

गढ़मऊ में शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

Chhindwara, Madhya Pradesh:शासकीय जमीन पर सज रही शराब की महफिल, भड़कीं महिलाएं - बोलीं, बंद करो वरना हम तोड़ देंगी छिंदवाड़ा के मोहखेड़ विकासखंड के गढ़मऊ में अवैध शराब के खिलाफ नारी शक्ति ने मोर्चा खोल दिया है. सार्वजनिक जगह पर खुलेआम शराब बिकने से नाराज 30-40 महिलाओं ने सरपंच के नेतृत्व में गांव में विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की. गढ़ ग्राम पंचायत ने तहसीलदार मोहखेड़ को शिकायत दी है कि गांव के मुख्य चौराहे की शासकीय जमीन पर अवैध शराब बेची जा रही है और वहीं बैठाकर पिलाई भी जा रही है. इस जगह से 100 मीटर के अंदर ही पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, सरकारी स्कूल और मंदिर हैं जहां पर आएदिन शराबियों का जमावड़ा रहता है. शराबियों की भीड़, गाली-गलौज से बच्चों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है. गुस्साई महिलाओं ने कहा शराब के कारण घरों में कलह, मारपीट बढ़ गई है, युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है.अगर प्रशासन ने अड्डा बंद नहीं कराया तो हम खुद तोड़फोड़ कर देंगी. महिलाओं ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. तहसीलदार ने थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. महिलाओं ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो थाने का घेराव और चक्काजाम किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में फर्जी मुकदमे लिए परिवार ने गोली चलाई, CCTV से साजिश उजागर

Greater Noida, Uttar Pradesh:पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ मिलकर खुद पर गोली चलवाने की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने गोली चलवाने के बाद पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र नागर के बेटे अभिषेक नागर, साले अतुल भाटी और भतीजे प्रतीक उर्फ कलुआ के रूप में हुई है। सोमवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने प्रेस वार्ता के जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हरेन्द्र नागर ने मामूली कही सुनो के बाद पड़ोसी विकास सैन को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए परिवार और अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। साजिश के तहत 25 अक्टूबर को रात्रि में अतुल भाटी और प्रतीक उर्फ कलुआ हरेन्द्र नागर के घर पहुंचे और उस पर फायरिंग की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने हुई। इसके बाद हरेन्द्र ने पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की, जिसके बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बिसाहड़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तीनआरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक डीवीआर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी साजिश में कुल छह लोग शामिल थे। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अतुल भाटी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report

प्रभारी निरीक्षक ने शांतिपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow17m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:आगामी दिवाली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली परिसर में शांति समिति और व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) अरविंद कुमार राय ने की। इस दौरान क्षेत्र के छोटे एवं बड़े व्यापारियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ​बैठक में कोतवाल अरविंद कुमार राय ने आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। ​बैठक के मुख्य बिंदु: ​सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था: त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। कोतवाल ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पिकेट और गश्त बढ़ाई जाएगी। ​व्यापारियों से सहयोग की अपील: कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी, ताकि ग्राहकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो और जाम की स्थिति न बने। ​पटाखा बिक्री के नियम: आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए, जिससे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो सके। ​संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना: व्यापारियों और नागरिकों से अपील की गई कि यदि बाजार में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ​कोतवाल अरविंद कुमार राय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले या अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top