icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी में कांग्रेस पदयात्रा से युवाओं के मुद्दे मिशन चौक तक गूंजे

Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 18/09/2026 कांग्रे़स की पदयात्रा, मेन स्टेशन से मिशन चौक तक गूंजा युवाओं का मुद्दा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मेन स्टेशन से मिशन चौक तक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा नेता, छात्र नेता और महिला नेत्रियां भी शामिल हुईं। मेन स्टेशन से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिशन चौक पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक मिशन चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इंदौर के कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार सहित छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाना है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर व ग्रामीण ने भी मिशन चौक पर स्क्रीन लगाकर छात्रों को गूंज कार्यक्रम को सुना ओर देखा वही काफी संख्या में आम जन मौजूद रहे
0
0
Report

डोंबिवली के स्कूल- कॉलेज परिसर में ड्रग्स बिक्री, मनसे ने कड़ी जांच की मांग

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत ड्रग्ज सेवनामुळे तरुण बारा तास बेशुद्ध डोंबिवलीत शाळा कॉलेज परिसरात खुलेआम ड्रग्स विक्री वरून मनसेकडून सखोल चौकशीची मागणी. डोंबिवलीतील दत्तनगर परिसरात ड्रग्ज सेवनामुळे एका तरुणाची प्रकृती गंभीर झाल्याची घटना समोर आली आहे. मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जचे सेवन केल्यानंतर हा तरुण बेशुद्ध पडला. कुटुंबीयांनी तातडीने त्याला एका खासगी रुग्णालयात दाखल केले. वेळेवर उपचार सुरू झाल्याने त्याचे प्राण वाचवण्यात डॉक्टरांना यश आले. दरम्यान संबंधित खासगी रुग्णालयातील डॉक्टरांनी या तरुणाने काय सेवन केले होते आणि त्याची प्रकृती याबाबतची माहिती रामनगर पोलिसांना दिल्याचे समोर आले आहे. या माहितीच्या आधारे रामनगर पोलिसांनी प्रकरणाचा तपास सुरू केला आहे. मात्र, या घटनेनंतर दत्तनगर नव्हे तर संपूर्ण डोंबिवलीत ड्रग्ज विक्रीचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. विशेषत, शाळा आणि महाविद्यालयांच्या परिसरात मुलांना आणि तरुणांना मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जची विक्री केली जात असल्याचा गंभीर आरोप मनसे कडून करण्यात आला आहे. मनसे पदाधिकारी हर्षद पाटील, यांनी या संपूर्ण प्रकरणाची चौकशीची मागणी केली आहे. तसेच डोंबिवलीतील वाढत्या ड्रग्जच्या समस्येबाबत प्रशासन आणि पोलिसांनी कठोर कारवाई करण्यांची मागणी करण्यात आली आहे. बाईट, हर्षद पाटील, मनसे शहराध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के नए सभापति गिरीश गर्ग ने सफाई व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश दिए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग ने कार्यभार संभालते ही तीर्थराज मचकुंड से अपने कार्यकाल की शुरुआत की। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर वे मचकुंड धाम पहुंचे। सबसे पहले वे लाड़ली जगमोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना कर राधा रानी के चरणों के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभापति गिरीश गर्ग रानी गुरु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संत पागल बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संत पागल बाबा ने उन्हें सभापति बनने पर बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। सफाई कर्मचारियों से संवाद, बांटी मिठाई मचकुंड परिसर में ही सभापति ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। सभापति बनने की खुशी में उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान संत पागल बाबा ने भी कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। सफाई को लेकर एक्शन मोड में गर्ग शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सभापति गर्ग ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर भर में जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर, सड़कों पर गड्ढे और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। कहा कि धौलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच सड़क हादसाः चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, Bolero ने टक्कर मारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसों में चाचा भतीजे दर्दनाक मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ककरहा बोधवा नहर के अज्ञात Bolero वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनुज उम्र 20 भतीजे और प्रमोद उम्र 25 चाचा निवासी ककरहा गांव थाना नानपारा दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। दोनों बाइक सवार अनुज लखनऊ से लौट रहे अपने पिता को नानपारा रोडवेज से लेने गया था। लेकिन उसके पिता अन्य वाहन से घर पहुंच गए। दोनों बाइक सवार घर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल की चार पहिया वाहन से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई。
0
0
Report

जोशी कॉलोनी जलभराव के बीच शवयात्रा: अधिकारी बोले मैं सरकार का सर्वेंट हूँ

Pilibhit, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता से अधिकारी बोला, कमरे में क्यों घुस आए, मैं पब्लिक सर्वेंट नहीं सरकार का सर्वेंट हूं एंकर-पीलीभीत शहर से सटी जोशी कॉलोनी के लोगों को एक महिला की अंतिम यात्रा को जलभराव व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। इसकी शिकायत लेकर जब कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार रेलवे के सेक्शन इंजीनियर नेहरू लाल मीणा से मिलने उनके कमरे में गए तो इंजीनियर ने कुमुद गंगवार से कहा कि आप अंदर कैसे आ गए और कैसे घुस आए। तो कुमुद गंगवाल ने कहा कि आप पब्लिक सर्वेंट हैं इसके बाद इंजीनियर बहस करने लगा कि नहीं मैं पब्लिक सर्वेंट नहीं हूं बल्कि सरकार का सर्वेंट हूं। दरअसल रेलवे की जमीन पर लंबे समय से पानी भरा है इसकी शिकायत लेकर कुमुद गंगवार इंजीनियर से मिलने गए थे इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल कॉलोनी निवासी मेघनाथ की पत्नी गंगादेई के निधन होने पर तीन दिन पहले परिजन और स्थानीय लोग अंतिम यात्रा लेकर निकले। कॉलोनी से बाहर जाने वाले एकमात्र कच्चे रास्ते पर गंदा पानी भरा होने के कारण शवयात्रा को पटरी के किनारे से होकर निकालना पड़ा। रास्ते में कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी समस्या को लेकर कुमुद गंगवान इंजीनियर नेहरू लाल मीणा के पास पहुंचे थे जिस पर उन्होंने बेतुका सा जवाब दिया कि मैं पब्लिक सर्वेंट नहीं बल्कि सरकार का सर्वेंट हूं। फिलहाल कुमुद गंगवार ने दो दिन के अंदर पानी हटाने को लेकर इंजीनियर से कहा है और नहीं मानने पर आंदोलन की धमकी दी है।
0
0
Report
Advertisement

लालबाग राज दर्शन के दौरान जळगाव के युवक की मौत: भीड़-भाड़ से दम घुटा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक "मुंबईत लालबाग राजाच्या दर्शनाला गेलेल्या जळगावच्या तरुणाचा हृदयविकाराने दुर्दैवी मृत्यू" जयदीप मेघराज नेमाडे असे मयत २५ वर्षीय तरुणाचे नाव असून तो ट्रान्सपोर्ट व्यावसायिक होता गणेशोत्सवात मुंबई येथे लालबागच्या राजाच्या दर्शनासाठी गेला होता. रात्री तो दर्शनरांगेत असतानाच त्याला अस्वस्थ वाटू लागले मंदीरातील अधिकारी, कर्मचाऱ्यांनी तरुणाला रुग्णालयात दाखल केले, तेथे डॉक्टरांनी त्यास मृत घोषित केले.. एकुलता एक मुलाच्या दुर्दैवी मृत्यूच्या घटनेने कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर पसरला आहे.. तरुणाला कुठलाही आजार नव्हता, दर्शनासाठी लागलेल्या रांगेत गर्दी झाल्यामुळे त्याला श्वास घ्यायला त्रास झाला त्यामुळे त्याचा मृत्यू झाल्याचे नातेवाईकांची माहिती.. लाखबागच्या राजाचे ठिकाणी मोठी गर्दी असते गर्दीचे नियोजन नसल्यामुळे तरुणाचा मृत्यू झाल्याचा नातेवाईकांचा आरोप. रांगांमध्ये गर्दी होणार नाही, श्वास घेता येईल उभा राहिला जागा असेल अशा पद्धतीच गर्दीचे व्यवस्थित नियोजन करावे आम्ही आमचा एकुलता मुलगा गमावला अशी घटना परत कोणासोबत करू नये असे देखील नातेवाईकांनी म्हटला आहे.. बाईट_: मयत मुलाचे काका..
0
0
Report

झीरम हमले के दोषियों की सजा पर पुनर्विचार मांग: ग्रामीणों ने विरोध की चेतावनी दी

Vijayapura, Karnataka:झीरम घाटी हमले के मामले में विशेष NIA अदालत के फैसले के बाद बीजापुर में तीन ग्रामीणों के परिजनों ने सजा पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। मनकेली पंचायत की सरपंच कमला कोरसा के नेतृत्व में ग्रामीणों और परिजनों ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखी। परिजनों के अनुसार सुमित्रा मोडियाम, चेतु लेकम और प्रमिला मोडियाम लंबे समय से जेल में बंद हैं और उन्हें झीरम मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। परिजनों का कहना है कि उस समय बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव के कारण ग्रामीण भय और दबाव की परिस्थितियों में थे। उनका आग्रह है कि प्रत्येक आरोपी की भूमिका और तत्कालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कानूनी विकल्पों के तहत मामले पर पुनर्विचार किया जाए। परिजनों ने जेल और अदालत की लगातार यात्राओं से आर्थिक और मानसिक परेशानी की बात भी कही। उन्होंने सरकार से सजा में राहत की अपील करते हुए कहा कि मांग पर विचार नहीं हुआ तो रायपुर और जगदलपुर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने आदेश की पालना के लिए दो सप्ताह की डेडलाइन तय की

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 साल पहले दिए आदेश की पालना नहीं करने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अदालत ने दो सप्ताह में राज्य सरकार को पालना रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत ने कहा है कि यदि इस दौरान आदेश की पालना नहीं होती है तो पंचायती राज सचिव हाजिर होकर इस संबंध में जवाब दें। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने यह आदेश भगवान की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अवमानना याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि प्रार्थी पूर्व में ग्राम सेवक पद पर कार्यरत था। उसकी प्रथम नियुक्ति एवं ज्वाइनिंग तिथि 9 जनवरी 1997 थी, लेकिन विभाग ने वरिष्ठता सूची में उसकी ज्वाइनिंग एक सितंबर 1997 कर दी। इसके चलते प्रार्थी से जूनियर ग्राम सेवक सीनियर हो गए और उन्हें उसी आधार पर पदोन्नति दी गई। इसे याचिकाकर्ता ने साल 2013 में सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में चुनौती दी। अधिकरण ने उसकी अपील मंजूर कर 8 मार्च 2014 को आदेश जारी कर विभाग को याचिकाकर्ता की वरिष्ठता को संशोधित करते हुए पदोन्नति आदेश जारी करने को कहा। इस आदेश की पालना नहीं होने पर अधिकरण ने इसे अवमानना मानते हुए साल 2023 में मामला हाईकोर्ट को रेफर कर दिया। इस दौरान राज्य सरकार ने उसकी सीनियरिटी तो निर्धारित कर दी, लेकिन पदोन्नति नहीं दी। याचिकाकर्ता ने ने कहा कि उससे जूनियर कई कर्मचारी पदोन्नत होकर विकास अधिकारी बन गए हैं, लेकिन 12 साल से आदेश की पालना नहीं होने पर उसे पदोन्नति नहीं मिल पाई है। इसलिए आदेश का पालन कराया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने दो सप्ताह में आदेश की पालना नहीं होने पर पंचायती राज सचिव को हाजिर होने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement

पिकअप की भिड़ंत से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में मातम

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. पिकअप की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बहराइच। नानपारा थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा रजवापुर गांव निवासी 70 वर्षीय लीला शनिवार को पैदल शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top