Back
करगहर विधायक संतोष मिश्रा के घर पर छापेमारी: चुनाव से पहले बदनाम करने की साजिश का आरोप
AYAMARJEET YADAV
Nov 03, 2025 04:15:20
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां करगहर के कांग्रेस विधायक तथा प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा के आवास पर पुलिस की छापामारी के बाद विधायक ने आक्रोश व्यक्त किया है तथा कहा है कि पूरे जीवन में पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। इसके बावजूद बीच चुनाव में उनके साख को खराब करने तथा उन्हें बदनाम करने की नीयत से आधी रात में उनके घर पर बिना किसी सूचना के पुलिस की टीम जबरन उनके बेडरूम से लेकर तमाम कमरों की तलाशी ली। इसके उपरांत भी प्रशासन को कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने रोहतास पुलिस विपक्षी से मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत यह कार्रवाई की है। किस मामले में उनके आवास पर छापामारी की गई। इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने रोहतास पुलिस पर आरोप लगाया है कि चुनाव के समय सरकार के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए यह किया गया है। संतोष कुमार मिश्रा ने करगहर में प्रेस वार्ता कर बताया कि जब वो चुनाव प्रचार कर देर रात घर लौट कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पुलिस के लोग उनके घर में घुस गए और जबरन तलाशी लेने लगे। यहां तक कि उनके साथ ठीक से व्यवहार भी नहीं किया गया। बता दे की शनिवार को सासाराम में आपसी रंजिश में दो पक्ष में फायरिंग हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तकनीकी साक्ष के आधार पर पटवाडीह गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जब एक घर की तलाशी ली जा रही थी तो उसे घर में माननीय विधायक मौजूद थे। विधायक ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 03, 2025 10:51:420
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 03, 2025 10:51:270
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowNov 03, 2025 10:51:150
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 03, 2025 10:50:510
Report
MSManish Sharma
FollowNov 03, 2025 10:50:380
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowNov 03, 2025 10:49:570
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 03, 2025 10:49:450
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 03, 2025 10:49:350
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowNov 03, 2025 10:49:250
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 03, 2025 10:48:480
Report
SSsubhash saheb
FollowNov 03, 2025 10:48:340
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowNov 03, 2025 10:48:120
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowNov 03, 2025 10:47:530
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 03, 2025 10:47:340
Report