icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में एडिशनल एसपी IPS डॉ. ईशान सोनी ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन,

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एडिशनल एसपी IPS डॉ. ईशान सोनी ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन, कालपी कोतवाली परिसर में ASP ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ, परामर्श केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी और पारिवारिक विवादों का होगा आपसी संवाद, आपसी संवाद और काउंसलिंग से विवादों का कराया जाएगा सौहार्दपूर्ण समाधान, न्यायालय तक पहुंचने से पहले ही केंद्र के माध्यम से सुलझ सकेंगे छोटे-छोटे विवाद, सर्किल के चार थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं को मिलेगा लाभ, उद्घाटन के दौरान एसडीएम, सीओ समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, जालौन के कालपी कोतवाली परिसर में परामर्श केंद्र का किया गया शुभारंभ।
0
0
Report

झारखंड में दूसरी बार वार्ता, बीजेपी ने सीबीआई जाँच की मांग पर जोर दिया

Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच दूसरी बार वार्ता हुई। वार्ता के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग सीबीआई जांच की है। अगर सरकार की नीयत साफ है, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करने में परेशानी क्या है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास सीबीआई जांच की अनुशंसा करने का अधिकार है। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य और उनके रोजगार के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ सिर्फ वार्ता करने के बजाय उनकी मांग पर ठोस कदम उठाना चाहिए।
0
0
Report

108 किलो बाबा भूतनाथ की कांवरिया यात्रा देवघर तक पहुंचेगी

Munger, Bihar:बाबा भोलेनाथ के भक्तों को अजीव श्रद्धा। 108 किलो विशाल बाबा भूतनाथ का कांवर लेकर बोल बम के जयकारों के साथ कांवरिया बाबा वैद्यनाथ रवाना। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कच्ची कांवरिया पथ बाबा भोले के भक्तों में अजीब श्रद्धा देखने को मिला है। असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर 108 किलो का बाबा भूतनाथ की विशाल मूर्ति कांवड अपने कंधों पर लेकर जा रहे कोलकाता के कांवरिया बम सुमित कपूर ने बताया कि हम लोग 60 का जत्था कांवारियाओं का है, और कई साल से हर सावन के माह में बाबा वैद्यनाथ धाम कांवर लेकर पैदल जाते हैं। पिछले वर्ष विशाल हनुमान कावड़ लेकर गए थे। इस वर्ष 108 किलो की बाबा भूतनाथ की मूर्ति लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर जा रहे। इस मूर्ति को 4 कांवरिया अपने कंधों पर उठाकर बाबा के द्वारा पैदल लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को तैयार करने में डेढ़ माह लग गया। उन्होंने बताया कि सुltांगज अजगेबी धाम उतरवाहनी आज गंगा तट से जल भरकर हम लोग बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए निकले हैं और 72 घंटे में देवघर पहुंच कर बाबा पर जल अर्पित करेंगे। वही कच्ची कांवरिया पथ पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 56 वर्षीय मनोज गोस्वामी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वे बाबा भोलेनाथ का रूप धारण कर देवघर की ओर यात्रा कर रहे हैं। मनोज गोस्वामी ने बताया कि वे महादेव का रूप इसलिए धारण कर यात्रा कर रहे हैं, ताकि रास्ते में मिलने वाले सभी शिवभक्तों का मनोरंजन हो सके और उनके चेहरे में खुशी आये। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी भावना के साथ वे देवघर पहुंचकर बाबा को गंगाजल अर्पित करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

13 अगस्त को बहेड़ी में निकलेगी तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, किसानों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि 13 अगस्त को बहेड़ी में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे वन विभाग बाईपास चौकी से तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा शुरू होगी। यात्रा वन विभाग चौकी से रवाना होकर अंदर मार्केट होते हुए तहसील गेट पहुंचेगी, जहां उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद यात्रा गन्ना समिति परिसर पहुंचकर समाप्त होगी। तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी किसान साथियों और संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से रखेंगे। मासिक बैठक में चौधरी जगतपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता तहसील अध्यक्ष, धीरेंद्र राठी प्रदेश सचिव, मुन्नालाल पटेल बहेड़ी प्रवक्ता, नारायण दास तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, राशिद खान तहसील सचिव, उमाशंकर ग्राम अध्यक्ष, हरीश गंगवार, राम प्रसाद, तौसीफ, रिजवान अहमद, स्वरूप शर्मा तहसील उपाध्यक्ष, अनिल कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह टांडा तथा पवन गुप्ता समेत संगठन के पदाधिकारी एवं किसान साथी मौजूद रहे।
0
0
Report

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां। थाना देवरनियां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह ग्राम दमखौदा अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल संबंधी कार्रवाई कराई। विवेचना के दौरान आरोपी तंजील पुत्र स्व. इसराईल, निवासी वार्ड नंबर 11, मोहल्ला इस्लामनगर, कस्बा रिछा, थाना देवरनियां का नाम सामने आया और उसे वांछित किया गया था। शनिवार 8 अगस्त को सुबह करीब 5:05 बजे पुलिस टीम ने आरोपी तंजील को ग्राम दमखौदा अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेखर खोखर तथा रिजर्व कांस्टेबल 1440 सौरभ शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

AdityaAdityaFollow6m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-08-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान परमेश्वर उर्फ बाऊ, निवासी करनलगंज, कानपुर के रूप में हुई है। परमेश्वर उरई में रहकर बेकरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल परमेश्वर को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। बाइट:- इकराम--बेकरी संचालक
0
0
Report

खेत में पानी के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, परिवार घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। हमले में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद राजेंद्र, महेंद्र, बबलू समेत करीब आधा दर्जन दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थरों से भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर—सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल हो रहा है। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे साथी 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण और करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान करीब 311 करोड़ की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें और तैयारियों का निरीक्षण जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरण अप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के रामपुरा थाना में शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान रामपुरा थाना क्षेत्र के भूरेकपुरा मजरा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनम ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी बीती 11 जून को हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद उसने मायके में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
0
0
Report

एम्स में नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर: कोटवाल तीन साल के लिए नियुक्त

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एम्स को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अब लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे संस्थान की प्रशासनिक और चिकित्सा की कमान केंद्र सरकार की कैबिनेट समिति ने नियुक्ति करने के प्रस्ताव में मंजूरी दी केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण विभाग में जारी किया आदेश नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई नियुक्ति संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव होगा कोटवाल नियुक्ति तीन साल के लिए की गई उनका कार्यकाल कार्यालय संभालने की तारीख से होगा 70 वर्ष की उम्र तक रहेंगे पद पर लेवल 15 के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार नियुक्त किया गया नरेंद्र कोटवाल के पास चिकित्सा क्षेत्र के साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का लंबा अनुभव AAMC पुणे के डायरेक्टर ओर कमांडेंट रह चुके हैं एम्स अस्पताल के प्रशासनिक कार्यकाल को मिलेगी नई दिशा
0
0
Report

गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: 48 वर्षीय युवक की मौत, शिनाख्त जारी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे से सनसनी फैल गई। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में करमहा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 48 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कम्प मचा दिया। करमहा ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में करीब 48 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी देवरिया जीआरपी को दी, जिसके बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू की। हादसा बेहद गंभीर था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के गांवों और इलाके के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल चौरीचौरा के करमहा ओवरब्रिज के नीचे हुए इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस और जीआरपी मृतक की शिनाख्त के साथ हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top