821107
रोहतास के स्कूल में घुसकर अभिभावक ने छात्र को किया घायल
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहमल खैरा में एक अभिभावक ने घुसकर एक छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन चाहता तो यह घटना नहीं होती। प्रधानाध्यापक द्वारा घटना की सूचना नहीं देने पर भी नाराजगी जताई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांसवाड़ा में आरक्षण के लिए तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Banswara, Rajasthan:आज बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद केंद्रीय कमेटी सभी रैली के रूप में भील सहित वंचित जनजाति वर्ग के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बांसवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंच के केंद्रीय कमेटी सलाहकार प्रो. कमलकांत कटारा ने ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगें रखीं। मंच ने 1 अगस्त 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत अनुसूचित जनजाति के 12 प्रतिशत राज्य स्तरीय आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। इसमें अनुसूचित क्षेत्र के जनजाति वर्ग के लिए 6.5 प्रतिशत और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के भील सहित वंचित जनजाति समुदाय के लिए 2.5 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा पात्रता मापदंडों में पूर्ण छूट देने की मांग रखी गई। मंच ने मांगें शीघ्र पूरी कर सामाजिक न्याय दिलाने की गुहार लगाई।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस का बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का फैसला
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भंवर माता रोड स्थित हरीश आंजना महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने की। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों की सरकार चुनने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा हर गांव, ढाणी और बूथ तक पहुंचकर आमजन से संवाद करने की अपील की। पूर्व मंत्री आंजना ने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उदयलाल आंजना ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।0
0
Report
दौसा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी की बैठक से पंचायत चुनाव की रणनीति तेज
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया का दौरा जिले के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की ली बैठक पंचायत चुनावों को लेकर भटिया ने दिए भाजपाइयों को टिप्स भाजपाइयों ने किया भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित महवा विधायक राजेंद्र मीणा,लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,जगमोहन मीणा,प्रणवेंद्र शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद निकायों के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ हो भाजपा ने भी अपनी चुनावी रणनीति शुरू कर दी है जिसके चलते भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने दौसा पहुंचकर संगठनात्मक बैठक ली बैठक में संजय भाटिया ने पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपाइयों को टिप्स दिए इस दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा , लालसोट विधायक रामविलास मीणा , सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा,भाजपा के संभाग प्रभारी शंकर सिंह पुरोहित , जिला प्रभारी पनवेंद्र शर्मा और पंचायत चुनाव प्रभारी पूजा कपिल सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे । भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कांग्रेस के वोट चोरी के सवाल पर कहा जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वहां वोट चोरी नहीं होती लेकिन जहां कांग्रेस हार जाती है वहां वोट चोरी हो जाती है भाटिया ने कहा अपनी हार का आत्म चिंतन करने के बजाय यह हार का ठीकरा भी भाजपा के ऊपर फोड़ रहे हैं परिवार वाद के चलते एक नाकाबिल बच्चे को बनाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं और कांग्रेस में जो काबिल नेता है उन्हें भी यह घर बिठा रहे हैं भाटिया ने कहा चुनाव कोई सा भी हो छोटा हो या बड़ा हो जनसंपर्क से ही जीता जाता है और निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और पंचायत चुनाव में भी भाजपा विजय श्री हासिल करेगी 2014 से पूर्व देश के क्या हालात थे और जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी है तो लोगों को राहत मिल रही है । पंचायत चुनाव की दौसा जिला प्रभारी पूजा कपिल ने कहा निकाय चुनाव में जो कुछ कमियां रही उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में दौसा में प्रचंड जीत हासिल करेंगे और जिला प्रमुख सहित पंचायत समितियो के प्रधान भाजपा के बनेंगे । बाइट संजय भाटिया प्रदेश प्रभारी भाजपा बाइट पूजा कपिल जिला प्रभारी पंचायत चुनाव0
0
Report
Advertisement
मनोहरपुर फायरिंग: भाईराज गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर में हुई फायरिंग की घटना का हुआ खुलासा. जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में कार्रवाई. फायरिंग करने वाले भाईराज गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपि ललित कुमार वर्मा,महेंद्र कुमार यादव को किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल,एक कारतूस और बाइक की बरामद. जमीन पर कब्जे की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाते थे आरोपी. आरोपियों के खिलाफ फायरिंग,रंगदारी,हत्या के प्रयास के मुदकमे दर्ज. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ.0
0
Report
घोषई में दीवानी आदेश के अनुसार पक्का मकान ध्वस्त, कब्जा दिलाया गया
Madanpur, Bihar:अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, उदाकिशुनगंज के आदेश पर रविवार को चौसा थाना क्षेत्र के घोषई में पुराने दीवानी मामले में प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में पक्का मकान को जमींदोज कर दखल-कब्जा दिलाया गया। दीवानी अधिकार वाद संख्या 02/2014 में दूलो दास एवं गायत्री देवी के पक्ष में 26 फरवरी 2018 को डिक्री पारित हुई थी। इसके अनुपालन में Execution Case-01/2024 दायर किया गया। न्यायालय ने Writ D.B. 135 के माध्यम से डिक्रीधारियों को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। मौके पर अंचल अधिकारी उदयकांत मिश्रा, दरोगा राजकिशोर कुमार, वंदना कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। वह इस फैसले पर दूलो दास एवं गायत्री देवी ने कहा कि न्याय में थोड़ा देर होती है लेकिन मिलती जरूर है। उन्होंने कहा कि अब उनको न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दखल कब्जा दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नाका हनुमानगढ़ी में राम मंदिर जैसी भव्य पुनर्निर्माण योजना, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर केंद्रित
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित नाका हनुमानगढ़ी मंदिर का राम मंदिर की तर्ज पर भव्य पुनर्निर्माण किया जाएगा। मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि यहीं से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होती है और यह पौराणिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रस्तावित मंदिर मकराना मार्बल से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 51 फीट से अधिक होगी। करीब 100×100 फीट क्षेत्रफल में मंदिर परिसर विकसित होगा, जबकि 15×15 फीट के गर्भगृह में वर्तमान हनुमान जी की मूर्ति ही विराजमान रहेगी। परियोजना में संत निवास, गौशाला, यज्ञशाला, भंडार गृह, अन्नपूर्णा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और धार्मिक सामग्री की दुकानें भी बनाई जाएंगी। महंत रामदास के मुताबिक भगवान के भोग और सेवा के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से गर्भगृह तक अलग कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि पूजा की परंपराएं पर्दे में संपन्न हो सकें। मंदिर में पांचों आरती—मंगला, श्रृंगार, राजभोग, संध्या और शयन—की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए ‘श्री भास्कर दास हनुमानगढ़ी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट’ जनसहयोग लेगा। श्रद्धालु एक रुपये से लेकर अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकेंगे। प्रस्तावित मंदिर करीब तीन वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य है। फिलहाल मॉडल तैयार हो चुका है, जिसे अब विस्तृत डिजाइन, ड्राइंग और बजट के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dehradun, Uttarakhand:पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता0
0
Report
ललितपुर: घरेलू विवाद में पति ने हंसिया से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हंसिया से हमलाकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार , गिरफ्तार पति को भेजा गया जेल । तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम की थी घटना । कल घरेलू विवाद के चलते तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम निवासी 37 वर्षीय गीता यादव की उसके ही पति कृपाल यादव से विवाद हो गया था जिस विवाद के चलते आरोपी पति ने घर में रखे हंसिया से अपनी पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था । जिस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
गरबा पर मुस्लिम युवाओं के लिए अनुमति की अपील: वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान
Agra, Uttar Pradesh:रायपुर--मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं, कलावा बांधें तभी गरबा करें मुस्लिम युवक, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की अपील- गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान. मुस्लिम युवाओं को गरबा में शामिल होने से पहले समिति से अनुमति लेने की अपील की कहा- मुस्लिम युवक गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें. अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल हो.0
0
Report
Advertisement
कुरसेला पुलिस ने 340 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त, जांच जारी
Katihar, Bihar:कुरसेला पुलिस ने अज्ञात वाहन से पकड़ 340 लीटर विदेशी शराब, मामले की जांच जारी। पुलिस की दबिश के बीच गाड़ी कुरसेला स्टेट पथ 77 पर बल्थी महेशपुर के पास तस्करों ने वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई। गाड़ी बीआर 08आर 6037, जो पूर्णिया से भागलपुर को जा रही थी। इधर पुलिस के द्वारा जब गाड़ी में जांच की गई तब गाड़ी में 341 लीटर टेट्रा पैक से लेकर बड़ी बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बताया जाता है पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। गाड़ी नंबर से यह पता चल रहा है यह गाड़ी मुंगेर का है, जो भागलपुर होते हुए मुंगेर के लिए जा रही थी और गाड़ी मालिक का नाम जी पी चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई।0
0
Report
नदावां में सड़क हादसे से दो युवकों की मौत, हंगामा और फोरलेन जाम
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद हंगामा मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर पटना फोरलेन करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाइक सवार पीयूष और विशाल बाढ़ से अपने घर नदावां गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात पिकअप से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद पीयूष को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक विशाल को पटना रेफर कर दिया, जहां एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को फोरलेन पर रखकर बेढ़ना गांव के पास जाम लगा दिया। बाढ़ थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर किसी तरह घंटे भर बाद फोरलेन पर जाम खुला। बाइट स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री कर्मियों की वेतन-मानव दर्जे की मांग पर पटना में प्रदेश बैठक
Patna, Bihar:बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आज पटना के BIA सभागार में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत करीब 20 हजार से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी बॉय-गर्ल शामिल हुए, कर्मियों ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल राज्यकर्मी का दर्जा देने और वेतनमान लागू करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा के संरक्षक चंद प्रकाश सिंह ने कहा कि बेल्ट्रॉन कर्मियों के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 1 April से प्रस्ताव लागू होना था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वेतनमान, सेवा शर्त, नौकरी की गारंटी, मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी और वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की। चंद प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 31 अक्टूबर तक सरकार ने मांगों पर फैसला नहीं लिया तो बेल्ट्रॉन कर्मी संगठित होकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल तथा सचिवालय से लेकर फील्ड तक काम बंद करने का फैसला लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आगरा के शहीद कौशल कुमार रावत स्मारक की बदहाली पर प्रशासन से सवाल
Agra, Uttar Pradesh:जिस शहीद के बलिदान को याद रखने के लिए स्मारक बनाया गया, आज उसी स्मारक की बदहाली सवाल खड़े कर रही है। पुलवामा अटैक में शहीद कौशल कुमार रावत स्मारक में पिछले करीब 20 दिनों से प्रकाश व्यवस्था ठप बताई जा रही है। पानी की सुविधा नहीं है और नियमित साफ-सफाई के अभाव में स्मारक परिसर पर धूल-मिट्टी जमा है। परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। आखिर शहीद के नाम पर बने स्मारक की देखरेख को लेकर प्रशासन कब गंभीर होगा। ये तस्वीरें उस स्मारक की हैं, जो शहीद कौशल कुमार रावत की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। लेकिन आज यही स्मारक प्रशासनिक उपेक्षा के सवालों के घेरे में है। उनके बेटे अभिषेक रावत के मुताबिक स्मारक परिसर में करीब 20 दिनों से लाइट नहीं है। स्मारक अंधेरे में डूबा हुआ है। पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। वहीं नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से स्मारक परिसर में धूल-मिट्टी जमा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार विभागों तक कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोग का कहना है कि शहीदों के नाम और उनके बलिदान को सिर्फ कार्यक्रमों और औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। शहीद के स्मारक की साफ-सफाई, रोशनी, पानी और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सुनिश्चित करनी चाहिए। सवाल यही है कि शहीद कौशल कुमार रावत के स्मारक की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी और जिम्मेदार विभाग कब इसकी सुध लेगा।0
0
Report
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का उत्तराखंड दौरा: किसानों की आय दोगुनी योजनाओं पर जोर
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- पंतनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से खटीमा के लिए रवाना हुए, हेलीपैड पर ही मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान हित में लगातार बड़े फैसले ले रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके। डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनबसा में कैबिनेट बैठक कराए जाने के फैसले को भी ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार प्रदेश के लिए नए-नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। कैबिनेट की सफल बैठक का आयोजन बनबसा में कराया गया, यह भी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। बाइट- किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
औरैया में 70 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की हत्या
Madhupur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और उसका परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। घटना के दिन आरोपी अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज चार अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर का है। 26 सितंबर को डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान श्रीमती देवी, पत्नी स्वर्गीय राम आसरे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला अपने छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में अकेली रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मृतका के छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई बलवान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बलवान के बारे में अहम जानकारी मिली। चार अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिरहूली पुल के नीचे घेराबंदी की और आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बलवान, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट -- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती0
0
Report
Advertisement
