821115
शिवगंज मोहल्ले में पेयजल योजना की टंकी में आग, मशीनें जलकर खाक
Sasaram, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत लगे पंप सेट की पानी टंकी सिस्टम के कक्ष में आग लग गई। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी, जिससे सप्लाई टंकी की सभी मशीनें जलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया, लेकिन पानी सप्लाई की सभी मशीनें आग से क्षतिग्रस्त हो गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिंडोरी में Narmada पुल से कूदने के बाद महिला की सुरक्षित rescued: स्थानीय लोग बचाव में आगे
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में सुबह सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने करीब 50 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस समय नर्मदा में स्नान कर रहे लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाते ही महिला का भाई भी घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला अचानक पुल की रेलिंग पार कर नर्मदा में कूद गई। यह देखकर नदी में स्नान कर रहे लोगों ने तत्काल साहस दिखाया और महिला तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिले इस सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।0
0
Report
हाईवे 353 पर ट्रक के नीचे आई स्कूली छात्रा, ड्राइवर ने टाली बड़ी दुर्घटना
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे 353 पर नेहरू चौक में ट्रक के नीचे आई एक स्कूली छात्रा। ट्रक ड्राइवर के सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। हादसे में स्कूली छात्रा को आई मामूली चोटें, बाल बाल बची स्कूली छात्रा। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।0
0
Report
कोरबा में नशे में धुत युवक एक्टिवा से भीड़-भाड़ इलाके में टकरा कर गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में नशे में धुत युवक एक्टिवा से भीड़-भाड़ इलाके में टकरा कर गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
48 घंटे में चोरी के दो मामलों का खुलासा, चार गिरफ्तारी
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिवा सारथी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹63,700 नकद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड सहित करीब ₹2 लाख की मशरूका बरामद की है। पहली चोरी सूर्या बिहार, कौहाकुंडा में घर के पोर्च से रेंजर साइकिल की हुई थी। वहीं दूसरी वारदात दीनदयालपुरम कॉलोनी फेस-1 के सूने मकान में हुई, जहां ताला तोड़कर ₹70 हजार नकद और जेवर चोरी किए गए थे। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में शिवा ने पत्नी पिंकी सारथी, प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली और कुश केरकेट्टा के साथ मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम, जेवर, साइकिल और वारदात में प्रयुक्त बाइक व लोहे की रॉड बरामद की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया है।0
0
Report
जैंत क्षेत्र में छात्र की हत्या, जंगल की कोठरी में मिला शव
Govardhan, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम धौरेरा के जंगल में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीम गांव निवासी विपिन ठाकुर के रूप में हुई है, जो संस्कृति यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी के अनुसार, विपिन मंगलवार को घर से यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना छाता में दर्ज कराई थी। बुधवार को धौरेरा के जंगल में बनी एक कोठरी में युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई। युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं तथा शव के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बाइट - वरुण मिश्रा ( सीओ सदर)0
0
Report
उज्जैन में बदमाश भूरा उर्फ शराफत खान गिरफ्तार, जुलूस के साथ पुलिस का प्रदर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आदतन बदमाश भूरा उर्फ शराफत खान गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस बेगमबाग से नीलकंठ द्वार तक निकाला जुलूस, वीडियो में आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता दिखा उज्जैन के बेगमबाग क्षेत्र में रहने वाले आदतन बदमाश भूरा उर्फ शराफत खान को महाकाल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महाकाल थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर चाकूबाजी, दादागिरी, शराब पीकर उत्पात मचाने और लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोप हैं。 पुलिस ने हाल ही में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बेगमबाग से नीलकंठ द्वार तक उसका पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा。 घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस के साथ चलते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी उससे उठक-बैठक करवाते हुए भी नजर आ रहे हैं। महाकाल थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की गतिविधियों से क्षेत्र के लोग भयभीत रहते थे और कई लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महाकाल थाना के अधिकारी श्रवण कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और हाल ही में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पटना की सुष्मिता कुमारी ऑटो से परिवार की नई उम्मीद बन गईं
Patna, Bihar:कभी आंखों में बेबसी थी, आज उन्हीं आंखों में आत्मविश्वास की चमक है। यह कहानी है पटना की सुष्मिता कुमारी की, जिन्होंने हालात के आगे घुटने टेकने के बजाय उनसे लड़ना चुना। करीब एक दशक पहले पति की शराब की लत ने परिवार की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। घर चलाना मुश्किल हो गया। ऐसे समय में सुष्मिता ने किसी सहारे का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद ऑटो का स्टीयरिंग संभाल लिया। समाज के ताने, लोगों की बातें और हर कदम पर मिलने वाली चुनौतियां उनके हौसले को डिगा नहीं सकीं। शुरूआत आसान नहीं थी। एक महिला के ऑटो चलाने पर लोग हैरानी से देखते थे, कई बार ताने भी सुनने पड़ते थे। लेकिन सुष्मिता ने हर मुश्किल को अपनी ताकत बना लिया। आज वह रोज़ 12 से 14 घंटे तक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी हैं। सुष्मिता कहती हैं कि पहले देर रात तक ऑटो चलाने में उन्हें डर नहीं लगता था, लेकिन हाल के दिनों में महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं ने उनके मन में भी चिंता पैदा की है। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनका कहना है कि अब तक उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम जारी रखे हुए हैं। सुष्मिता की मेहनत और संघर्ष का असर उनके परिवार पर भी पड़ा। उनकी लगन को देखकर उनके पति ने शराब से दूरी बनाई और अब वे भी ऑटो चलाकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में उनका साथ दे रहे हैं। यह बदलाव सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि उम्मीद की एक नई शुरुआत है। समय के साथ सुष्मिता ने खुद को भी बदला। अब वह ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऑनलाइन कैब सेवाओं से भी जुड़ चुकी हैं। मोबाइल पर बुकिंग आती है और वह यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं। सुष्मिता की कहानी बताती है कि जब एक महिला ठान ले, तो वह सिर्फ अपनी नहीं, पूरे परिवार की तकदीर बदल सकती है। उनका संघर्ष उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालात में भी हार मानने के बजाय अपने दम पर आगे बढ़ने का साहस रखती हैं। महिलाओं के लिए सुस्मिता ने कहा की अपने काम में शर्म नहीं करना चाहिए..घर चलाना है तो निककर मेहनत करना होगा तभी परिवार की हालात सुधरेगी....0
0
Report
सिंहस्थ के मद्देनजर ढाबा रोड से खतरनाक जर्जर भवन हटाकर सुरक्षा मजबूत
Ujjain, Madhya Pradesh:आगामी सवारियों और सिंहस्थ को देखते हुए ढाबा रोड पर हटाया गया खतरनाक भवन उज्जैन। बाबा महाकाल की आगामी सवारियों और सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार सवारी मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में ढाबा रोड क्षेत्र में एक जर्जर और खतरनाक भवन के हिस्से को हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता की मौजूदगी में निगम की रिमूवल टीम ने जी प्लस 2 जर्जर भवन के खतरनाक हिस्सों को सावधानीपूर्वक हटाया। अधिकारियों के अनुसार भवन की स्थिति ऐसी थी कि सवारी मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। नगर निगम का कहना है कि सवारी मार्ग पर जर्जर भवनों, अतिक्रमण, सड़क और नालियों से जुड़े अवरोधों सहित अन्य संभावित जोखिमों की लगातार पहचान की जा रही है। जहां भी खतरा नजर आ रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से भी अपील की है कि यदि उनका भवन जर्जर स्थिति में है तो समय रहते उसकी मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा उपाय करें। नगर निगम का कहना है कि बाबा महाकाल की प्रत्येक सवारी और सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से बेतिया के गांवों में पानी घुसा, चाचरी पुल से आवागमन
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां गंडक नदी के जल स्तर बढ़ जाने से दियारे इलाके का हाल बेहाल हो गया है योगापट्टी के चौमुखा पंचायत के खलवा बड़हरवा गांव में सड़क पर पानी भर गया है एक टोला से दूसरे टोला में आने जाने के लिए ग्रामीणों चचरी पुल बनाया है दस हजार चंदा एकत्रित कर ग्रामीणों ने बास का चचरी का पुल बनाया है ग्रामीण कैलाश यादव मालिक यादव मुखिया मुकेंद्र यादव ने बताया कि हर साल गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने से ग्रामीण बाढ़ कटाव का दंश झेलते है ग्रामीणों ने गांव में आने जाने के लिए आपसी सहयोग से चाचरी पुल का निर्माण किया है दस हजार चंदा एकत्रित कर श्रमदान से चाचरी पुल बनाया गया है गंडक नदी के जल स्तर बढ़ने से सड़क पर जल जमाव हो गया है0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में गाय बांधने के विवाद में लाठी-डंडों की भिड़ंत, छह घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गाय बांधने को लेकर जमकर मारपीट। जमीनी विवाद में two पक्षों के बीच चलीं लाठियां। छह लोग घायल, मारपीट का वीडियो सामने आया है; जांच में जुटी पुलिस। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोरवड्डा टभका वार्ड 5 में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद के कारण दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। हालात को स्थानीय लोगों ने समझदारी से शांत कराया और घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। घायल की पहचान सोनू कुमार, मंजू देवी, आरती कुमारी, सुनीता देवी, श्रवण कुमार और नागेश्वर महतो के रूप में हुई है। घायल नागेश्वर महतो बताते हैं कि गाय बांधने को लेकर विवाद हुआ था; दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन उनका है, लेकिन पंचायत में पेपर को लेकर विवाद हुआ था। उसे जमीन का पेपर मेरे पास है; इसी वजह से हमने उसे बांधी थी.0
0
Report
Latehar पुलिस-जन संवाद: चेटर गांव में नक्सל-प्रभावित इलाकों में विश्वास की पहल
Latehar, Jharkhand:लातेहार कभी नक्सलियों की गोलियों की आवाज़ और नक्सलियों का जन अदालत लगता था लेकिन लातेहार एसपी कुमार गौरव के प्रयास से न केवल नक्सलियों खात्मे किए बल्कि आज उस स्थल पर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा जनता की फरियाद सुनी जा रही है। जिसको लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद कभी अति नक्सल प्रभावित रहे चंदवा के चेतर गांव में लातेहार SDPO संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोरंजन सिंह के द्वारा ग्रामीण के बीच चौपाल लगाया गया। ज्ञात हो कि जिस स्थान पर कभी भय और दहशत का माहौल रहता था, वहीं अब पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पूर्व के अति नक्सल प्रभावित चेटर गांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में SDPO संदीप कुमार गुप्ता और चंदवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोरंजन सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना। SDPO संदीप कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच विश्वास कायम करना भी है।0
0
Report
गोड्डा के पैरडीह रेलवे अंडरपास में जलजमाव: स्थायी समाधान नहीं तो ट्रैक जाम की चेतावनी
Godda, Jharkhand:गोड्डा के पैरडीह में बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव के स्थायी समाधान से तंग आकर यूथ कांग्रेस ने रेलवे ट्रैक को अनिश्चित कालीन जाम करने की चेतावनी दी है। Savan की पहली ही बारिश ने जमुआ-पैरडीह के पास स्थित रेलवे अंडरपास (टनल) के निर्माण दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। महज हल्की बारिश में ही टनल में 7 से 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे पैरडीह, तेतरिया और बरन सहित आधा दर्जन गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। जलजमाव के कारण आक्रोशित ग्रामीणों और यूथ कांग्रेस ने रेलवे अंडरपास के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो रेलवे ट्रैक जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रेलवे यार्ड का निर्माण शुरू होने के साथ ही पैरडीह और आसपास के गांवों के लिए आवागमन का संकट खड़ा हो गया था। पिछले 4 वर्षों से ग्रामीण यहाँ रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) की मांग कर रहे हैं। करीब दो से तीन वर्ष पूर्व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक आम सभा बुलाई गई थी। उस समय ग्रामीणों को भरोसा दिया गया था कि तत्काल राहत के लिए रेलवे अंडरपास टनल बनाया जाएगा। हालांकि पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं।लेकिन समस्या जस की तस है। बाइट1 आर्कादित्य यादव_झारखंड प्रदेश महासचिव _यूथ कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
असम में बाढ़ बनी भयावी, ऊपरी-निचले क्षेत्र जलमग्न, बचाव जारी
Guwahati, Assam:असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव और निचले असम के उदालगुरी, जागीरोड (बानमुंख/पानबेसा जैसे इलाके) में नदियां उफान पर हैं। राज्य में बाढ़ से अब तक लगभग 89 से 95 लोगों की जान जा चुकी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना द्वारा लगातार बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। भूटान से पानी छोड़े जाने के कारण निचले असम के इलाकों में खतरा और बढ़ गया है0
0
Report
बेंगलुरु में प्रवासी राजस्थानी संगम: पाटीदारों को मिली शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु रमेश पाटीदार ने दी शुभकामनाएं प्रवासी राजस्थानी संगम में पहुंचेगे पाटीदार बहरीन से सचिन पांडिया को भिजवाया बधाई संदेश ये आयोजन प्रवासियों की एकता का उत्सव-पाटीदार कार्यक्रम का निमंत्रण पाकर अभिभूत हूँ-रमेश पाटीदार बहरीन के प्रवासियों की ओर से भेजी शुभकामनाएँ राजस्थान फाउंडेशन बहरीन के अध्यक्ष हैं पाटीदार0
0
Report
पैठण में १६ गाढे चोरी: CCTV में अज्ञात चोरों की करतूत सामने आई
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यातील पैठण शहरात एका विचित्र चोरीचा प्रकार समोर आला आहे. पैठणमध्ये अज्ञात चोरट्यांनी १६ गाढवं लंपास केली आहेत. मंगळवारी मध्यरात्रीच्या सुमारास ही चोरीची घटना घडली, गाढवं गायब झाल्याचे लक्षात येताच हवालदिल झालेले मालकांनी पैठण शहर आणि परिसरात शोध घेण्यास सुरुवात केली. शोध मोहिमेदरम्यान तहसील रोडवरील एका सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यातील फुटेज तपासले असता, अत्यंत संशयास्पद आणि धक्कादायक हालचाली कैद झाल्याचे समोर आले. या फुटेजमध्ये काही अज्ञात चोरटे एका मालवाहू वाहनात या गाढवांना जबरदस्तीने कोंबून भरताना स्पष्टपणे दिसून येत आहेत. माती, वाळू आणि बांधकामाचे इतर जड साहित्य वाहून नेण्यासाठी कुंभार समाजातील नागरिक या गाढवांचा वापर करतात. या मुक्या प्राण्यांच्या जोरावरच या कुटुंबांची चूल पेटते. मात्र, एकाच रात्रीत तब्बल १६ गाढवे गायब झाल्याने या गोरगरीब कुटुंबांचे जगण्याचे साधनच हिरावले गेले आहे. याप्रकरणी पैठण पोलीस ठाण्यात तक्रार देखील दाखल करण्यात आले.0
0
Report
Advertisement
