ऑटो ने कांवरियों को टक्कर मारी, सात घायल - देखिए वीडियो
Balathari, Bihar:करगहर थाना क्षेत्र के साहुआर के पास एक ऑटो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे कांवरियों को टक्कर मार दी, जिससे सात कांवरिये घायल हो गए। ये सभी कांवरिये बक्सर से जल लेकर सासाराम के सैदाबाद स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो कांवरियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल कांवरियों के नाम मनीष कुमार, संजय पासवान, राजमणि प्रजापति, सोनू कुमार, रितु कुमार, नीरज और प्रफुल्ल हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा स्थित माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस आजादी को संजोएं तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
