दिनारा थाना के अरंग में अनियंत्रित कार ने वृद्ध को मारी टक्कर
Dinara, Bihar:रोहतास जिले के दिनारा थाना के अरंग में अनियंत्रित कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि व्यक्ति अरंग गांव से कहीं जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। इलाज कर रहे हैं चिकित्सक ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति अभी चिंताजनक से बाहर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा तबादला: 18 अधिकारी बदले गए
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया आदेश कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षकों की बदली गई पदस्थापना रायपुर पुलिस मुख्यालय में भी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में बदलाव गृह विभाग से जारी हुआ तबादला आदेशबिहार कांग्रेस SIR और मतदाता सूची के गड़बड़ियों पर आंदोलन शुरू करेगी—दिल्ली चलो अभियान
Noida, Uttar Pradesh:बिहार कांग्रेस की ओर से आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों, कांग्रेस विधायकों और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया。 बैठक का मुख्य एजेंडा SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करना और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश में पांच चरणों में अभियान चलाएगी। उन्होंने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसके तहत अलग-अलग स्तरों पर आंदोलन और जनसंपर्क के जरिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा। इस अभियान के तहत दिल्ली चलो यात्रा भी एक अहम हिस्सा होगी。 वहीं, बिहार में चुनाव आयोग की ओर से दोबारा SIR कराए जाने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के फैसले पर राजेश राम ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मतदाताओं के नाम काटे गए और अब चुनाव के बाद नाम जोड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर चुनाव के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो इससे पहले हुई कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। राजेश राम ने इसे लेकर आरोप लगाया कि पहले वोटों की चोरी होती है और फिर उसे छिपाने के लिए सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाती है। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए हैं。 इसके अलावा, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को लेकर 42 पूर्व न्यायाधीशों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के मुद्दे पर भी राजेश राम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पत्र लिखकर चिंता जताई थी, लेकिन उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उन चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। राजेश राम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की साख को लेकर उठ रहे सवालों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में बिहार कांग्रेस ने साफ किया है कि SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में अपना आंदोलन तेज करेगी।नरेला में 10 अक्टूबर से रामलीला: 65 फुट मंच और 120 फुट रावण दहन
New Delhi, Delhi:बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीडीए ग्राउंड में 10 अक्टूबर से आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। तिरंगे की थीम पर तैयार 65 फुट ऊंचे मंच पर आधुनिक तकनीक के साथ रामलीला का मंचन होगा। वहीं, दशहरे के दिन 120 फुट ऊंचे रावण का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। दर्शकों के मनोरंजन और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीओ-1 तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए ग्राउंड का है, जहां भव्य रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिरंगे की थीम पर तैयार किए गए विशाल मंच को आकर्षक रूप दिया गया है। नरेला आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से 10 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इस बार आधुनिक तकनीक और भव्य प्रस्तुतियों के जरिए रामायण के प्रसंगों को दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी है。 वाकथरु :- नसीम अहमद वीओ-2 रामलीला के मंचन के साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। मेले में ग्रेविटी जैसे आधुनिक झूलों के साथ जलपरियों का विशेष आकर्षण भी देखने को मिलेगा। आयोजकों का प्रयास है कि रामलीला देखने आने वाले लोगों को धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव मिले। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मेले में कई तरह के आकर्षण उपलब्ध रहेंगे। बाईट - राजेश खत्री , नरेला आदर्श रामलीला कमेटी । बाईट - सुनीता शर्मा , चेयरमैन नरेला आदर्श राम लीला कमेटी। वीओ-3: नरेला आदर्श रामलीला कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कमेटी के मुताबिक, रामलीला के दौरान प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा स्वयंसेवकों और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती भी रहेगी, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और दर्शक सुरक्षित माहौल में रामलीला का आनंद ले सकें। बाईट :- आयोजक बाईट - आयोजक बाईट :- आयोजक वीओ-4: वहीं, दशहरे के दिन इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण 120 फुट ऊंचे रावण का दहन होगा। विशालकाय रावण के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की अनुमान है। ऐसे में आयोजकों की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नरेला में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और आधुनिक मनोरंजन का संगम बनने जा रहा है。खंडार की जमीन पर दबंगों ने तिल्ली की फसल उगाई, जल जीवन मिशन पर सवाल
सवाई माधोपुर जिले के खंडार विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत लहसोड़ा में PHED की जमीन पर दबंगो ने उगा रखी है तिल्ली की फसल, जल जीवन मिशन का दावा दिख रहा है बेअसर जिस जमीन पर होना था पेयजल व्यवस्था का काम, वहाँ खेती ने जमाया कब्जा; ग्रामीण बोले- पानी के लिए आज भी भटकने को मजबूर。गांदरबल: रायिल जंगल में खोए दो युवक सुरक्षित लौटे, खुद रास्ता ढूंढ़कर रायिल पहुंचे
Aram Pora, Ganderbal, Two Srinagar youth who went missing while trekking in Rayil Gund forests in Ganderbal have been traced safely. They reached Rayil village on their own after losing their way.हस्तेडा में चारे के ढेर में आग, मकान और घरेलू सामान जलकर राख
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविन्दगढ़ के हस्तेडा में एक मकान के पास ही छप्पर में पड़े चारे में आग लग गई और चारा के साथ कुछ घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया । आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ओपी राजभर ने अयोध्या में कथा के दौरान अखिलेश समर्थकों पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:लीगढ़, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने अयोध्या में भागवत कथा के दौरान सपा समर्थकों की कथित नारेबाजी पर कहा, \"हम अखिलेश यादव और उनके समर्थकों द्वारा वहां की गई नारेबाजी की निंदा करते हैं। वहां लोग व्यास जी से भागवत कथा सुनने के लिए इकट्ठा हुए हैं, न कि अखिलेश जी का भाषण सुनने के लिए। इसलिए ऐसी जगह जाकर, जहां भगवान की कथा हो रही हो, राजनीति करना निंदनीय है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर उन्हें वास्तव में प्रेम और श्रद्धा होती, तो वे बैठकर 20-30 मिनट कथा सुनते। वे अयोध्या गए थे, जहां भगवान राम का मंदिर है। वहां जाकर दर्शन कर लेते। लेकिन उनकी नीयत खराब है। वे 12 बजे तक नमाज पढ़ते हैं और ‘अली-अली’ बोलते हैं। 12 बजे के बाद ‘बजरंगबली’ बोलने लगते हैं और शाम तक बजरंगबली का नाम लेते हैं। यही उनका काम है। वे मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन मंदिर नहीं जा सकते...\"22 साल देश सेवा में समर्पित जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा गंगरार पहुंची
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - देश की सेवा में करीब 22 साल समर्पित करने वाले सेना के जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड स्थित उनके पितृ गांव सुरत सिंह जी का खेड़ा पहुंची। जवान की पार्थिव देह टोल प्लाजा से उनके निजी आवास लाई गई। इससे पहले गंगरार कोट पुलिया से शरणेश्वर महादेव मंदिर, पुराना बस स्टैंड, परशुराम सर्किल और अंबेडकर सर्किल होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान और जौहर स्मৃতি संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली मौजूद रहे। असम में ड्यूटी के दौरान जवान का निधन हुआ था। वे जून 2004 में सेना में भर्ती हुए थे।पंचायत चुनावों में बैनर पोस्टर से आचार संहिता उल्लंघन, पुलिस अब भी चुप
एंकर-मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाएं जा रहे हैं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाने से आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है मगर पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।चौमूं जयपुर: पंचायत चुनाव की भाजपा ने शुरू की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है. चौमूं की रेनवाल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बीजेपी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे。जनकपुरी मिथिला नगरी में प्रभु राम-जानकी का भव्य विवाह उत्सव
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी में मिथिला नगरी में प्रभु श्रीराम माता जानकी को ब्याहने पहुंचे जिसके बाद दोपहर में तुलसी और शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ, शाम को जनक महल में प्रभु श्री राम और माता जानकी भव्य रथ में सवार होकर जनक महल पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और कमेटी के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रभु की आरती उतारी, प्रभु श्रीराम और माता जानकी की एक झलक पाने को हर कोई लालायित दिखा, आम से लेकर खास तक सबकी नजर प्रभु श्रीराम और माता जानकी पर ठहर गई, अलौकिक छटा देख हर कोई भक्तिभाव में सराबोर नजर आया, तो वही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल को न बिगड़ सकेजंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।
सिब्बल ने कहा 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इस बात पर याचिका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।
इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि लोगों को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी करते हैं या नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।
इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।
(दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
