icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट: पहले पति जीवित रहते दूसरा विवाह शून्य, तलाक का ठोस प्रमाण जरूरी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर पहले विवाह का कानूनी तौर पर तलाक साबित नहीं हुआ है, तो पहले पति के जीवित रहते किया गया दूसरा विवाह कानून की नजर में शून्य और अमान्य होगा। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें महिला की दूसरी शादी को शून्य घोषित किया गया था।मामला बिलासपुर के गांधी चौक का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने 3 नवंबर 2015 को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से एक महिला से शादी की थी। शादी के बाद पति को पता चला कि महिला का पहले ही विवाह हो चुका था और पहला पति जीवित था।आरोप था कि महिला ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की। पति ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 11 और 12(1) के तहत फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दूसरी शादी को शून्य घोषित करने की मांग की।फैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दूसरी शादी को अमान्य करार दिया। इसके बाद महिला ने फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।हाईकोर्ट में महिला की ओर से पहले दावा किया गया कि उसने पहले किसी से शादी ही नहीं की थी। लेकिन पुराने दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि महिला ने पूर्व में शादी होने की बात कही थी।इसके बाद महिला की ओर से दावा किया गया कि पहले पति से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार तलाक हो चुका था।इसी दावे पर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई पक्ष सामाजिक रीति-रिवाज से तलाक होने का दावा करता है, तो उसे ठोस सबूत और गवाहों के जरिए साबित करना होगा।सिर्फ मौखिक दावा करने से तलाक को कानूनी तौर पर वैध नहीं माना जा सकता।कोर्ट ने रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया कि महिला पहले पति से वैध तलाक होने की बात को साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही। हाईकोर्ट ने कहा कि 3 नवंबर 2015 को दूसरी शादी के समय महिला का पहला विवाह कानूनी रूप से अस्तित्व में था। ऐसे में पहले पति के जीवित रहते किया गया दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 11 के तहत शून्य और अमान्य है।डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की अपील खारिज कर दी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

युवा मानसिक स्वास्थ्य के लिए आईटीआई कॉलेज में संगोष्ठी: तनाव से दूरी के उपाय

Karauli, Rajasthan:आईटीआई कॉलेज में ‘युवा मन, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं एवं समाधान’ विषय पर संगोष्ठी, करौली। जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की ओर से आईटीआई कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने कहा कि पढ़ाई का तनाव, अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव, सामाजिक संकोच और अकेलापन युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। इसके चलते सिरदर्द, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

SCO सम्मेलन: मोदी की आतंकवाद नीति में जीरो टॉलरेंस का BJP सांसद ने समर्थन

Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): SANTOSH PANDEY (BJP) ON GDP GROWTH AND DEMAND FOR RAHUL GANDHI'S APOLOGY/ PM MODI'S REMARKS ON TERRORISM AND INDIANS KILLED IN RUSSIAN ATTACK IN UKRAINE/ TVK VIJAY BACKING RAHUL GANDHI AS PM FACE/ DEATHS IN NEPAL FLOODS रायपुर - SCO समिट में आतंकवाद के खिलाफ PM के संदेश पर BJP सांसद संतोष पांडे कहते हैं, 'प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का खुलकर समर्थन किया है, चाहे वह लाल किले की प्राचीर से हो या वैश्विक मंचों पर। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा' उन्होंने SCO मंच पर भारत के सिद्धांतों और नीतिगत रुख को स्पष्ट किया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया - जो अक्सर प्रॉक्सी वॉर में शामिल रहता है - कि आतंकवाद के मामले में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती... प्रधानमंत्री आतंकवादियों को मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगाने के लिए कई नियम लाने वाले हैं। कुल मिलाकर, आतंकवाद के मामले में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा…
0
0
Report

बूंदी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड फिर बनेगा: हरिमोहन शर्मा

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस बोली- जनता भाजपा को देगी जवाब बूंदी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने दावा किया है कि बूंदी नगर परिषद में एक बार फिर कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जब वह पूर्व में विधायक का चुनाव हार गए थे, तब भी उन्होंने नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनवाया था। अब वह विधायक हैं और पूरी कोशिश है कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बने। विधायक हरिमोहन शर्मा ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के development कार्य ठप पड़े हैं और जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी। बाइट। हरिमोहन शर्मा विधायक बूंदी
0
0
Report

घुमारवीं में स्क्रब टायफस के चार मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं क्षेत्र में स्क्रब टायफस ने दस्तक दे दी है। चार लोगों में बीमारी की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले बिलासपुर में चार मामले इसी क्षेत्र से बताए जा रहे हैं। सभी सैंपल घुमारवीं अस्पताल में लिए गए थे और जांच के बाद पुष्टि हुई। विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में जागरूकता और बचाव संबंधी जानकारी देना शुरू कर दिया है और निगरानी बढ़ा दी है। लोकल टीमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं ताकि प्रसार रोका जा सके। चिकित्सक अनंत शर्मा ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से रोकथाम संभव है। बीमारी से बचाव के उपाय: घास-झाड़ियों वाले क्षेत्रों में शरीर ढककर कपड़े पहनें, जूतें और मोजे पहनकर खेतों में काम करें, घर-आसपास गिरी घास साफ रखें।
0
0
Report
Advertisement

अनुराग ठाकुर बोले कांग्रेस ने मनुस्मृति फाड़कर हिंदू धर्म को बांटने की कोशिश की

Una, Himachal Pradesh:अनुराग ठाकुर ने ऊना में दिशा की बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मनुस्मृति की प्रतीकात्मक पुस्तकों को फाड़ना और जलाना हिंदू धर्म को अपमानित करके बांटने की राजनीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही हिंदू समाज को जाति के आधार पर दोफाड़ करती आई है। लेकिन अब देश की जनता जागरूक है और कांग्रेस की गंदी राजनीति को समझ चुकी है और कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगी। राहुल गांधी रियल नेता नहीं, मात्र रील के नेता हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भाजपा के कई नेताओं और विधायकों के उनके संपर्क में होने पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस के अपने नेता और विधायक उनसे संपर्क में नहीं है और वे उनसे छिटक रहे हैं; उनका संपर्क खत्म हो गया है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी दुःखी है। उन्होंने रोजगार, निःशुल्क बिजली और प्रत्येक महिला को 1500 देने के वायदों के पूरा न होने को कारण बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नेपाल त्रासदी में फंसे ऊना के सुखविंदर सिंह के परिजनों से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री से बात कर रेस्क्यू की जानकारी लेने की बात कही और कहा कि भारत सरकार निरंतर नेपाल सरकार से संपर्क में है और दोनों सरकारों के सहयोग से सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत है।
0
0
Report

पाबळ MIDC परियोजना स्थगिती: किसानों में उत्साह पर स्थायी रद्दीकरण की मांग

Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या शिरूर तालुक्यातील पाबळ, खैरेनगर आणि धामारी परिसरातील तब्बल ७४३ हेक्टर सुपीक बागायती जमिनीवर प्रस्तावित असलेल्या एमआयडीसीला शासनाने अखेर तात्पुरती स्थगिती दिली आहे. गेल्या ८ दिवसांपासून स्थानिक शेतकऱ्यांचा या भूसंपादनाला तीव्र विरोध सुरू होता. झी २४ तासने शेतकऱ्यांची ही व्यथा सातत्याने लावून धरल्यानंतर प्रशासनाला दखल घेणे भाग पडले. नुकत्याच झालेल्या बैठकीनंतर आणि शिष्टमंडळाने घेतलेल्या भेटीनंतर मुख्यमंत्र्यांच्या आदेशानुसार या एमआयडीसीच्या प्रक्रियेला तसेच ७/१२ वरील नोंदींना तुर्तास स्थगिती देण्यात आली आहे. झी २४ तास च्या इम्पॅक्ट नंतर शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळाला असून शेतकऱ्यांनी झी 24 तास चे आभार मानत शेतकऱ्यांनी एकमेकांना मिठाई भरवत मोठा जल्लोष साजरा केला. दरम्यान, ही केवळ तात्पुरती स्थगिती न राहता शासनाने अधिकृत जीआर (GR) काढून ही एमआयडीसी कायमस्वरूपी रद्द करावी, अशी ठाम मागणी आता शेतकरी करत आहेत.याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top