821115
ई रिक्शा पलटने से सवार महिला हुई बुरी तरह घायल
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के दिनारा थाना के गोपालपुर गांव में अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा पर सवार महिला हुई घायल इलाज के लिए लाया गया अस्पताल, महिला का नाम उषा देवी है घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला ई रिक्शा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान गोपालपुर गांव में नियंत्रित रिक्शा पलटने से ई रिक्शा पर सवार महिला घायल हो गई घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज हो रहा है इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल महिला का स्थिति अभी चिंताजनक है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
GRAP चरण II के तहत आया नगर बॉर्डर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जांच
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान GRAP चरण II की पाबंदियों के तहत आया नगर बॉर्डर पर जांच कर रहे हैं。0
0
Report
पंचायत चुनाव के दौरान हांसलसर में पिकअप गाड़ियों से उत्पात, एक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के हांसलसर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों के विवाद के बाद पिकअप गाड़ी से युवकों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने चुनावी रंजिश के चलते तीन पিকअप गाड़ियों से गांव में उत्पात मचाने और लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया है. घटना में घायल युवक को पहले बड़ागांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. ग्रामीण कर्मवीर चौहान के अनुसार गांव में रामप्रसाद और मुकेश आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान पप्पूराम मीणा की पिकअप गाड़ी वहां पहुंची और लोगों को टक्कर मार दी. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी विवाद के चलते गाड़ियों से लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया. इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन पिकअप गाड़ियों के घूमने और लोगों को धमकाने से भय का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
छतरपुर में बकरी के पैर तोड़ने का मामला; पीड़ित SP कार्यालय पहुँचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:CHHATARPUR (MP) *बकरी को लेकर बवाल,एसपी आफिस में बकरी* - बकरी का पैर तोड़ने का मामला, न्याय के लिए बकरी लेकर SP ऑफिस पहुंचा बकरी मालिक - छतरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बकरी का पैर तोड़ने का मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित अपनी घायल बकरी को लेकर SP ऑफिस पहुँच गया।, - बकरी मालिक का नाम दुबियालाल पटेल बताया जा रहा है जो ग्राम गौरा का रहने वाला है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बकरी पड़ोस में खड़ी गाड़ी पर चढ़ गई थी, इस बात से नाराज होकर देवकीनंदन पटेल ने लाठी से मारकर बकरी का पैर तोड़ दिया।,जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता भी की। पीड़ित रात में ही सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां FIR दर्ज नहीं की गई।,परेशान होकर पीड़ित आज अपनी घायल बकरी को लेकर सीधे एस पी दफ्तर पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि एसपी ऑफिस में अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि टीआई को निर्देश दिया गया है, बकरी का मेडिकल कराया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। (शॉट्स बकरी के) (बाइट - दुबियालाल पटेल, पीड़ित)0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग विकास संगठन ने उठाई आवाज
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, शिक्षा, आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मैनपुरी। जनपद के दिव्यांगजनों एवं उनके परिवारों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग विकास संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित दिव्यांगजन अधिकार एवं कल्याण मांग पत्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई है। संगठन के मांग पत्र में कहा गया है कि जनपद में निवास करने वाले दिव्यांगजन आज भी अनेक प्रकार की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव, विभागीय उदासीनता और प्रक्रियागत कठिनाइयों के चलते अनेक पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। दिव्यांग माता-पिता के बच्चों को भी आर्थिक स्थिति के आधार पर निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में रैंप, सुलभ शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मांग पत्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को किताबें, यूनिफॉर्म एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी दिव्यांग बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।0
0
Report
दिल्ली प्रदूषण BS-6 से कम गाड़ियों पर कड़े चेक, गाजीपुर बॉर्डर पर तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली BS-6 मानक से नीचे की गाड़ियों पर लगातार कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस की बड़ी तैनाती देखने को मिली, जहाँ गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है।0
0
Report
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार: दो गिरफ्तार, 12.54 ग्राम बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है, पुलिस ने इनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी किया, पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि धानो हांसदा और सकिल अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सनात टुडू के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रांची के बाजारों में दीपावली पर घरौंदों की धूम, पलाश रंग में आकर्षण
Ranchi, Jharkhand:दीपावली को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में दीपावली से जुड़े सजावटी सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। दीपावली में घरौंदा का भी विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और आकार के घरौंदे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां एक मंजिला से लेकर तीन मंजिला तक के आकर्षक घरौंदे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन घरौंदों को अलग-अलग डिजाइन और खूबसूरत रंगों से सजाया गया है। खास बात यह है कि कुछ घरौंदों को पलाश के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंगों से रंगा जा रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वही दुकानदार का कहना है कि इससे बनाने में बहुत मेहनत लगती है तब जा कर बनती है, लोगों को पसंद बहुत आ रहे है अलग अलग डिजाइन के बनने घरौंदा बेचे भी रहे है,लेकिन जिस हिसाब से दाम मिलने चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है,0
0
Report
सिकंदरपुर में प्रेम प्रसंग विवाद पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Noida, Uttar Pradesh:फ्लैश कन्नौज: सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पति पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया आग में बुरी तरह झुलसने से महिला की दर्दनाक मौत, घटना के बाद पति परिवार सहित फरार。 दो दिन पहले सिकंदरपुर चौकी में पति-पत्नी और प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी घंटों पंचायत。 आरोप है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में अगले ही दिन पति ने वारदात को अंजाम दिया, घटना से इलाके में सनसनी。0
0
Report
धनतेरस से पहले रतलाम के बाजारों में रौनक, ट्रैफिक बदला गया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में धनतेरस से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सज चुके हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक खरीदारी के लिए दुकानदारों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। पूजन सामग्री से लेकर घर की सजावट, कपड़े और अन्य जरूरतों का सामान ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कलेवर में सजा हुआ है। दिन के समय बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त मानकचौक बाजार में अब चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुल मिलाकर धनतेरस से पहले ही रतलाम का बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है और अब दुकानदारों को ग्राहकों की खरीदारी का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
दमोह पुलिस ने दिवाली से पहले 151 मोबाइल लौटाकर लोगों की खुशी बढ़ाई
Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली से पहले पुलिस ने लोगों को दिया गिफ्ट, 30 लाख के 151 मोबाइल फोन दिए वापिस... एंकर/ दीवाली से पहले दमोह पुलिस ने लोगों के लिए बड़ा उपहार दिया है और महीनों पहले गुम हुए लोगों के मोबाइल फोन रिकवर कर उन्हें वापस लौटाए है। दरअसल जिले भर में अलग अलग क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन या तो गुम हुए या चोरी गए ऐसे मोबाइल फोन्स की शिकायतें पुलिस थानों और सायबर सेल में की गई थी। दमोह की पुलिस सायबर टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुछ महीनों में लापता हुए 151 मोबाइल फोन को जब्त किया जिनकी कीमत 30 लाख से ज्यादा है। दमोह के पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी आनंद कलादगी ने इन फोन्स के वास्तविक मालिकों को आमंत्रित कर उन्हें एक एक कर मोबाइल फोन सौंपे है। दीपावली से पहले लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग पुलिस को धन्यवाद दे रहे है। इस मौके पर एसपी ने लोगों से अपील भी की है कि यदि आपके मोबाइल फोन गुम होते है या चोरी जाते है तो वो नजदीकी पुलिस थाने या एसपी ऑफिस ने स्थित सायबर सेल के दफ्तर में आकर शिकायत दर्ज कराए ताकि उनकी टीम उन मोबाइल फोन को तलाश कर सकें। बाइट/ अरविंद विश्वकर्मा ( मोबाइल मालिक दमोह) बाइट/ पदम सिंह ( मोबाइल मालिक दमोह) बाइट/ गोलू यादव ( मोबाइल मालिक बलारपुर दमोह) बाइट/ देव कुमार ( मोबाइल मालिक दतला दमोह) बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)0
0
Report
दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट: 7 स्थायी, 10 अस्थायी नाके
Hansi, Haryana:हांसी दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट, बाजारों में सिविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिसकर्मी 7 स्थायी और 10 अस्थायी नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों पर रखी जाएगी नजर, महिला पुलिस की भी बढ़ेगी मौजूदगी पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएसपी विनोद शंकर ने आमजन और कारोबारियों से की नियमों का पालन करने की अपील दरसंवाद न्यूज एजेंसी। हांसी। दीपावली के त्योहार को लेकर हांसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और त्योहार पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही राइडर, पीसीआर और पैदल गश्त के माध्यम से शहर में लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हांसी में 7 स्थायी नाके और 10 अस्थायी नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी विनोद शंकर ने दीपावली पर पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर भी आमजन तथा पटाखा कारोबारियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण करते समय निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे स्वयं या दूसरों की जान-माल की सुरक्षा को खतरा हो। बाजारों में खरीदारी करते समय अपने सामान और वाहनों का ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हांसी पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि दीपावली के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
भरौसा में छठ महापर्व: झांकियों से लोक आस्था और परंपरा की जीवंत प्रस्तुति
Nawada, Bihar:भरौसा मध्य विद्यालय में छठ महापर्व की मनमोहक झांकी, लोक आस्था और संस्कृति की दिखी झलक. पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने सूर्योपासना और छठी मईया की आराधना का किया जीवंत प्रदर्शन. प्रधानाचार्य सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजन, विद्यार्थियों ने दिया लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश. नवादा सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरौसा में छठ महापर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक आस्था और बिहार की समृद्ध संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा, ठेकुआ और फलों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तथा छठी मईया की आराधना के दृश्य प्रस्तुत किए. पारंपरिक गीतों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा. प्रधानाचार्य सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम में निशा कुमारी, आराध्या, नेहा, संजना, स्वीटी, प्रीति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रेम कुमार शर्मा की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी की सीट-शेयरिंग योजना: अब्दुल नेता बनना चाहते, अखिलेश नहीं लड़ेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:Hyderabad (Telangana): Asaduddin Owaisi (AIMIM Chief) On Kadimi Masjid Removal Proposal In Delhi / Abdul’s Role In US Elections / Akhilesh Yadav Not Contesting Elections / Azam Khan’s Fresh Arrest And SP’s Support / AIMIM’s Seat-Sharing Strategy And Contested Seats Hyderabad Asaduddin Owaisi (Part 2) समाजवादी पार्टी वाले बोलते हैं कि अब्दुल दरी बिछाएगा। हम ये बता रहे हैं कि भाई जमुरियत में अब्दुल सेनेटर बना है। तो अब यूपी में इंशाल्लाह अब्दुल जो है ना किसी के सामने सर झुकाएगा बल्कि विधायक बनेगा, नेता बनेगा, दरी नहीं बिछाएगा। हम यह बताना चाह रहे थे। यह आपका शुक्रिया कि आपने उसको मुद्दा बना दिया। यह बीजेपी वालों का शुक्रिया जो समझते कि पंक्चर बनाएगा। अब अब्दुल पंक्चर इतनी कर चुका है कि अब कोई पंक्चर वह बना नहीं पाएगा। अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, अब्दुल नेता बनेगा, उत्तर प्रदेश में विधायक बनेगा, लीडरशिप बनाएगा अपनी। डेरोगेटरी वे में बीजेपी अब्दुल अब्दुल करती थी। पंक्चर बनाते हैं। तो हम यह बता रहे हैं कि भैया अब अब्दुल ना पंक्चर यह जो बोल रहे हैं अब्दुल अब नेता बनेगा।अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, ना अब्दुल आरएसएस से डरेगा, ना किसी सामने सर झुकाएगा, अब्दुल अपना काम करेगा, नेता बनेगा। उत्तर प्रदेश में दौरे कर रहे हैं, चुनावी प्रचार कर रहे हैं, उसमें अखिलेश जी को खूब निशाना साध रहे हैं। ये खबर आई है कि अखिलेश जी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तो उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव नहीं लड़ता हूं तब मैं मुख्यमंत्री बनता हूं के सवाल पर कहा अब वो उनकी पार्टी का फैसला है, वो लड़े ना लड़े, वो उनका मामला है, हम उसपे कुछ नहीं बोल सकते। हम तो लड़े हैं, लड़ रहे हैं और हम लड़ेंगे। इंशाल्लाह हु ताला, हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को मुझे यकीन है कि वो विधायक बनेंगे। एक अल्पसंख्यक समाज की और कमजोर तबकात की दलित की बोलिए पसमांदा लोगों की एक लीडरशिप बनेगी इंशाल्लाह। AIMIM’s Seat-Sharing Strategy And Contested Seats हमारा जब गठबंधन इस सवाल का जवाब ये कि हमारा जब किसी से गठबंधन हो जाएगा इंशाल्लाह अनखरीब में आपको पता लग जाएगा। इंडिया अलायंस और सीजेपी की तरफ से जो प्रोटेस्ट हो रहा है संविधान को बचाने के लिए और गणेश कुमार को हटाने के लिए, क्या आगे चल के आप उसमें हिस्सा ले सकते हैं या एमआईएन पार्टी?0
0
Report
बेरमो के कथारा कोयला खदान ढहने से 7 दबे, 3 महिलाएं मर गईं
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत! कथारा कोलियरी में कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत की सूचना! बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे बड़ा हादसा हुआ हादसा । जानकारी के अनुसार, अवैध माइनिंग से जुड़ा हुआ है मामला । स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले का ढेर धंस गया, जिसकी चपेट में 6 महिलाएं और एक पुरुष आ गए। सभी को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। मृतकों में कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की पहचान हुई है, जबकि तीसरी महिला का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीनों बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं। बेरमो एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
नगर निगम आयुक्त ने गोपाल मंदिर कॉम्प्लेक्स निर्माण तेज करने के निर्देश दिए
Ujjain, Madhya Pradesh:गोपाल मंदिर के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश लोअर बेसमेंट की स्लैब का काम जल्द पूरा कर ग्राउंड फ्लोर का निर्माण शुरू करने को कहा。 उज्जैन। गोपाल मंदिर स्थित निर्माणाधीन सर्वसुविधायुक्त कॉम्प्लेक्स का बुधवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से अब तक हुए काम की जानकारी ली। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सभी काम तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने लोअर बेसमेंट की स्लैब का काम जल्द पूरा कर ग्राउंड फ्लोर का निर्माण शुरू करने को कहा。 निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी और सब इंजीनियर आकाश रघुवंशी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
