icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विशाल यादव हत्या मामला: अजय राय ने परिवार को मुआवजे और नौकरी का आश्वासन

Jaunpur, Uttar Pradesh:विशाल यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले अजय राय, एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में हुई विशाल यादव की हत्या के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया。 अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विशाल यादव के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए न्याय की लड़ाई में पार्टी परिवार का साथ देगी। उन्होंने सरकार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की。 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार सामने आ रही हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सरकार विफल रही है。 अजय राय ने सरकार से मांग की कि विशाल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोष साबित होने पर उन्हें सजा मिलनी चाहिए। साथ सरकार पर निशाना सधते हुई अजय राय ने कहा जो अपराधी बीजेपी में शामिल हो जाए उसके सारे पाप कर जाते हैं वह एकदम साफ सुथरा हो जाता है कि पहले मंदिर का चंदा चोरी का मामला है अब शमशान घाट घोटाले का मामला सामने आया के लोग गोरखपुर में शमशान घाट का पैसा खा गये अटल बिहारी वाजपेई के समय में ताबूत घोटाला भी आया था इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 वहीं सपा के मालिनी विधानसभा विधायक लकी यादव मृतक विशाल यादव के घर पहुंच कर परिवार के संवेदना व्यक्ति की और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से जो मेरा नाम जोड़ा जा रहा है वह मेरे विरोधी लोग कह रहे हैं उन्हें कुछ नहीं बचा है तो लकी यादव का नाम लिया जा रहा है लोग लास्ट पर राजनीति करते है लेकिन मैं आज आया और उनके परिवार से मिला अब सब कुछ ठीक हम परिवार से मिले कहा सब ठीक हो गया है विरोधियों का चल खत्म हो गया
0
0
Report

नायब सिंह सैनी ने मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को नमन किया

Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH (HARYANA): NAYAB SINGH SAINI (CM / BJP) ON PM NARENDRA MODI'S 25 YEARS OF PUBLIC SERVICE/SEVA SANKALP CAMPAIGN/PM MODI'S DEVELOPMENT PROJECTS IN HARYANA चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "17 सितंबर को हमारे लिए एक विशेष अवसर है। ये वो दिन है जब हम नए भारत के शिल्पी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के साथ-साथ राष्ट्र और समाज की सेवा में उनके 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन को नमन करेंगे। हम सभी जानते हैं कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, जन कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। इस अवसर पर हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की कामना करें..."
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियाँ

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में 18-19 सितंबर को जुटेगा देशभर का हेल्थकेयर नेतृत्व स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलती तकनीक, बढ़ती लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी और मरीजों की बढ़ती अपेक्षाओं के बीच देशभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ जयपुर में मंथन करेंगे। AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 का आयोजन 18 और 19 सितंबर को जयपुर में AHPI National Leadership Summit 2026 के रूप में किया जाएगा। समिट में देश के प्रमुख नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। समिट में स्वास्थ्य संस्थानों के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा होगी। इनमें बढ़ती स्वास्थ्य लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी, तेजी से बदलती मेडिकल टेक्नोलॉजी, मरीजों की बढ़ती अपेक्षाएं और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति विश्वास बनाए रखना प्रमुख विषय होंगे।18 सितंबर को उद्घाटन सत्र में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात सेठ मुख्य अतिथि होंगे।
0
0
Report

टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई: 6 गिरफ्तार, स्मैक-शराब-हथियार बरामद

Tonk, Rajasthan:टोंक में पुलिस का बड़ा एक्शन टोंक में नशे और हथियारों पर DST की बड़ी कार्रवाई, नासिरदा में 6 गिरफ्तार, स्मैक-शराब, चाकू और नकदी बरामद टोंक जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में DST और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में नासिरदा क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नामजद आरोपी समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में करीब 13.30 ग्राम अवैध स्मैक, 10 लीटर हथकढ़ शराब, 51 पव्वे देशी शराब, दो धारदार चाकू, 27,700 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार रामसिंह के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक और 51 पव्वे देशी शराब, जबकि एक महिला आरोपी से 5.30 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 700 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। संदीप सांसी से धारदार चाकू और 27 हजार रुपये तथा अनिल सांसी से एक चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा दौलतराम सांसी और बाबूनाथ को 5-5 लीटर हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। संजय सांसी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है。 पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई लाइन और अवैध हथियारों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पोकरण नगरपालिका चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच पालिकाध्यक्ष पद का रोचक मुकाबला

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- पोकरण पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से शोभा व्यास और कांग्रेस की ओर से कल्पना रंगा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही पालिकाध्यक्ष पद का मुकाबला रोचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा के नामांकन के दौरान कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पर्यवेक्षक अंकुर चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आईदान माली, नारायण रंगा, पार्षद छोटेश्वरी माली सहित कांग्रेस के कई नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा करते हुए पार्टी के एकजुट होने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के अनुसार दोनों निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस समर्थित हैं। वहीं भाजपा की ओर से शोभा व्यास के नामांकन के बाद भाजपा खेमे में भी पालिकाध्यक्ष पद को लेकर रणनीति तेज हो गई है। गौरतलब है कि 25 वार्डों वाली पोकरण नगरपालिका में कांग्रेस के 12, भाजपा के 11 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। किसी भी दल के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पालिकाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को साधने में जुटे हैं और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पोकरण की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अध्यक्ष की कुर्सी किसके खाते में जाएगी, इसका फैसला चुनावी गणित और पार्षदों के समर्थन पर निर्भर करेगा। बाइट -कल्पना गोपाल रंगा, कांग्रेस प्रत्याशी, पालिकाध्यक्ष पोकरण बाइट -अब्दुला फकीर, पूर्व जिला प्रमुख, जैसलमेर
0
0
Report

भाजपा के तीन प्रत्याशी दाखिल करें नामांकन, सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन.... भाजपा से पार्षद भरत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन.... पार्षद सुरेश अग्रवाल और संजय भूटानी ने भी भरा नामांकन... पार्टी की ओर से अंतिम समय में दिया जाएगा सभापति पद का सिंबल.... चुनाव प्रभारी महेश विजय और जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा तीनों प्रत्याशियों के साथ पहुंचे.... तीन नामांकन दाखिल होने के बाद भाजपा खेमे में बढ़ी सियासी हलचल बाइट- सुरेश अग्रवाल, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार संजय भूटानी, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार महेश विजय चुनाव प्रभारी भरत शर्मा, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार
0
0
Report
Advertisement

चोपन में बिजली कटौती से आक्रोश, विरोध प्रदर्शन जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन में बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। चोपन में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान बड़ी संख्या में लोग बिजली सब स्टेशन पहुंच गए और विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि रोस्टिंग और फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। खास तौर पर शाम के वक्त होने वाली कटौती ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर छोटे कारोबारियों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में करीब 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में निर्बाध बिजली कई घंटे भी नहीं मिल पा रही है। नाराज लोगों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सोनभद्र के चोपन में बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया, जब बड़ी संख्या में लोग बिजली सब स्टेशन पहुंच गए। लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। सबसे ज्यादा परेशानी शाम के पीक ऑवर्स में होती है। दोपहर के समय से शाम के बीच कई बार तीन घंटे तक रोस्टिंग होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे रोजगार करने वालों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, ठेला लगाने वाले और छोटे दुकानदार कहते हैं कि शाम के समय बिजली नहीं रहने से बाजार अंधेरे में डूब जाते हैं और ग्राहक भी दुकानों तक नहीं पहुंचते। कभी रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटी जाती है तो कभी फाल्ट के चलते सप्लाई ठप रहती है। शहर में 21 से 22 घंटे बिजली सप्लाई के दावे के मुकाबले वास्तविक स्थिति बुरी है। चोपन सब स्टेशन का घेराव कर विरोध किया गया और अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। विभाग के अवर अभियंता ने कहा कि बिजली उत्पादन और ओवरलोड के कारण कुछ अधिक कटौती हो रही है और समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। Сонभद्र को ऊर्जा की राजधानी कहा जाता है, पर यहां के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलना गुस्से की बड़ी वजह बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय भाजपा नेता मौके पर पहुंचे ताकि समस्या का तूरंत समाधान हो।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई: परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में प्रेमी के परिजनों ने पिपरी थाने में तहरीर दी है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया था। दोनों आपस में मिल रहे थे, तभी परिजनों की नजर उन पर पड़ गई। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रेमी-प्रेमिका दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

2027 जनगणना के लिए अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में दो दिन का प्रशिक्षण शुरू

Almora, Uttarakhand:Almora 2027 की जनगणना की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायकों को डिजिटल तरीके से जनगणना करने की जानकारी दी जा रही है। कार्मिकों को जनगणना ब्लॉक तैयार करने, आंकड़ों की सही एंट्री करने और मकानों व परिवारों का ब्योरा दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। प्रशिक्षण में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों पर जानकारी दी जा रही है। इसमें इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि कोई व्यक्ति जनगणना से छूटे नहीं और किसी की दोबारा गिनती न हो। प्रशिक्षण में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर निकाय और पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों समेत संबंधित जनगणना कार्मिक शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में अप्रैल में मकानों की सूची तैयार की गई थी। इसमें प्रत्येक जनगणना ब्लॉक में मकानों और उनमें रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई। यह चरण पूरा हो चुका है और जिला जनगणना पुस्तिका भी तैयार हो गई है। अब दिसंबर-जनवरी में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण में पहले दिन तकनीकी जानकारी दी गई, जबकि दूसरे दिन काम की बारीकियां समझाई जा रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फील्ड में जनगणना का काम शुरू किया जाएगा।
0
0
Report

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% टैक्स से दुकानदार नाराज, सरकार से समीक्षा की मांग

Patna, Bihar:यूपीआई टैक्स से दुकानदार नाराज केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई के उपयोग 2000 रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन दुकानदार करते हैं तो उन्हें 0.4% टैक्स देना होगा या सरकार के फैसले पर जनता काफी नाराज है पब्लिक का कहना है पहले तो सरकार ने यह सुविधा देकर लोगों को इसका आदत लगा दिया गांव गांव तक या सुविधा लोगों को मिल रही है लोगों को चेंज पैसे रखने की समस्या नहीं होती है चेंज पैसे के कारण दुकान से सामान लेने में जो दिक्कत होती थी वह खत्म हो गई अब सरकार इस पर टैक्स लग रही है तो यह टेक्स बिजनेसमैन कहां से देगा वह जनता से ही पैसे बढ़ाकर लगा इसके बाद वह सरकार को टैक्स देगी इसलिए जनता पर ही बोझ बढ़ रही है सरकार को इस फैसले पर विचार करना चाहिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top