Back
जमीन विवाद पर भिड़ंत: ट्रैक्टर-जेसीबी जलाकर दहशत फैलाने का प्रयास
MKMANOJ KUMAR
Jan 08, 2026 05:02:34
Purnia, Bihar
पूर्णिया के बडहरा थाना के सुखसेना गांव में जमीन विवाद में जमकर झड़प हुई। इस दौरान लाठी डंडे और तीर भी चला। वहीं एक पक्ष ने पूर्व मुखिया नरेश मोहन मंडल द्वारा भाडा पर लाये गए दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जला दिया। जबकि उनके बेटा, भतीजा के साथ मारपीट भी किया। वही आदिवासियों द्वारा चलाए गए तीर और मारपीट मे चार लोग घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीओ अनुपम कुमार, एसडीपीओ संदीप गोल्डी के साथ बडहरा कोठी , रघुवंश नगर, धमदाहा और भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया । घटना के बाबत पूर्व मुखिया नरेश मोहन मंडल ने कहा कि उसने परडिया टोला में एक एकड़ 38 डिसमिल जमीन खरीदा था । इस जमीन पर गांव के ही विद्यानंद मंडल और सदानंद मंडल जबरन कब्जा किए हुए था। कोर्ट के आदेश पर कल अंचल अधिकारी और थाना की पुलिस ने जमीन पर से कब्जा खाली करवाया था। इसके बाद वह यहां पेट्रोल पंप बनाने के लिए बाउंड्री वॉल दे रहा था। आज दूसरे पक्ष के सदानंद मंडल और विद्यानंद मंडल ने करीब 50 आदिवासी को तीर धनुष से लैस भाडे पर लाया । उनलोगो ने पहले उनके बेटा और भतीजा को बंधक बनाकर मारपीट किया। जिसमें बेटा का सर फट गया है। उनके बेटा को तीर भी लगा है। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है । वही उन लोगों ने भाडे पर लाये गए जेसीबी और दो ट्रैक्टर को भी आग लगाकर जला दिया। वहीं घटना के बाबत बड़हरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि इस मामले में पूर्व मुखिया नरेश मोहन मंडल के द्वारा बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 15 नामजद और 60 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है । एक आरोपी अरुण मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में पूर्व मुखिया के बेटा को तीर लगी है । जबकि चार लोग मारपीट में घायल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
24
Report
0
Report
65
Report
0
Report
1
Report