804453
पुनपुन नगर पंचायत की बैठक में छाया रहा बाजार के अतिक्रमण का मुद्दा
Nathupur, Bihar:पुनपुन नगर पंचायत कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश कुमार ने की। बैठक में सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी व अध्यक्ष के समक्ष पुनपुन बाजार के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि अतिक्रमण से बाजार संकीर्ण हो गई है। वाहन के साथ पैदल चलना भी मुश्किल होता है। इसपर कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शनी ने सदस्यों को बताया कि सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह चिन्हित कर एनओसी के लिए सीओ के पास भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदार कश्यप ने कहा: अधिकारी अगर गलती करें तो होगी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर बारिश में तेंदूपत्ता खराब होने, आग लगने की घटना पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा जिम्मेदार अधिकारियों ने तय मापदंडों का पालन किया या नहीं, इसकी जांच होगी..यदि अधिकारियों की गलती सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी.. आग लगने की जानकारी भी प्राप्त हुई.. चरणदास महंत के रामभद्राचार्य वाले बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- जो लोग सनातन हिंदू धर्म की बात करते हैं, उन पर आरोप लगाए जाते हैं.. हम जिस देश में रहते हैं वहां सनातन को मानने वाले लोग हैं.. सनातन के हित की बात करने पर कांग्रेस को पीड़ा होती है.. कांग्रेस हिंदू धर्म के विरुद्ध बात करती है.. डी-लिस्टिंग को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- जो धर्मांतरित हो जाता है उसे एससी का लाभ नहीं मिलना चाहिए.. देशभर में आदिवासी समाज की संस्कृति को भ्रमित करने का काम हुआ.. इंदिरा गांधी जब पीएम थी तो उन्होंने इस मामले को खारिज किया था.. जिसे आदिवासी समाज भुगत रहा है, हो हमारी संस्कृति, पूजा पद्धति को नहीं मानता उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए.. कांग्रेस सोचती है कि लोगों को कैसे धर्मान्तरित किया जाए.. खाद की कमी को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- भूपेश बघेल के पास मुद्दा नहीं है, वे मेरे साथ चलें उन्हें जहां चलना हो.. उन्होंने कहा कि खाद और बीज की स्थिति अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के कारण प्रभावित हुई है.. प्रदेश में यूरिया की मांग 4 लाख टन है, जबकि करीब 2 लाख के करीब भंडारण उपलब्ध है.. किसानों को यूरिया का 80 प्रतिशत और डीएपी का 60 प्रतिशत तक वितरित किया जाएगा.. सीमांत किसानों को एक मुश्त, लघु किसानों को दो किस्तों में, बड़े किसानों को यूरिया तीन किश्तों में देने की व्यवस्था की जा रही.. कांग्रेस पैनिक और अफरा-तफरी की स्थिति बनाना चाहती है.. कांग्रेस में हर तरफ भूपेश बघेल की चर्चा, मामले में केदार कश्यप ने कहा- भूपेश बघेल किसी को उठने नहीं दे रहे हैं.. इस बारे में चरणदास महंत बेहतर बता पाएंगे.. दीपक बैज के साथ भी ऐसी स्थिति बन रही है.. आदिवासियों को खत्म करने, आदिवासियों का नेतृत्व नकारने, उन्हें अपमानित करने की कोशिश में होती है..0
0
Report
नीमच में तेंदुए के घुसने से इलाके में भगदड़, रेस्क्यू टीम की मांग तेज
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। नीमच जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम काकरिया तलाई में सोमवार रात एक तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव के अंदर इस जंगली जानवर की हलचल देखी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में तेंदुए की इस अचानक दस्तक से स्थानीय लोगों में भारी भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सुरक्षा के चलते लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू टीम भेजकर पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जाए, ताकि किसी भी संभावित जनहानि या मवेशियों के नुकसान से बचा जा सके।0
0
Report
इंदौर में किटी पार्टी के बहाने करोड़ों रुपये की क्रिप्टो धोखाधड़ी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में किटी पार्टी की आड़ में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से राजेश त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार चार महिलाओं ने मिलकर 9 से अधिक महिलाओं को क्रिप्टो ट्रेडिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर झांसे में लिया और उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली। आरोप है कि मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर तथा उसकी सहयोगियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि उनका पैसा सुरक्षित तरीके से निवेश किया जाएगा और मात्र 100 दिनों में रकम दोगुनी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि शुरूआत में आरोपियों ने कुछ महिलाओं को मामूली रिटर्न देकर विश्वास में लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने निवेश करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आरोपियों ने करीब ढाई करोड़ रुपये विभिन्न महिलाओं से जमा करवा लिए। पीड़ित महिलाओं को लगातार यह भरोसा दिया जाता रहा कि उनका पैसा क्रिप्टो और फॉरेक्स मार्केट में लगाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें दोगुना लाभ मिलेगा। मामले ने उस समय गंभीर बन लिया जब निवेश की समय सीमा पूरी होने के बाद भी महिलाओं को उनकी रकम वापस नहीं मिली। आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और निवेश से संबंधित कोई जानकारी देना भी बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिलाओं को शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपियों ने निवेश की गई राशि कहीं भी इन्वेस्ट नहीं की थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने हरप्रीत कौर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के बैंक खातों तथा लेनदेन की जानकारी खंगाली जा रही है, अधिकारी इसका कड़ा रुख अपनाने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
शाहपुर में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, कीमत 15 लाख से अधिक
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के शाहपुर में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख से ज्यादा की अवैध शराब.. एंकर/ एमपी के सागर जिले में भी शराब माफिया सक्रिय है और यहां के शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव इस माफिया के सक्रिय होने की वजह से हालात चिंताजनक है। पुलिस औपचारिकता निभाने का काम कर रही है तो यहां नशे के खिलाफ अभियान चला रहे धार्मिक सामाजिक संगठन सक्रिय है। बीती रात सागर जिले के शाहपुर में एक बड़ा मामला सामनें आया जब यहां भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शाहपुर पुलिस को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी तो एक पिकअप वाहन को रोका गया और जब उसे खोला गया तो उसमें लबालब शराब की पेटियां भरी ही थी , पुलिस ने गाड़ी से पेटियां उतरवाई तो उनकी संख्या 209 पेटी निकली और अनुमानित कीमत 15 लाख से ज्यादा की है। इसमें देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप थी जिसे जब्त किया गया है वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
यमुना जल समझौते का DPR फाइनल, राजस्थान-हरियाणा ने भेजा; केन्द्र करेगा परीक्षण
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-यमुना जल समझौते पर राजस्थान और हरियाणा सरकार ने DPR फाइनल कर दी है.दोनों राज्यों ने DPR बनाकर केंद्र सरकार को भेज दी है.अब केंद्र सरकार DPR का परीक्षण करेगी.उसके बाद समझौते पर केंद्र सरकार अंतिम मुहर लगाएगी, जिसके बाद यमुना जल समझौते के जरिए राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पानी का संकट दूर होगा.जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि इस प्रोजेक्ट से शेखावाटी अंचल को बड़ी राहत मिलेगी.केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट शुरू होगा.सुरेश रावत ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को सीएम की सोच बताया.0
0
Report
गहलोत बोले: डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर सरकार क्यों चुप है?
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान कहा - डीजल-पेट्रोल के दामों को लेकर सरकार को देशवासियों के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बीजेपी नेताओं ने रिक्शे में, पैदल चलकर और इलेक्ट्रिक वैन में जाकर तमाशा किया। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों को लेकर कहा कि सरकार को खुलकर कहना चाहिए कि हमारी क्या मजबूरी है। जयपुर, जोधपुर जैसे शहरों में जाने वाले लोगों को तीन-तीन बार रुककर पेट्रोल भरवाना पड़ता है। बीजेपी नेताओं पर झूठ बोलने के आरोप लगाए।0
0
Report
Advertisement
फागी उप जिला अस्पताल में 1500 के पार ओपीडी, डॉक्टरों के अभाव से मरीज परेशान
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) फागी उप जिला अस्पताल में 1500 के पार पहुंची ओपीडी, मच्छर पनपने से डेंगू और वायरल बुख़ार के बढ़े मरीज। अस्पताल में सुबह 11 बजे ही अव्यवस्थाओं का अंबार, मरीजों की लगी है लंबी कतार, आधा दर्जन डॉक्टर नदारद। डॉक्टरों के इंतजार के चलते मरीज हो रहे हैं परेशान, भीषण गर्मी में मरीज हो रहे हैं परेशान। डॉक्टरों की मनमानी के चलते मरीज़ इलाज के लिए जा रहे हैं निजी अस्पतालों में। सरकार की निःशुल्क चिकित्सा सेवा पर उठ रहे हैं सवाल, अव्यवस्थाओं के खिलाफ मरीजों में है रोष। गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर भी नदारद, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा को शिकायत करने के बाद भी हालातों में नहीं हो रहा सुधार।0
0
Report
रामनगर कलश यात्रा में चेन चोरी: चार महिलाएं समेत कई शिकार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में हुई चेन चोरी की घटनाओं ने शहर में भारी चिंता पैदा कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने की सूचना थी, लेकिन अब यह संख्या चौथी महिला तक पहुँच चुकी है। साथ ही कई लोगों की जेब काटकर हजारों रुपये नगदी भी चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पीड़ित परिवारों और व्यापारिक समुदाय में आक्रोश है। घटना के समय बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भाग ले रहे थे; भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने महिलाओं के गले से चेन चोरी कर ली। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित परिवारों और व्यापारियों ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। कोतवाली में उपस्थित लोगों ने बताया कि पहले तीन महिलाओं की चेन चोरी की सूचना थी, परन्तु बाद में चौथी महिला के साथ भी ऐसी घटना सामने आई। साथ ही कुछ लोगों की जेब काटे जाने की भी घटनाएं सामने आईं, जिनमें हजारों रुपये की नगदी चोरी हुई। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में ऐसी घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल बन रहा है। व्यापारी एवं स्थानीय लोग चाहते हैं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। कोतवाल ने बताया कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और मामला जल्दी सुलझाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।0
0
Report
योगी प्रशासन के आदेश पर टोल प्लाजा पर देशभक्ति गाने, कावड़ शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अब टोल प्लाजा पर बजेंगे देश भक्ति के गाने,साथ ही धार्मिक गानों का भी होगा अनुसरण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जगह जगह हुई कावड़ शुरू।इस क्रम में गाजियाबाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में आज ।पूर्वांचल एक्सपेस वे पर देशभक्ति के गाने बजाए गए ।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में रात के अंधेरे में डंपर पकड़कर 80 हजार जुर्माने के साथ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 रात के अंधेरे में इंडस्ट्रियल वेस्ट फेंकना पड़ा भारी, डंपर जब्त。 मुरलीपुरा जोन में निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का जुर्माना。 लोहा मंडी रोड पर व्यावसायिक योजना को बना रखा था कचरा डंपिंग पॉइंट。 व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद निगम एक्शन मोड में。 उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर निगम ने कसी सख्ती。 सार्वजनिक स्थल पर मलबा डालने वालों को चेतावनी। दोबारा पकड़े गए तो होगी बड़ी कार्रवाई。 रात्रि निगरानी के लिए 3 होमगार्ड और निगम कर्मी तैनात。 10 दिन में निगम ने वसूले 80 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर。 उपायुक्त पवन शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई。 एमएस बीएम एग्रो झोटवाड़ा को भी नोटिस देने की तैयारी。0
0
Report
कन्हौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड: तीन दोषी को उम्रकैद, अन्य बरी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चर्चित कन्हौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड में करीब नौ साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सोनभद्र की अदालत ने ग्राम प्रधान रमेश मौर्य की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। यह हत्याकांड वर्ष 2017 में उस समय हुआ था जब ग्राम प्रधान रमेश मौर्य को उनके घर के बाहर बेहद करीब से गोली मार दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता रामसुंदर मौर्य की तहरीर पर थाना चोपन में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश और पुराने विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई गवाह अदालत में पेश किए। मृतक की पत्नी हेमलता समेत अन्य गवाहों ने अदालत में घटना से जुड़ी परिस्थितियों और आरोपियों की मौजूदगी को लेकर बयान दिए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बेहद करीब से मारी गई गोली फेफड़े और हृदय को क्षतिग्रस्त करते हुए निकली थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया था। अदालत ने गवाहों के बयान, मेडिकल साक्ष्य और विवेचना में जुटाए गए दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद रविन्द्र चौधरी, संतोष चौधरी और जितेन्द्र यादव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। वहीं दोषी जितेन्द्र यादव को आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। जबकि श्याम चरण गिरि उर्फ बबलू गिरि, रामधारी चौधरी और सत्येन्द्र चौधरी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी राजनारायण गिरि की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही पहले ही समाप्त हो चुकी थी।0
0
Report
BJP प्रवक्ता त्रिपाठी के बयान: अखिलेश का अपराधियों से रिश्ता, एनकाउंटर के बदले दर्द
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव पर भाजपा का पलटवार, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले,\n\n"अखिलेश का अपराधियों से क्या रिश्ता है\n\nचोट अपराधी को लगती है दर्द अखिलेश को होता है\n\nहर एनकाउंटर के बाद अपराधियों का दर्द अखिलेश यादव की जुबान से बयां होता है\n\nअपराध और अपराधियों का सफाया समाज के लिए आवश्यक"0
0
Report
Advertisement
बागपत में गर्मी से ट्रांसफार्मर ओवरलोड, पानी से ठंडा करने के वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण बागपत जिले में विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। विभाग ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगा रहा है और पानी की बौछार से ट्रांसफार्मर को ठंडा किया जा रहा है ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। वीडियो में दिख रहा है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास कूलर लगाकर पानी की बौछार से उसे ठंडा कर रहे हैं।0
0
Report
मरांडी ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए; सीबीआई से जाँच की मांग
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में Hemant Soren के नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि हर दिन अलग-अलग विभागों से अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि लोग लगातार उन्हें फोटो और दस्तावेज भेजते हैं, जिन्हें वे सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद सरकार भ्रष्टाचार रोकने के बजाय उसे बढ़ावा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ट्रेजरी घोटाले में लगातार सरकारी खजाने से पैसे की निकासी हो रही है, लेकिन निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती, क्योंकि जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं, वे अब भी पदों पर बने हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शैलेंद्र श्रीवास्तव नामक कंसल्टेंट को नियमों के विरुद्ध सेवा विस्तार दिया गया. उन्होंने बताया कि 2016 के नियमों के अनुसार किसी सेवानिवृत्त व्यक्ति को अधिकतम तीन वर्षों तक ही नियुक्त किया जा सकता है और आगे विस्तार के लिए मंत्रिमंडल या मुख्यमंत्री की अनुमति जरूरी होती है। इसके बावजूद बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के शैलेंद्र श्रीवास्तव को चौथे और फिर पांचवें वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया गया. मरांडी ने आरोप लगाया कि इसी पद के जरिए टेंडर और खरीद प्रक्रियाओं को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में 237 नई कस्टमाइज एंबुलेंस की खरीद के लिए 80 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई, जबकि वर्ष 2022 में खरीदी गई 206 एंबुलेंस, जिनकी लागत लगभग 55.8 करोड़ रुपये थी, उनका उपयोगिता ऑडिट तक नहीं कराया गया। कई एंबुलेंस एक वर्ष से अधिक समय तक बिना उपयोग के खड़ी रहीं. उन्होंने कहा कि ऑडिट में यह भी सामने आया कि जिस कंपनी को टेंडर दिया गया, वह निर्धारित वार्षिक टर्नओवर की शर्त पूरी नहीं करती थी। संबंधित कंपनी का औसत टर्नओवर मात्र 8.38 करोड़ रुपये पाया गया और उसके पास एंबुलेंस निर्माण या बस बॉडी बिल्डिंग का पर्याप्त अनुभव भी नहीं था. दवाइयों की खरीद और भंडारण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऑडिट के दौरान करोड़ों रुपये की जीवन रक्षक दवाइयां एक्सपायर पाई गईं। गोदामों में करीब 24 लाख यूनिट दवाएं खराब हो गईं, जबकि ई-औषधि सॉफ्टवेयर में एक्सपायरी अलर्ट और मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं. उन्होंने कहा कि यह पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है। बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि JMHIDPCL का दोबारा विस्तृत ऑडिट कराया जाए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके.0
0
Report
डंपर की टक्कर से टूटा बिजली पोल, दो दर्जन घरों की बिजली गुल
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना के सद्धोपुर गांव में मंगलवार को मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया, जिससे करीब दो दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना उस समय हुई जब डंपर चालक साइड लेने के दौरान वाहन पीछे कर रहा था। पोल टूटकर हैंडपंप के पास गिरा, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने घनी बस्ती से मिट्टी ढुलाई बंद कराने और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग की है। विद्युत विभाग ने जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
