Back
STET 2025 के परिणाम घोषित: कुल 4.42 लाख आवेदन, 57.96% उत्तीर्ण
SKSunny Kumar
Jan 05, 2026 12:26:17
Patna, Bihar
पटना
बिहार STET का रिजल्ट जारी... BSEB अध्य्क्ष ने जारी किया रिजल्ट....
पेपर-1 (कक्षा 9–10 के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा) में 2,46,415 अभ्यर्थी (1,07,229 महिला अभ्यर्थी एवं 1,39,186 पुरुष अभ्यर्थी) एवं पेपर-2 (कक्षा 11–12 के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा) में 1,95,799 अभ्यर्थी (71,178 महिला अभ्यर्थी एवं 1,24,621 पुरुष अभ्यर्थी) सहित दोनों पेपर को मिलाकर कुल 4,42,214 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
CBT के माध्यम से दिनांक 14.10.2025 से 16.11.2025 तक आयोजित इस परीक्षा में सम्मिलित 4,42,214 अभ्यर्थियों में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी (1,04,167 महिला अभ्यर्थी एवं 1,52,134 पुरुष अभ्यर्थी) उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 57.96% है।
समिति द्वारा आयोजित STET 2025 के पेपर-1 में CBT के माध्यम से कुल 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सम्मिलित 2,46,415 अभ्यर्थियों में से 1,54,145 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.56% है।
समिति द्वारा पेपर-2 में CBT के माध्यम से कुल 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सम्मिलित 1,95,799 अभ्यर्थियों में से 1,02,156 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता प्रतिशत 52.17% है।
क्र.सं.
कोटि
उत्तीर्णांक
1
सामान्य
50% अंक
2
पिछड़ा वर्ग
45.5% अंक
3
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग
42.5% अंक
4
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
40% अंक
5
दिव्यांग
40% अंक
6
महिला
40% अंक
इस प्रकार STET 2025 के पेपर-1 एवं पेपर-2 में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को समिति द्वारा उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा
STET 2025 में पूछे गए प्रश्न बहुविकल्पीय थे तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं किया गया था। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (150 अंक) पूछे गए थे, जिसमें 100 अंक विषयवस्तु तथा 50 अंक शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं पर आधारित थे।
विदित हो कि परीक्षा का आयोजन राज्य के 09 जिलों यथा- पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, सहरसा, भोजपुर एवं पूर्णिया के 23 परीक्षा केन्द्रों पर प्रति पालियों में किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन दिनांक 19.05.2025 तक भरे गए थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:37:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:36:300
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 07, 2026 02:35:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 07, 2026 02:34:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 02:33:330
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 07, 2026 02:33:170
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 07, 2026 02:32:320
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 02:32:210
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:31:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:300
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:30:590
Report