Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

नीतीश कुमार के बेटे पर सवाल, बिहार निर्माण में निशांत कुमार का योगदान क्या रहा?

SRShivam RAj
Mar 26, 2026 12:01:19
Patna, Bihar
डॉ स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता समाजवाद का चोला ओढ़े हुए तमाम लोगों का चेहरा अब सामने आ रहा है, किस तरीके से परिवारवाद को आगे बढ़ा रहे हैं समाजवादी नेता यह अब सब को स्पष्ट होने लगा है । आखिर क्या निशांत कुमार का बिहार के निर्माण में क्या योगदान रहा है क्या संघर्ष रहा है वो स्पष्ट करना चाहिए तब उनको मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनाने की मांग होनी चाहिए लेकिन यहां पर सबसे बड़ी समस्या है कि वो केवल नीतीश कुमार के बेटे हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
Mar 26, 2026 13:07:26
Shravasti, Uttar Pradesh:पेट्रोल और डीजल के लिए मचा हाहाकार यूपी के श्रावस्ती जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार मच गया है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबर फैलते ही अफवाहों ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। हालात ऐसे हो गए कि बड़ी संख्या में लोग पीपे और गैलन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। कुछ स्थानों पर तेल लेने को लेकर मारा-मारी की स्थिति भी देखने को मिली। सैकड़ों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब गैलन या पीपे में तेल नहीं दिया जाएगा—केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा। तेल खत्म होने की अफवाह ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। फिलहाल प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 26, 2026 13:07:09
Jaunpur, Uttar Pradesh:अफवाह से मचा हड़कंप जौनपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने कहाघबराने की जरूरत नहीं जौनपुर।शहर में पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए हैं। गुरुवार को जौनपुर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थिति यह रही कि लोग अपने घरों से गैलन, डिब्बे और बाल्टियां लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गए, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अफवाह के चलते लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल जमा करने की कोशिश करते नजर आए। कोई 10 से 15 लीटर पेट्रोल मांग रहा था तो कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने पर जोर दे रहे थे। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को बिक्री पर सीमा तय करनी पड़ी। एक पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाह के कारण लोग घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए दोपहिया वाहनों को सीमित मात्रा (करीब ₹100 तक) और चारपहिया वाहनों को लगभग ₹500 तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक भंडारण न कर सके। ग्राउंड जीरो की रिपोर्टिंग इधर, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीड़ और व्यवस्था बिगड़ने के कारण पेट्रोल पंपों ने अस्थायी रूप से बिक्री रोक दी, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। पंप संचालकों और जिम्मेदार लोगों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही पेट्रोल खरीदें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर में पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी को आसानी से ईंधन मिलता रहेगा।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 26, 2026 13:06:07
Haldwani, Uttar Pradesh:धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के विश्व प्रसिद्ध अस्सी घाट पर जब शाम की गंगा आरती की लौ प्रज्वलित हुई, तो उसी रोशनी में उभरे जनता के वो मुद्दे जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। Zee News के खास कार्यक्रम 'जन संवाद' के जरिए आज काशी की जनता ने न केवल शहर के बदलते स्वरूप पर चर्चा की, बल्कि आने वाली चुनौतियों को लेकर भी अपनी राय बेबाकी से रखी। अस्सी घाट पर मौजूद स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की जमकर सराहना की। युवाओं का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी ढांचे में हुए सुधार ने काशी को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दी है। बढ़ता पर्यटन: युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बढ़ते फुटफॉल से स्थानीय व्यापार और होम-स्टे जैसे नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। सांस्कृतिक गौरव: लोगों ने माना कि घाटों का सुंदरीकरण और कॉरिडोर के निर्माण से काशी की भव्यता में चार चांद लग गए हैं। शिक्षा, रोजगार और बुनियादी चुनौतियां :- शिक्षा और स्किलिंग: युवाओं का कहना है कि पर्यटन तो ठीक है, लेकिन काशी को उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल के हब के रूप में और विकसित करने की जरूरत है। रोजगार की तलाश: डिग्री के बाद बेहतर भविष्य के लिए पलायन को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। महंगाई और वैश्विक संकट पर बेबाक राय :- संवाद में केवल स्थानीय मुद्दे ही नहीं, बल्कि वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा हुई। कुछ नागरिकों ने रसोई गैस के संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उनका तर्क था कि विकास की चमक तब और बढ़ेगी जब आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 26, 2026 13:05:50
Basti, Uttar Pradesh:जनपद बस्ती में पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। जिले के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कुछ लोग पानी की टंकी तक लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छोटे पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि बड़े पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। डीजल और पेट्रोल के लिए मची अफरा-तफरी के बीच आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में लगकर शाम तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पंप मालिकों और कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते वे लोगों को तेल देने में असमर्थ हैं। वहीं दूसरी ओर, जिला प्रशासन इस संकट को नकारता नजर आ रहा है। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है, जहां पंपों पर लंबी कतारें और लोगों की परेशानियां साफ तौर पर हालात बयां कर रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन और जनता के दावों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 26, 2026 13:05:34
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक अष्टम निःशुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न आठ हिंदू जोड़ों का विवाह एवं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ निवाई - इंद्रा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में अष्टम निःशुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ| सम्मेलन के आयोजन को लेकर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर विवाह स्थल पर हल्दी रस्म एव महिला संगीत का आयोजन किया गया| रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित सम्मेलन में सुबह दस बजे से झिलाय रोड स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर से विवाह स्थल तक निकासी निकाली गई,जहां दूल्हों ने तोरण मारा,विवाह स्थल पर आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया|जिसमें आठ हिंदू जोड़ों का विवाह एवं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ| हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य पंडित मोहन लाल शास्त्री खण्देवत वालो ने करवाया एवं निकाह हाफिज मोहम्मद सलीम नदवी ने पढ़वाया|,निकाह में शहर काजी पप्पू भाई भी मौजूद रहे।विवाह सम्मेलन में सभी दस जोड़ों को उपहार स्वरूप गहने, कूलर,बेड,सोफे,पंखा सहित सभी घरेलू सामान दिए गए|अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि इस तरह के विवाह सम्मेलन से समाज में एकता का संदेश जाता हे,बाबा श्याम के आशीर्वाद से सम्मेलन निरंतर होते रहेंगे,सम्मेलन में सर्व समाज की बेटियों का निःशुल्क विवाह करवाया जाता हे,हमारी संस्था समय समय पर कई सामाजिक एव धार्मिक आयोजन करती रहती हे|समारोह में वर वधुओं को आशीर्वाद देने विधायक रामसहाय वर्मा,पूर्व विधायक कमल बैरवा,पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा,तहसीलदार नरेश गुर्जर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,पार्षद मास्टर मदन वर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,परसराम कुमावत,नितिन छाबड़ा,रवि अग्रवाल,विनोद शर्मा,गिर्राज पारीक,राजू मालावत,घासी अग्रवाल,अविनाश पारीक,आनंद पारीक, वंश प्रदीप पारीक,विनोद कुमावत सहित कई पार्षद जनप्रतिनिधि एवं संस्थान के कई सदस्य मौजूद रहे| बाइट 01 दिलीप इसरानी अध्यक्ष नगर पालिका निवाई
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 26, 2026 13:04:23
Sikar, Rajasthan:रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा । शोभायात्रा सीकर शहर के प्रमुख रघुनाथ जी के मंदिर से विधिवत शुरू हुई, जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। रास्ते भर लोगो ने भगवान राम के जयकारे से आकाश को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सीकर शहर भगवा के रंग में सराबौर नजर आया तो चारों ओर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, आकर्षक झांकियां और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा के चलते भारी पुलिस बल तैनात है। शोभायात्रा में संत-महात्माओं सहित राजनीतिक दलों समाजसेवी और जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। शोभायात्रा में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी और नगर परिषद के निवर्तमान सभापति जीवन खान सहित कई गणमान्य लोग भी शोभायात्रा में शामिल हुएं। शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा है, जहां पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही है। रामनवमी के इस पर्व पर सीकर शहर पूरी तरह से भक्ति और आस्था में डूबा नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 26, 2026 13:03:52
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन\n\nराजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में चार अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में करीब 57.640 किलो अफीम, 35.920 किलो डोडा पोस्त और 21.83 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।\n\nराजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने फिल्मोंी अंदाज में कार्रवाई करते हुए करीब 58 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भंवर सिंह और उसके बेटे जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग गाड़ियों में तस्करी कर रहे थे और पुलिस ने पीछा कर टायर पंचर कर उन्हें दबोच लिया।\n\nजाँच में सामने आया कि भंवर सिंह पहले भी अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद उसने अपने बेटे को भी इस धंधे में शामिल कर लिया। दोनों लंबे समय से तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे।\n\nऑपरेशन “पहाड़िया” में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार\n\nउदयपुर रेंज में ANTF ने 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर दशरथ को भी गिरफ्तार किया। आरोपी फरारी के दौरान मध्यप्रदेश और गुजरात में छिपकर मजदूरी कर रहा था और बाद में पहचान छुपाकर दुकान चला रहा था।\n\nचित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी कार्रवाई\n\nचित्तौड़गढ़ में 35.920 किलो डोडा पोस्त और एमडीएमए बरामद किया गया। भीलवाड़ा में चाय की दुकान की आड़ में एमडीएमए बेच रहे आरोपी को पकड़ा गया।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 26, 2026 13:03:10
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में एलपीजी गैस की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है... भोपाल में ब्लैकरों को एलपीजी गैस टंकी मिल रही है ... एक तरफ एलपीजी की बचाने की जरुरत आन पड़ी है तो दूसरी तरफ एलपीजी गैस कारो में फिलिंग कर फूंकी जा रही है.. ये वीडियो भोपाल का है जहां शरेआम एंबुलेंस में एलपीजी गैस भरी जा रही है हैरत की बात तो यह है कि एंबुलेंस में मरीज है बाबजूद इसके इसमें एलपीजी गैस टंकी से भरी जा रही है बड़े हादसे को दावत दी जा रही है ... ये भोपाल का मातामंदिर एरिया है जहां कमर्शियल गैस टंकी से छोटी टंकी में गैस भरी जा रही है, ये काम ब्लैक में बेचने के लिए और कारो में भरने के लिए किया जा रहा है... जैसे ही ज़ी मीडिया टीम यहाँ पहुंची तो ब्लैक भाग खड़ा हुआ है, दुकान के आसपास एलपीजी गैस सिलिंडरों के कैप का जखीरा देखा गया... यहाँ कोई बड़ा हादसा हो सकता है ... हैरत तो यह है कि कालाबाजारी करने वालों को आसानी से कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर मिल कैसे रहे हैं... अब हम पहुंचे भारत गैस एजेंसी, हमने मैनेजर को सिलेंडरों को बाहर फाइलिंग दिखाई तो उसने कहा ये खतरनाक है, हमने पूछा इनको सिलेंडर कहा से मिल रहे हैं तो गैस एजेंसी मैनेजर ने कहा यह हमसे क्या लेना देना... ये जरूर कहा इन कालाबाजारी करने वालो की वजह से पैनिक हो रहा है... सिविल सप्लाई विभाग की छापामार कार्यवाही लाइव देखिये... सिविल सप्लाई विभाग के JSO की टीम ने वहाँ रेड मारी जहां कमर्शियल सिलेंडर से घरेलू सिलेंडर रिफिल किये जा रहे थे... ब्लैक के सिलेंडर से सिलेंडर में फाइलिंग करते तो नहीं मिले पर एक व्यक्ति इसी गिरोह का तीन सिलेंडर ले जाते दिखा; जैसे ही सिविल सप्लाई विभाग ने पूछताछ की कैमरा देखते कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति भागता नजर आया ... सिविल सप्लाई विभाग के JSO तृणाल जम्मभलकर ने बताया कि एलपीजी की वाहनों में फिलिंग गैर कानूनी है... कालाबाजारी करते हुए एक बाइक सवार भाग गया है; तीन सिलेंडर और बाइक जप्त की जा रही है... पूरे भोपाल में अभियान चलाकर कारो में एलपीजी फाइलिंग करने वालों पर कार्यवाही करेंगे ...
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 26, 2026 13:02:42
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ जी के मंदिर से हवन पूर्णाहुति के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर बाबा परमानंद आश्रम बालाजी मंदिर मुख्य बस स्टैंड व शास्त्री नगर होते हुए रघुनाथ जी महाराज के मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। संतों के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में भगवान श्री राम की सजीव झांकी के साथ ही भारतीय सेना के वीरता पूर्वक अंजाम दिए ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को दर्शाया गया। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ में शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 13:02:32
Shahabad, Uttar Pradesh:पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ जिसमें एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बेटे संजीव कुमार के अनुसार अखिलेश, अवधेश, बृजेश और मंजेश से उसका पुराना भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को भैंस खुलकर इसी जमीन पर चली गई जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे उसके पिता राधे श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस द्वारा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल हुए लोगों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top