Back
पटना पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा: मुठभेड़ में अपराधी राकेश कुमार गिरफ्तार
IKIsateyak Khan
Dec 11, 2025 06:46:35
Danapur, Bihar
पटना से बड़ी खबर — अपराधियों की अब खैर नहीं, पुलिस का ऑपरेशन “लगड़ा” जारी
पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में आज सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधी राकेश कुमार को पैर में गोली मारकर काबू में कर लिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत एम्स पटना में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार मूल रूप से पिपरा थाना क्षेत्र के सहबजपुरा का रहने वाला है और पिछले कई दिनों से एक बैंक कर्मी से रंगदारी मांग रहा था। बैंक कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।
जब पुलिस टीम ने मुरादपुर में राकेश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। पटना पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध और रंगदारी मांगने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पटना पुलिस की “ऑपरेशन लगड़ा” के तहत यह कार्रवाई अपराधियों में दहशत और आम लोगों में भरोसा दोनों बढ़ा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report