Back
पटना पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज, नशे के आरोप
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 04, 2026 04:32:16
Patna, Bihar
पटना के पीएमसीएच में कार्यरत और पढ़ाई कर रहे 25-30 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी पर नशे की हालत में मरीज और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने तथा मोबाइल फोन और ट्रॉली बैग छीनने का आरोप लगाया गया है।
मधुबनी निवासी राहुल कुमार मिश्रा (31) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 मार्च को ट्रेन से यात्रा के दौरान अथगोला के पास उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसमें वे और उनके भाई सोनू घायल हो गए। प्राथमिक उपचार बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया।
राहुल के अनुसार, 3 मार्च की सुबह करीब 11:15 बजे वे पीएमसीएच के सर्जरी विभाग पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सीटी स्कैन बाहर से कराने को कहा। जब उन्होंने लिखित में सलाह देने का आग्रह किया, तो बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टरों और गार्डों ने गाली-गलौज करते हुए उनके, उनकी मां और भाई के साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से निकलकर मरीन ड्राइव की ओर जाने लगे, तभी कैंपस में 25-30 जूनियर डॉक्टरों और गार्डों ने उन्हें घेर लिया और फिर से पिटाई की।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सभी डॉक्टर नशे में थे। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन और ट्रॉली बैग भी छीन लिया गया, जिसमें कपड़े समेत कीमती सामान मौजूद थे।
घटना के बाद इंजरी रिपोर्ट के लिए पीड़ितों को काफी भटकना पड़ा। पहले वे गार्डनर अस्पताल पहुंचे, जहां इंजरी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद गर्दनीबाग स्थित सदर अस्पताल गए, लेकिन करीब दो घंटे तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अंततः उन्हें पटना के एक निजी hospital में इलाज कराना पड़ा।
पीरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि 25-30 अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें हॉस्टल में रहने वाले और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालने hospital पहुंची थी, लेकिन Holi अवकाश के कारण संबंधित दफ्तर बंद थे। पुलिस का कहना है कि कार्यालय खुलते ही फुटेज सुरक्षित कर लिया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 19:15:46381
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 19:15:08Noida, Uttar Pradesh:बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद एसपी बदायूं को हटाया गया
412
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 19:00:05Noida, Uttar Pradesh:IPS स्थानांतरण
7 जिलों के कप्तान बदले.
496
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 13, 2026 18:45:55195
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:45:43173
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 18:45:28250
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 13, 2026 18:45:15167
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 13, 2026 18:31:48182
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 13, 2026 18:31:28173
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 13, 2026 18:31:12135
Report
175
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:30:11207
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:17:33115
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 18:17:19208
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 18:17:06232
Report