Back
नीतीश कुमार ने पूर्व सरकार पर हमला, डर का माहौल खत्म होने का दावा
IKIsateyak Khan
Oct 24, 2025 14:45:25
Danapur, Bihar
खबर दानापुर से है जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके शासन से पहले बिहार का हाल बहुत बुरा था, लोग शाम 6 बजे के बाद घरों से नहीं निकलते थे और डर का माहौल था। मुख्यमंत्री ने दानापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पहले जो सरकार थी, उसने कोई काम नहीं किया। बिहार का बुरा हाल था। शाम 6 बजे के बाद लोग बाहर नहीं निकलते थे। लोग परेशान थे, डर का माहौल था। ठीक से लोगों का इलाज नहीं होता था." उन्होंने बिना नाम लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "उन पर ध्यान नहीं दीजिएगा और उनको एक वोट भी नहीं दीजिएगा।" नितीश कुमार ने अपने शासन काल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "हमारी सरकार बनी तो बिहार का विकास हुआ, डर का माहौल खत्म हुआ। 20 सालों से हमारी सरकार है, उसमें ही विकास हुआ। आगे और बढ़ाइएगा तो और काम होगा." उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार आने के बाद ही सड़कें बनीं, बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं और हिंदू-मुस्लिम झगड़े बंद हुए। मुख्यमंत्री ने दानापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, "दानापुर से हमारे प्रत्याशी रामकृपाल को जिताइएगा तो हमारी सरकार बनेगी और बिहार और आगे बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि देश में कुछ ही राज्यों ने विकास किया है उसमे बिहार भी है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग रहा है। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी राजद और अपराधीन पार कटाक्ष करने में कम नही दिखे उन्होंने राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'सुशासन' की तारीफ करते हुए दावा किया कि उनके शासन में कोई भी अपराधी खुलेआम नहीं घूम सकता और सबूत मिलने पर हर बड़े से बड़ा आदमी जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को 'लालटेन युग' बताते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में विकास का पैसा खा लिया जाता था और अब एलईडी इसके विपरीत, उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जिनमें 8.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देना, 1 करोड़ 70 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो करना और एक करोड़ महिलाओं को जीविका से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना शामिल है। सम्राट ने महिलाओं को दिए गए 10,000 रुपये की गारंटी भी दी। यह बयान बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच चल रही जंग को तेज करने वाला है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 24, 2025 17:24:050
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowOct 24, 2025 17:23:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 17:22:590
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 24, 2025 17:22:360
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 24, 2025 17:22:09Agra, Uttar Pradesh:Agra : CCTV
बच्चे के नाम जय
पिता का नाम सोनू
मां का नाम कामिनी
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 24, 2025 17:21:570
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 24, 2025 17:21:400
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowOct 24, 2025 17:21:240
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 24, 2025 17:21:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 17:20:170
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 24, 2025 17:20:040
Report
GZGAURAV ZEE
FollowOct 24, 2025 17:19:460
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 24, 2025 17:19:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 24, 2025 17:18:510
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 24, 2025 17:17:310
Report
