Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

बिहार आरक्षण पर NDA बनाम महागठबंधन के बीच तीखी बहस

SKSundram Kumar
Nov 09, 2025 10:42:07
Patna, Bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आरक्षण पर कोई बात नहीं कर रहे हैं इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सारी खुशियां बिहार की खाने वाले महागठबंधन और लालटेन पार्टी हाथ छाप. बिहार का चारा खाने वाले बिहार के लोगों का हक खाने वाले यह सब महागठबंधन का परिचय है. अभी देश में कोई ऐसी कास्ट नहीं है जो रिजर्वेशन के अंतर्गत में आती हो. मोदी जी की देन है. आप में से एससी एसटी रिजर्वेशन ओबीसी रिजर्वेशन उसके बाद भी बचा है ब्राह्मण ठाकुर भूमिहार मुस्लिम समाज से सभी को 10% आरक्षण देने वाला वह नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार है. यह लोग चुनाव हार चुके हैं इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मैं विश्वास के साथ कर सकता हूं की आखिरी चरण में कुछ भी कहेंगे बिहार की जनता और फैक्ट पर जा रही है किसी के जुबानी बात सुनकर के तैयार नहीं है. VVPAT की पर्ची मिलने पर मनोज तिवारी ने कहा की हर जगह आपको कंप्लेंट करने का पूरा सिस्टम मौजूद है इसलिए कृपया केवल मीडिया को बोल करके सनसनी ना फैलाये. चुनाव में छोटी-मोटी दिक्कत आती है और उसके लिए चुनाव आयोग ने संज्ञान भी लिया. RJD के नेता ने कहा कि अश्लील गाना गाने वाले बीजेपी में ही है इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमने इतना असली गाना गा दिया कि गाना गाते हुए मनोज तिवारी ने कहा बिहारी, है संस्कारी है, जब बिहार के गौरव की बात करोगे तो इसको अश्लील बोलेंगे. हमारा गाना चल रहा है जियो हो बिहार के लाला. राजा जी एकरे त रहल है जरूरत. आपके मन का गाना नहीं होगा तो आप अश्लील कह दोगे. राष्ट्रवाद नहीं राष्ट्रवाद की बात करना इसका नाम है एनडीए. अगर इसको आशलील समझते हैं तो वह अपनी संस्कृति बनाए रखें जो महागठबंधन की कट्टा संस्कृति है उसमें बिहार विश्वास रखता है. आरजेडी के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी शिकायत करते-करते खुद गायब हो गए हैं इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों के वह सहायक है जिसमें सारे गरीब दुःखी शोषित पीड़ित सशक्त महसूस कर रहे हैं. बिहार में अब पहले चरण में ही प्रचंड बहुमत दे करके एनडीए की सरकार का रास्ता साफ कर दिया है. 11 तारीख को सब लोग वोट करें हमको है कि बिहार के आभारी है जी हम .
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNeetu Jha
Nov 09, 2025 12:05:08
Delhi, Delhi:दिल्लीवाले इस मौसम में हिल-स्टेशनों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, ट्रांसपोर्ट कंपनियों के मुताबिक पिछले हफ्ते से दिल्ली-से हिल-स्टेशन जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगभग 20-25% का इजाफा हुआ है. लोग अब वीकेंड या कुछ दिनों के लिए ‘फ्रेश एयर ब्रेक’ लेना चाहते हैं, परिवार के साथ ट्रिप बुक कर रहे हैं कई लोग तो एडवांस में बुकिंग कर चुके हैं, जबकि कुछ ट्रिप्स की वेटिंग चल रही है। पहले पहाड़ों की तरफ जाने वाले लोगों की माने तो दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में इजाफा हो रहा है वह काफी डराने वाला है बच्चों को उससे बहुत परेशानी हो रही है इसलिए एक परिवार जिनसे हमने बात की उन्होंने बताया कि अपने बच्चों की सेहत के लिए अगले 5 से 7 दिन शिमला जाने की तैयारी में है और तभी लौटेंगे जब एयर क्वालिटी इंडेक्स ठीक होगा। दिल्ली के प्रदूषण के बीच कुछ ऐसे भी परिवार है जो शिमला मनाली जगहों से घूम कर आ चुके है और अब बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स के बीच वापिस शिमला जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. शिमला से लौटे इस परिवार का कहना है कि पहले तो दिल्ली की स्थिति ऐसी नहीं थी अब एयर प्यूरीफायर के सहारे ही जीवन बीता रहे है घर से बाहर वॉक पर भी नहीं जाते वहीं होटल के बढ़े दाम को लेकर इस परिवार ने बताया कि चाहे पैसे देकर भी सेहत बची रहे वो जरूरी है.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 09, 2025 12:04:57
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दुर्घटना का सीसीटीवी आया सामने फर्रुखाबाद से दर्दनाक खबर — थाना कादरीगेट क्षेत्र के फतेहगढ़ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक फूड डिलीवरी का कार्य करता था, जबकि दूसरा मृतक सूचना विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार वालों समेत पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 09, 2025 12:04:47
Jalabaria, West Bengal:আতঙ্কে হৃদরোগে আক্রান্ত মৃত শাহাবুদ্দিনের বাড়িতে গেলেন দুই সাংসদ বিধায়ক তৃণমূল কংগ্রেসের সর্বভারতীয় সাধারণ সম্পাদক অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় নির্দেশে দক্ষিণ ২৪ পরগনার কুলপি বিধানসভার ঢোলা থানার কালীচরণপুর গ্রামে SIR আতঙ্কে মৃত শাহাবুদ্দিন পাইকের পরিবারের সাথে দেখা করলেন তৃণমূল কংগ্রেসের প্রতিনিধি দল। রবিবার দুপুরে সাংসদ পার্থ ভৌমিক,বাপি হালদার ও বিধায়ক যোগরঞ্জন হালদার সহ স্থানীয় নেতৃত্ব মৃত শাহাবুদ্দিন পাইকের পরিবারের সাথে দেখা করে আর্থিক সাহায্য করার পাশাপাশি পতিবারের পাশে থাকার আশ্বাস দেন প্রতিনিধি দল। বৃহস্পতিবার দিন ডায়মন হারবার হাসপাতালে হৃদরোগে আক্রান্ত হয়ে ভর্তি থাকার পর মৃত্যু হয় শাহাবুদ্দিনের শুক্রবার দিন কবরস্থ করার পর রবিবার দিন দুই সংসদ বিধায়ক বাড়িতে যান পরিবারের সঙ্গে কথা বলেন。 বাইট: পার্থ ভৌমিক, সাংসদ মুজিদ পাইক, মৃতের বাবা সালেহা বিবি,মৃতের মা
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 09, 2025 12:04:22
Jaipur, Rajasthan:जिला संवाददाता सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ब्यावर में 12 नवंबर को होगी पदयात्रा ब्यावर。 माय भारत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच जिला स्तरीय सरदार150 पदयात्राएँ आयोजित करवाई जा रही है। 9 नवंबर को विधायक कार्यालय सेंदरा रोड ब्यावर में आयोजित प्रेस वार्ता में माननीय विधायक ब्यावर विधानसभा श्री शंकर सिंह रावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विज़न से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे, खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्यावर जिले में 12 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे अशोक पैलेस से शुरू होकर अजगर बाबा , जालिया प्रथम, सोवनिया, दुर्गावास चौराहा होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर तक 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी । जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि 6 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ MY Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Sardar150 Young Leaders Program शामिल हैं। इस दौरान सरदार150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 12:04:06
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के बुढ़मू में एक ग्रामीण डॉक्टर की हत्या चाकू गोदकर कर दी है हालांकि आरोपी को स्थानीय लोगों न पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सुपन दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सुपन दास बुढ़मू के मतवे गांव में ही रहते थे और लोगो का इलाज किया करते थे। सुपन दास को लोग डॉक्टर कहते थे और गांव में सभी उनकी इज्जत करते थे। आज सुबह भी सुपन दास अपन घर या कहे क्लिनिक में थे वही उस वक्त वारिश अंसारी आया और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वारिश घर चल गया और घर से चाकू लेकर आया फिर वारिश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वारिश मौके पद ही मौजूद रहा वही डॉक्टर के चीखने की आवाज सुनकर लोग जब उनके कमरे में दाखिल हुए तो वहां की वारिश को चाकू के साथ पाया जिसके बाद लोगो ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 09, 2025 12:03:51
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की मुरादनगर और स्वाट टीम पुलिस ने दो हत्याओं का खुलासा किया है। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में लगी गोली तथा दूसरे को मौके से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना मुरादनगर में दर्ज मुकदमे संख्या 557/25 व 560/25 के वांछित आरोपी गंगनहर किनारे मौजूद हैं और उनके पास असलहा भी है। सूचना पर पुलिस टीम अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान गोविंदपुरी मोदीनगर के हरीश त्यागी और मुरादनगर का संदीप त्यागी को मौके से गिरफ्तार किया गया था, दोनों आरोपियों ने 27 अक्टूबर 2025 को हुई अनिल नामक युवक की हत्या और 31 अक्टूबर 2025 को एक ट्रक कंडक्टर की हत्या करने को स्वीकार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो माह पूर्व अनिल से झगड़े के चलते रंजिशवश उसने संदीप के साथ मिलकर अनिल को शराब में नशीली दवा मिलाकर गंगनहर किनारे ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और 31 अक्टूबर को हरीश ने एक ट्रक हैल्पर मुकेश को दोस्ती के बहाने शराब पिलाई और नशीली दवा देने के बाद बेहोशी की हालत में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद खून से सने कपड़े उसने अपने किराये के कमरे में छिपा दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और 01 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरीश के खिलाफ आधे दर्जन से अधिक मुकदमे और सतीश पर दो अपराधी मौके दे पंजीकृत हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी में है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 09, 2025 12:03:03
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद जिले मे आज हम आपको ऐसे प्राचीन मंदिर के दरबार दर्शन करवाएंगे जहां की विशेषता सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां क्या आपने कभी सुना है कि इंसानों के अलावा मूर्ति को भी पसीना आता है, यह आखों देखा सच है। यहां यमुना नदी की तलहटी स्थित पसीना वाले हनुमानजी का मंदिर श्रद्धा और आस्था का अनोखा प्रतीक है। माना जाता है कि यह मंदिर करीब 2000 साल पुराना है। इसका निर्माण राजा चन्द्रसेन ने अपनी राजधानी चंद्रवार में करवाया था। यमुना नदी की तलहटी पर स्थित मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा पर जब भी सिंदूर लगाया जाता है, वह गीली हो जाती है। भक्त इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं और इसी वजह से उन्हें पसीना वाले हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थापित इस मंदिर पर हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त दूर-दूर से आकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 09, 2025 12:02:27
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला से है। जहां करगहर विधानसभा के इटवाडीह मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को “जंगल राज” से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते वह कहां की 2005 से पहले बिहार में डर और भय का माहौल था। उस समय पढ़ाई, बिजली, सडक एवं अन्य व्यवस्था नहीं थी। बिहार में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया गया है और आगे भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले वाले ने कोई काम नहीं किया है। उसे वोट मत दीजिएगा। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह को मत देने की अपील की। बता दे की सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास जिला में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज नोखा तथा काराकाट में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 09, 2025 12:02:09
Patna, Bihar:लोकेशन पटना कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनाव प्रचार करने के बाद कहा कि बिहार के निर्णय ले चुका है बिहार बदलाव के तरफ पहला कदम 6 तारीख को बढ़ा चुका है और दूसरा कदम 11 तारीख को बढ़ा रहा है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं इस पर पवन खेड़ा ने कहा कि आपके अपने राज्य में VVPAT पर्चीया अगर कूड़ेदान में मिलेंगे सीसीटीवी बंद हो जाएगी स्ट्रांग रूम की लाइव टेलीकास्ट बंद हो जाएगी तो इनमे में क्या होगा प्रधानमंत्री ने कहा कि कट्टा की सरकार बिहार में नहीं चलेगी इस पर यह मानसिकता और यह भाषा किसी प्रधानमंत्री ने आज तक इस्तेमाल नहीं किया. प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि बिहार को वह बदनाम करके जा रहे हैं. विश्व में उन्होंने बिहार को बदनाम किया है और बिहार इसका बदला लेगा. मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव एक साथ सभा करते थे वह अब अलग-अलग कर रहे हैं इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है आज हमारे 7 कार्यक्रम थे लेकिन केवल चार ही कर पाए क्योंकि परमिशन नहीं मिल पा रही है कई जगह भीड़ के चलते समय ज्यादा लग रहा है. हम सब साथ हैं और हम सब एक हैं.
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 09, 2025 12:01:50
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घोटाले की गिनती गिनाई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल तथा लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू जी ने चारा से लेकर जमीन, रेलवे के होटल से लेकर अलकतरा तक के घोटाला किया। जबकि पिछले 20 सालों से बिहार में नीतेश कुमार मुख्यमंत्री है। उन पर कोई भ्रष्टाचार का एक छीटा भी नहीं दिखा सकता है। यही अंतर है लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के शासनकाल का। बता दे की सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। बता दे की सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता तथा चेनारी से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम भी मंच पर मौजूद रहे तथा इन लोगों के लिए अमित शाह ने वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि इस बार बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top