Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

लालू पर अदालत की फटकार, NDA में खींचतान तेज़—राहुल-तेजस्वी के संकेत

SKSundram Kumar
Oct 14, 2025 08:48:01
Patna, Bihar
आईआरसीटीसी होटल स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव को फिर से एक बार अदालत ने फटकार लगाई है इसको लेकर के बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस विषय पर जांच एजेंसीया तथ्यों के आधार पर अपना कार्य कर रही है. परंतु इस समय आपने देखा है कि वह INDि गठबंधन में भी एक दूसरे के ऊपर दोहे और शेर सुना कर अपनी बात रख रहे हैं. मैं भी लालू प्रसाद यादव जी और उनके पार्टी के द्वारा जो कुछ भी बिहार के जनता के साथ धोखा किया गया है उसके लिए एक ही पंक्ति कहना चाहूंगा *कोई लाख करे चतुराई कर्म का लेख मिटे न रे भाई* नीतीश कुमार NDA से नाराज चल रहे हैं इसको लेकर के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग आपस में अपना सामंजस बैठा नहीं पा रहे हैं वह ऐसे ख्याली पुलाव पका रहे हैं. जेडीयू सांसद ने इस्तीफा दी है गोपाल मंडल धरने पर बैठे हैं इसको लेकर के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इन सारे विषयों के ऊपर प्रदेश के नेतृत्व और एनडीए के सारे घटक दल मिल करके विचार कर रहे हैं जो भी घटनाएं होती है उनको स्थानीय स्तर पर डील किया जाता है. कांग्रेस ने 243 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची मांगी है माहागठबंधन में दरार उत्पन्न हो रहा है इसको लेकर के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह आज से नहीं है जब राहुल गांधी जी की यात्रा चल रही थी तेजस्वी जी उनके पीछे-पीछे कितनी बार चले. तेजस्वी जी कई बार बोले कि राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार होंगे. मगर जब संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा गया कि आपका CM कैंडिडेट क्या होगा आपने देखा था कि कैसे तेजस्वी की हसरत भरी निगाहों से टकटक की लगाए देख रहे थे और फिर उनकी नाकाम हसरतों का जनाजा उनकी आंखों से निकलता हुआ देखा था. मुझे लगता है यह इनका स्वाभाविक है. INDि गठबंधन में सिर्फ सीट के बंटवारे का तकरार नहीं है, सीट बटने के बाद भी तकरार है. लोकसभा चुनाव में राजद ने पप्पू यादव को टिकट नहीं लेने दिया कन्हैया कुमार को बेगूसराय से टिकट नहीं लेने दिया. यहां चुनाव के बाद भी तकरार होती है. राजद ने AIMIM के पांच मुसलमान में 4 मुसलमान विधायक तोड़ लिए थे. उनका चरित्र है राजस्थान में भी बहुजन समाज पार्टी ने सभी 6 विधायक ने अशोक गहलोत को समर्थन दिया था. और उन्होंने सभी छह हाथी निगल लिए थे. इसलिए इनके यहां अविश्वास भ्रम और धोखा इनकी सहज प्रवृत्ति है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Oct 14, 2025 12:05:35
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়িতে মরাঘাট रেঞ্জ এলাকায় হাতির উপদ্রব লেগেই রয়েছে। বনদপ্তরের অফিসে বিক্ষোভ জঙ্গল লাগোয়া এলাকার বাসিন্দাদের। জঙ্গল লাগোয়া এলাকার কৃষকরা হাতির তাণ্ডবে অতিষ্ঠ। প্রতিনিয়ত ফসল نষ্ট হওয়ায় তারা एकের পর এক বিক্ষোভে সামিল হচ্ছেন। জলপাইগুড়ি বানারহাট মরারঘাট রেঞ্জ অফিসে বিক্ষোভ দেখান ক্ষতিগ্রস্ত কৃষকরা। যদিও বিক্ষোভ의 পরও বনদপ্তরের পক্ষ থেকে তেমন কোনো উদ্যোগ দেখা যায়নি বলে অভিযোগ। বিক্ষোভ শেষে কৃষকরা বাড়ি ফিরলেও রাতেই আবার হাতির তাণ্ডবে ক্ষতিগ্রস্ত হয় একাধিক ফসলি জমি। বনকর্মীরা সময় মত ঘটনাস্থলে না পৌঁছানোর ফলে ক্ষতির পরিমাণ আরও বেড়ে যায় বলে অভিযোগ। আজ সকালে বিক্ষোভে সামিল হন কৃষকরা এবার বিন্নাগুড়ি বন্যপ্রাণ রেঞ্জ অফিসে। কৃষক গোপাল রায় জানান প্রতিনিয়ত খাবারের সন্ধানে জঙ্গল থেকে বেরিয়ে আসছে হাতির দল। আমরা বনকর্মীদের ফোন করলেও তারা সময় মতো আসে না। অনেকে ঘটনাস্থলে এলেও গাড়ি থেকে নামেন না শুধু সাইরেন বাজিয়ে চলে যােন। ফলে হাতির দল কিছুক্ষণ পর আবার ফিরে আসে। ক্ষতির পরিমাণ বাড়ছে। অথচ লিখিত অভিযোগ দেওয়ার পরও ন্যায্য ক্ষতিপ honoredণ পাচ্ছি না। বিন্নাগুড়ি বন্যপ্রাণ স্কোয়াডের রেঞ্জ অফিসার হিমাদ্রি দেবনাথ বলেন। কৃষকদের কিছু দাবি রয়েছে বিষয়টি আমরা ঊর্ধ্বতন কর্তৃপক্ষের কাছে জানিয়েছি এবং দ্রুত সমাধানের উদ্যোগ নেওয়া হবে। রিপোর্ট:- প্রদ্যুৎ দাস ( জলপাইগুড়ি )
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 14, 2025 12:05:02
Delhi, Delhi:दिल्ली के वजीराबाद इलाके से तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और फोन पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वजीराबाद निवासी महिला की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। शादी के बाद महिला करीब डेढ़ महीने तक अपने ससुराल में रही। इसके बाद उसका पति नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि विदेश जाने के बाद पति का रवैया बदल गया। फोन पर आए दिन झगड़े होने लगे और उसी दौरान पति ने सऊदी से फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया था। महिला ने बताया कि उसने मामले की शिकायत परिवार और रिश्तेदारों से भी की, लेकिन ससुराल पक्ष ने कोई सहयोग नहीं किया। कुछ दिन पहले जब उसका पति सऊदी से वापस लौटा, तो महिला अपने हक की बात करने उसके घर पहुंची। वहीं पर पति ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया पीड़िता ने अब वजीराबाद थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।तीन तलाक को लेकर देश में पहले ही कानून बनाया जा चुका है, जिसके तहत किसी भी मुस्लिम महिला को एकतरफा तीन तलाक देना दंडनीय अपराध है। बावजूद इसके, अब भी कई जगह इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर सवाल खड़े करते हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 14, 2025 12:04:07
Sikar, Rajasthan:लोकेशन - अजीतगढ़। सीकर अजीतगढ़ सीकर अजीतगढ़ में कुम्हारों की चाक ने पकड़ी रफ्तार एंकर दीपावली पर्व की तैयारियाँ जोरों पर हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही कुम्हार समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है। दीये बनाने का काम तेज हो गया है, जिससे कुम्हारों की चाक की रफ्तार बढ़ गई है। इस साल भी, 'स्वदेशी अपनाओं' के नारे के चलते उन्हें पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। कुम्हार मनीष प्रजापति के अनुसार, दीये बनाने का काम एक माह पहले से जारी है। प्रतिदिन 500 से 800 दीये बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति नाग 2 रुपए व छोटे दीये 80 रुपये प्रति सैकड़ा और बड़े दीये 100 रुपये प्रति सैकड़ा बेचे जा रहे हैं। अब तक लगभग 20 हजार दिये तैयार किए जा चुके हैं। जगह जगह मिट्टी के दीपक बेचने वाले भी देखे जा सकते है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 14, 2025 12:03:39
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Oct 14, 2025 12:03:19
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र की राजनीति मुंबई के नेहरू साइंस सेंटर नाम को लेकर गर्म हो उठी है। कांग्रेस ने इसे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति का अपमान बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए करार जवाब दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि वर्ली क्षेत्र वर्षों से ‘नेहरू साइंस सेंटर’ के नाम से जाना जाता रहा है और मुंबई मेट्रो की वेबसाइट तथा आधिकारिक ट्वीट्स में भी यही नाम दर्ज था। अब जानबूझकर ‘नेहरू’ शब्द हटाने से भाजपा की मानसिकता स्पष्ट होती है, ऐसा उनका मानना है। सावंत ने यह भी कहा कि नेहरू नाम से एलर्जी होना सही नहीं और नेहरू की विरासत को मिटाने की कोशिश वहीं का मानना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में वैज्ञानिक सोच और आधुनिक विकास की नींव नेहरू ने रखी थी, उनके योगदान को नकारना देश के निर्माताओं का अपमान है। कांग्रेस ने भाजपा पर ऐतिहासिक नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली के ‘नेहरू मेमोरियल म्यूजियम’ को ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’, ‘नेहरू युवा केंद्र संगठन’ को ‘माय भारत’ बना दिया गया, और अहमदाबाद के ‘सरदार पटेल स्टेडियम’ का नाम बद कर ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ रख दिया गया। कांग्रेस इसे सिर्फ नाम बदलना नहीं, इतिहास और विरासत को मिटाने की सुनियोजित कोशिश बताती है और मेट्रो स्टेशन के नाम को ‘नेहरू साइंस सेंटर’ करने की मांग करती है। कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस को लगता है कि देश में गांधी-नेहरू परिवार ही सब कुछ है। मुंबई के कई प्रोजेक्ट्स और सार्वजनिक स्थानों पर इसी परिवार के नाम चिपके हैं, अब समय है कि देश इस मानसिकता से आगे बढ़े। प्रशासनिक निर्णय के रूप में मेट्रो स्टेशन का नाम बदलना उचित है और कांग्रेस हर मुद्दे में राजनीति खोजती है, क्योंकि उसके पास जनता के मुद्दे बचे नहीं हैं। अब देखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर मचा घमासान कब खत्म होता है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 14, 2025 12:03:06
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्य में न सिर्फ नक्सल बल्कि साइबर और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में जहां अभियान और तेज किया गया है वही साइबर अपराध के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है वही संगठित अपराध को लेकर भी विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। राज्य में अगस्त और सितंबर माह में पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी। झारखंड राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है,इस वर्ष अबतक 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तो वही 32 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। साइबर अपराध में अगस्त और सितंबर माह में 128 मामले दर्ज हुए, जिसमें 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वही साइबर आराध से जुड़े मामले में 1930 में 4,281 शिकायतें आई 7 करोड़ 42 लाख रुपए फ्रिज किए गए वही 37 लाख 28 हजार 8 सौ 5 रुपए पीड़ितों को न्यायालय में माध्यम से वापस दिलाया गया।   माह अंगस्त एवं सितम्बर-2025 में साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिम्ब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल-03 काण्ड प्रतिवेदित्त किया गया। इन काण्डों में कुल-08 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-08 मोबाईल फोन, 09 सीम कार्ड बरामद किया गया। अगस्त एवं सितम्बर का अपराध नियंत्रण को लेकर 12,551 वारंट का निष्पादन किया गया जबकि 4 हजार 1 सौ 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही 413 वाहनों के साथ 136 हथियारों और 1221 कारतूस को जब्त किया गया। अगस्त एवं सितम्बर में 297 महिला के खिलाफ हुए सेक्सुअल ऑफेंस के 297 कांडों का उद्भेदन किया गया। जुलाई-2025 के अंत में लंबित कांडों की संख्या 46,808 रही जबकि अगस्त में राज्य भर में 4 हजार 9 सौ 26 मामले दर्ज हुए। जिसमें से अगस्त महीने में कुल निष्पादित कांडों की संख्या 6090 रही। वही इसके साथ साथ ही बिहार चुनाव को इलाके झारखंड में भी हाई अलर्ट पर है तो वही दूसरे तरफ घाटशिला चुनाव को लेकर भी सुरक्षाबल अलर्ट मोड में है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 12:02:43
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री पर रेड के दौरान Zee मीडिया की जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा .. पशु चोर गिरोह से जुड़े रहे है मीट कारोबारी ब्रदर्स के तार .. 2 साल पूर्व बुलंदशहर के जहांगीरा बाद थाने में पशु चोर गिरोह के सरगना आमिर शेखजादा सहित इंडिया फ्रोजन फूड के ऑनर ब्रदर्स समेत में मैनेजर के खिलाफ हुई थी FIR । Zee मीडिया के पास मीट कारोबारी ब्रदर्स के भैंस चोर गिरोह से तार जुड़े होने के मामले में दर्ज हुई FIR मौजूद । मीट फैक्ट्री को डिब्बे सप्लाई करने वाली हापुड़ की हिंदुस्तान पैकेजिंग के संचालक ने भी भुगतान की 68 लाख की रकम हड़पने के मामले में हापुड़ में इमरान ,रिजवान और रिहान के नाम कराई थी FIR . मीट फैक्ट्री में 350 पशुओं के कटान की अनुमति के बाबजूद मीट फैक्ट्री में 1500 से अधिक पशुओं के काटे जाने की भी प्रशाशन से हुई थी शिकायत .. IT और सीबीआई की टीम के द्वारा मीट फैक्ट्री से जब्त की गई डायरी भी चर्चा में है .सूत्रों के अनुसार इस डायरी में जिले के बड़े नेताओं ,पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल है । ....... खास ... मीट कारोबारी ब्रदर्स की बसपा ,सपा और बीजेपी सरकार में नेताओं और अफसरों तक हमेशा पहुंच रही है .. जिसकी वजह से संभल में सभी मीट फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा बंद कराने के बाद भी इंडिया फ्रोजन फूड्स फेक्ट्री को बंद नहीं कराया गया ....पिछले एक साल से चारों भाइयों ने समाज सेवी का चोला भी ओड लिया था ..
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 14, 2025 12:01:58
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा अथॉरिटी ने बकाएदार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के बाहर होर्डिंग लगाने का काम शुरू किया, सोसाइटी के बाहर सरकारी जमीन पर लगाए ज RB होर्डिंग, नोएडा अथॉरिटी बकायेदार बिल्डर की लिस्ट भी ऑनलाइन करेगा, परियोजना पर कितना बकाया इसकी दी जा रही जानकारी, आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 हजार करोड़ रुपए बिल्डर पर बकाया, नोएडा में कुल 57 बिल्डर परियोजनाएं, 35 बिल्डर परियोजनाओं ने अमिताभ कांत सिफारिश के तहत 25% जमा किया....., 35 बिल्डरों से अबतक 528.13 करोड़ राजस्व मिला, हालांकि अब बिल्डर राजस्व जमा करने में आनाकानी कर रहे, ऐसे में उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, इसके अलावा अमिताभ कांत सिफारिशें के तहत 22 बिल्डर प्रोजेक्ट ने लाभ नहीं उठाया, 6 बिल्डर प्रोजेक्ट के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी EOW को पत्र लिखा है, परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर नोएडा अथॉरिटी आम आदमी को सतर्क तो कर रही, उसे प्रोजेक्ट्स पर कितना बकाया है इसकी भी जानकारी दे रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top