Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
पटना के जक्कनपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 10 वर्षीय शुभम रजक की मौत
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 07, 2025 01:46:41
Patna, Bihar
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल के पास रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 10 वर्षीय शुभम रजक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश रजक के बेटे शुभम रजक के रूप में हुई है, जो शकुंतला कमेटी हॉल के पास का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, शुभम साइकिल से अपनी दादी के घर नाला रोड जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन गुस्से में आ गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही जक्कनपुर और कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार ऋतुराज कुमार और अभय कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Nov 09, 2025 10:31:33
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में खुशियों पर टूटा ग़म का पहाड़ , शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली महफ़िल अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा में उस वक्त खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच दूल्हे परवेज़ आलम की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परवेज की शादी सायमा के साथ हुई थी। बारात हंसी-खुशी के माहौल में लौटने के बाद घर पर चल रही थीं शादी की रस्में, तभी अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया। नवविवाहित दुल्हन सायमा के सामने दूल्हे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक घर में गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली गूंज रही थी, वहीं अब चीख-पुकार और आंसुओं से सन्नाटा पसर गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 09, 2025 10:31:17
Bhagalpur, Bihar:राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं। इसके साथ ही लगातार वह gen Z की बात करते है। इसपर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी खुद को युवा कहते है मैं युवा हूँ मेरे दो बेटे हैं उसकी शादी की उम्र हो गयी है मैं राहुल गांधी की उम्र का हूँ इसका यह मतलब तो नही की मै युवा हु। हमारा दूसरा जेनरेशन आ गया gen Z जिसे वह भड़काने का काम करते है उनसे वह पूछेगा न। जब आपकी कोई कोई संपत्ति नहीं है सारी संपत्ति को पुरखों ने दान कर दिया तो कैसे कोलंबिया कंबोडिया जाते हैं अमेरिका जाते हैं लंदन जाते हैं इसके लिए कौन पे कर रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी पर कर रही है तुझे कांग्रेस को क्या बेनिफिट हो रहा है अभी बिहार का चुनाव चल रहा है तो अभी कभी गोवा कभी वायनाड घूम रहे। आप जो लोगों को मुद्दा बताएं कि बांग्लादेशी वोटर का इलेक्शन कमीशन ने नाम काट लिया। यह चुनाव राहुल गांधी चाहते थे कि हिंदुस्तान के वोटरों के साथ नहीं हो बल्कि बांग्लादेशी वोटरों के साथ हो। इस चुनाव में आप छुट्टी मना रहे हैं जनता के साथ आप धोखा कर रहे हैं जो कांग्रेस को चंदा मिलता है उसके पैसे से आप छुट्टी मनाते हैं इसको जानता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का सुपरा साफ करने का मन जनता ने बना लिया है इसके लिए आप बधाई के पात्र है。
0
comment0
Report
HPHARSHAD PATIL
Nov 09, 2025 10:30:53
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 09, 2025 10:30:40
Durgapur, West Bengal:নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে উধাও দুর্গাপুরের ৪১ জনের নাম। রাজ্যের পঞ্চায়েত মন্ত্রীর বিধানসভা ক্ষেত্র পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুর পূর্বের ইস্পাত নগরী বিজোনের ভারতেরী এলাকার এই ঘটনায় আতঙ্কে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। নির্বাচন কমিশনের পোর্টাল থেকে ৪১ জনের নাম রাতারাতি উধাও। ২০০২ সালের ভোটার লিস্টে এই ৪১ জনের নাম থাকলেও দুর্গাপুর ইস্পাত নগরীর বিজোনের ভারতেরী এলাকার এই ৪১ জনের নাম কমিশনের অন লাইন পোর্টালে নেই, রীতিমতো আতঙ্কিত এই ৪১ জন। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসকের সাথে শনিবার রাতে তারা দেখা করেছেন, কিন্তু কি হবে এই ভেবে রাতের ঘুম উড়িয়েASFএই ৪১ জনের। ২০০২ সালে এরা ভোট দিয়েছেন, ভোটার লিস্টের হার্ড কপিতে এই ৪১ জনের নামও রয়েছে কিন্তু নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে রাতারাতি কিভাবে এই নামও উড়ে গেলো তা নিয়ে বেশ চিন্তিত। এসব কমিশনের চক্রান্ত ক্ষোভ উগরে দিলেন দুর্গাপুর পূর্বের বিধায়ক রাজ্যের মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদারের। তৃণমূলকে পাল্টা দোষরোপ করে অহেতুক আতঙ্ক তৈরির অভিযোগ বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোষুইয়ের। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসক সুমন বিশ্বাস আশ্বাস দিয়েছেন সমস্যা মিটে যাবে।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 10:30:24
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Nov 09, 2025 10:30:15
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराते आए मरीज और उनके परिजनों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी. विवाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज और परिजन विवाद करते नजर आ रहे हैं. शहर के एक निजी अस्पताल से मरीज सिटी स्कैन के लिए परिजनों के साथ जिला अस्पताल आया. सिटी स्कैन में कार्यरत कर्मचारी राहुल पटेरिया ने बताया आज रविवार है, सिटी स्कैन के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा. इस बात को लेकर मरीज और परिजन हंगामा करते हुए मरीज राहुल के साथ धक्का-मुक्की कर दी. अस्पताल के डॉ दीपक पाटीदार ने बीच-बचाव किया. बुजुर्ग मरीज से अस्पताल ने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. माफी के बाद दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की. ड्यूटी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि अस्पताल शहर के निजी अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल से मरीज सिटी स्कैन के लिए आए थे; आयुष्मान कार्ड पर बिना सील के इलाज नहीं होगा. विवाद के बाद मरीज ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, पर माफी मिल जाने के बाद चले गए.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Nov 09, 2025 10:30:04
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Nov 09, 2025 10:29:53
Kishtwar, :जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें उन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं जो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं。 सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में की जा रही है, जहां 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। ये छापेमार कार्रवाई उन व्यक्तियों को निशाना बना रही हैं जिनके स्थानीय या सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों से संपर्क होने की आशंका है。 पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवाद के लॉजिस्टिक और सपोर्ट नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे तत्वों की पहचान में जुटी हैं जो आतंकियों को किसी भी तरह की मदद पहुंचा रहे हैं。 अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी देशविरोधी गतिविधि या आतंकी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है。
0
comment0
Report
ASAyan Sharma
Nov 09, 2025 10:29:32
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 09, 2025 10:29:06
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुरानी रंजिश के चलते कार सवारों ने घर में घुसकर मारपीट की, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर। घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इटावा जिले के थाना बढ़पुरा क्षेत्र के उदी मोड़ के खेड़ा अजब सिंह के रहने वाले अंकित, उत्तर, विपिन को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो कारों से घर में घुसकर लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की; मारपीट की घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर सैफई PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धारा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है; मामले में चार अभियुक्त मुकेश ध्रुव, राहुल, सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 09, 2025 10:28:39
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह में साइबर थाना पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस- पास के इलाकों में छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लक्षुआडीह का रहने वाला शंकर कुमार वर्मा और धनुषधारी प्रसाद वर्मा शामिल है. उक्त आशय की जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस-पास के जंगलों में बैठकर कुछ साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी साइबर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सीम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किया गया है. छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनीत गौतम, गुंजन कुमार, रामप्रवेश यादव, संजय मुखियार और पुलिस के जवान शामिल थे.
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 09, 2025 10:28:24
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का लहूलुहान शव जंगल में पड़ा हुआ मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान शेखर शर्मा के रूप में हुई है, जो हरियाणा की एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था और शहर कोतवाली क्षेत्र के निबाली गाँव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है—क्या मामला निजी रंजिश का है या किसी और वजह से हत्या हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही साफ होगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top