Back
पटना में अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, मिंटा उर्फ मिंटू समेत चार गिरफ्तार
VKVIKRANT KUMAR
Dec 07, 2025 13:30:35
Patna, Bihar
पटना पुलिस ने शनिवार को फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर में विवादित भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ विवादित जमीन पर कब्जा जमाने की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही कई आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। बाद में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फरार आरोपी मिंटा उर्फ मिंटू को भी दबोच लिया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आपको बता दें कि मिंटा उर्फ मिंटू पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पुलिस के लिए लंबे समय से वांछित अपराधी था। घटना से संबंधित जानकारी देते हुए SDPO फतुहा-01 अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अवैध कब्जे की योजना विफल हो गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
119
Report