Back
पकड़ी गई तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी, 14 मोबाइल और 25 एटीएम कार्ड बरामद
YSYeswent Sinha
Jan 09, 2026 10:56:22
Nawada, Bihar
पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 22 पासबुक बरामद
नवादा में पकरीबरावां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सिलौर गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने इनके पास से 14 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 22 पासबुक और 16 सिम कार्ड सहित कई अन्य डाकघर बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में झारखंड के झरिया, धनबाद के सब्जी बगान निवासी महेश राम का पुत्र सुजल कुमार; झरिया, धनबाद के तिवारी मंदिर, चौथाई भूली रोड नंबर 45 निवासी जगन्नाथ रब्बानी का पुत्र राजो रब्बानी; और कौवाकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग निवासी तीरथ सिंह का पुत्र आयुष्मान कुमार शामिल हैं।
पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकरीबरावां थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पौरुष अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलौर गांव में यमुना राय के घर पर कुछ साइबर अपराधी जमावड़ा लगाए हुए हैं और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 6 चार्जर, विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, 22 पासबुक, दो चेक बुक, विभिन्न कंपनियों के 16 सिम कार्ड, एक एयरटेल राउटर और तीन कॉपियों में बना डेटा रजिस्टर बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर पकरीबरावां थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया है। तीनों गिरफ्तार साइबर अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में अभी भी पूछताछ कर रही है और अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कम
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज गांव के पास का है मामला
0
Report
0
Report
0
Report