Back
नवादा सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, आक्रोशित लोगों ने जाम कर किया आगजनी
YSYeswent Sinha
Jan 22, 2026 09:31:42
Nawada, Bihar
बाइक लगाकर खड़े दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर एक नाबालिक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया आगजनी
नवादा में एक सड़क हादसे में एक नाबालिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के डाक बाबा बरेव रोड के पास हुई, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक के पास खड़े दो लोगों को टक्कर मार दिया जिससे एक की मौत घटना स्थल पर हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान बनिया बीघा गांव निवासी मनोज चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक उपेंद्र चौधरी का पुत्र विकास कुमार है। दोनों चचेरे भाई थे।
घायल के परिजन राजबल्लम कुमार ने बताया कि दोनों भाई अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
घायलों को नवादा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में सनोज कुमार की मौत हो गई। विकास कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे पावापुरी स्थित मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सनोज डाक बाबा के पास पूजा करने गया था और वहीं यह हादसा हुआ।
घटना के बाद गोविंदपुर के अपर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार के द्वारा बताया गया कि लगभग आधा घंटा तक स्थानीय लोगों ने रोड पर बैठ गए थे कुछ लोग आगजनिक किया था तुरंत आगजनी भी हटा दिया गया परिवार के लोगों के द्वारा अज्ञात गाड़ी से धक्का मारने की बात कही गई है। आगे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। एक की मौत हुआ है और एक जख्मी है।
बाइट_ परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowJan 22, 2026 11:03:190
Report
0
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 22, 2026 11:02:530
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 22, 2026 11:01:430
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowJan 22, 2026 11:00:570
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 22, 2026 11:00:290
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 22, 2026 10:51:240
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 22, 2026 10:51:041
Report
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 22, 2026 10:50:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 22, 2026 10:50:190
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowJan 22, 2026 10:50:000
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 22, 2026 10:49:430
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 22, 2026 10:49:270
Report