Back
नवादा में सिपाही अमित कुमार ने प्रताड़ना से आत्महत्या कर ली, जांच जारी
YSYeswent Sinha
Oct 18, 2025 09:20:27
Nawada, Bihar
नवादा जिला पुलिस बल के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवादा नगर थाना क्षेत्र स्थित नरेंद्र नगर सेक्टर ए के किराए के मकान में रहकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की पहचान औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। वह 2021 बैच के सिपाही थे और प्रशिक्षण प्राप्त कर नवादा पुलिस लाइन में कार्यरत थे। इस घटना के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर सहित हिसुआ थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह उनका शव कमरे में फंदे से पाया गया है जिसे उनके मित्रों ने देखा। इस दौरान अमित के साथी सिपाहियों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने दो अखिकरियों पर गंभीर आरोप लगाया है। छुट्टी निर्गत होने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी। एक सपताह से अधिक समय से उसकी छुट्टी निर्गत थी। वह उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे। वह अपने घर का निजी काम तक करवाते थे। वह कई दिनों से छुट्टी को लेकर अपने अधिकारी को कह रहे थे मगर वह उसे टाल रहे थे। अंततः उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमित को कितना प्रताड़ित किया जा रहा था। वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गए थे इसलिए उन्होंने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वहीं घटना के बाद नवादा एसपी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने शुरुआती जांच में बताया है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हाल ही में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी कुछ निजी समस्याएं चल रही थी। इसके अलावा आगत कोई अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowOct 18, 2025 17:22:510
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 18, 2025 17:20:390
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 18, 2025 17:18:403
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 18, 2025 17:16:560
Report
MSManish Sharma
FollowOct 18, 2025 17:16:440
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 18, 2025 17:16:330
Report
SMSATISH MOHITE
FollowOct 18, 2025 17:16:200
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:15:19Noida, Uttar Pradesh:Fire breaks out in cracker shop in Medak district after firecrackers explode, people run away in fear
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 18, 2025 17:15:08Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JNU STUDENTS HOLDS PROTEST AFTER CLASH WITH POLICE/ VISUALS/ REAX
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowOct 18, 2025 17:02:523
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowOct 18, 2025 17:02:380
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 18, 2025 17:02:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 18, 2025 17:02:060
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 18, 2025 17:01:410
Report
ASArvind Singh
FollowOct 18, 2025 17:01:130
Report