Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118

VIP के मुकेश सहनी ने नीतीश के विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती जताई

RKRishikesh Kumar
Nov 03, 2025 11:19:15
CHANDI, Harnaut, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्मभूमि क्षेत्र रहुई प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लॉक मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी उमैारण खान के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और अब उनके विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी है। भाजपा पर तंज कसते हुए सहनी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक मछुआरे के बेटे के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ी तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर अंबानी-अडानी के यहां शादी समारोह में जाते हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होती लेकिन जब राहुल गांधी मल्लाह के साथ खड़े होते हैं तो भाजपा को तकलीफ होती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Nov 03, 2025 18:20:27
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सोमवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रही। इसके बाद भी रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर तक जिले में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है。 सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद वे छंट गए और तेज धूप निकल आई। दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा, जिससे लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ा। रात को अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए और फिर हल्की बारिश शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश में बदल गई। लगभग 15 मिनट बाद बारिश की गति धीमी हुई, रिमझिम फुहारें जारी रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शाजापुर जिले में 6 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। 7 नवंबर से मौसम सर्द हो जाएगा। दिनभर अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात और सोमवार को दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और मौसम में ठंडक घोल दी।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Nov 03, 2025 18:20:14
Katihar, Bihar:कटिहार के बरारी में असदुद्दीन ओवैसी का जनसभा आयोजित नरेंद्र मोदी के कई मंत्री हैं, बिहार में जो कहता है, कि मुसलमान नकम हराम हैं -- ओवैसी तेजस्वी यादव मीडिया से कहता है,ओवैसी और उसकी पार्टी चरमपंथी हैं तेजस्वी यादव मोदी का छोटा भाई बनकर नफरत का इजहार कर रहा है कटिहार के बरारी में असदुद्दीन ओवैसी का जनसभा आयोजित बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल की राजनीति जोर पकड़ रही है । कटिहार जिला के बरारी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की शाम AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और बदलाव की अपील की。 बरारी के जेएनसी हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी। दो घंटे की देरी से पहुंचे ओवैसी का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच पर प्रत्याशी मोतिउर रहमान भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में रिश्वतखोरी व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है और आम जनता योजनाओं का लाभ लेने से वंचित है। ओवैसी ने बेरोज़गारी और सीमांचल के विकास को बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नफरत और जाति की राजनीति से जनता को कुछ हासिल नहीं होने वाला। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वे विकास, सम्मान और सीमांचल की आवाज़ को मजबूत करने के लिए मोतिउर रहमान को समर्थन दें।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Nov 03, 2025 18:19:55
Faridabad, Haryana:Ballabgarh Ballabgarh में नाबालिग छात्रा पर युवक ने चलाई गोली, आरोपी फरार पुलिस ने शुरू की जांच आरोपी फरार युवक और पीड़ित छात्रा में जान पहचान भी थी पहले से श्याम कॉलोनी में आज शाम दहशत फैल गई जब एक युवक ने लाइब्रेरी से पढ़कर आते हुए एक युवती पर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके पर ही हथियार फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना आज शाम करीब 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, श्याम कॉलोनी निवासी यह छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए गली तक पहुंच गया। पीड़ित छात्रा से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पहले से युवती को जानता था और लाइब्रेरी के बाहर से ही उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही युवती अपनी गली में पहुंची, आरोपी ने बिजली के खंभे के पास उसे रोकने की कोशिश की और जबरन उससे बात करने लगा। जब युवती ने बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में देसी कट्टा निकाला और उस पर गोली चला दी। गोली युवती के दाहिने कंधे पर लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गई। वारदात के बाद युवक कट्टा वहीं फेंक कर बाइक से फरार हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गली में बाहर निकल आए। उसी गली में एक बैग की दुकान चलाने वाली महिला ने युवती को खून से लथपथ देखा और अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई, तो पहले लगा जैसे टायर फटने की आवाज हो, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद किसी लड़की की जोर-जोर से चीखने की आवाज आई। जब गैलरी से बाहर देखा तो एक युवक बाइक पर तेजी से भागता दिखा और गली में एक लड़की खून से लथपथ चिल्ला रही थी। महिला ने बताया कि लड़की के कंधे और चेहरे से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है और वह 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह रोजाना इसी रास्ते से पढ़ाई करने के लिए सौ फुट रोड स्थित लाइब्रेरी जाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया है और गली से साक्ष्य जुटाए हैं। बल्लभगढ़ सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि “बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग युवती पर युवक द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” फिलहाल युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गई है
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Nov 03, 2025 18:19:38
Chinsurah, West Bengal:SIR র সমর্থনে বিজেপির পথসভায় হামলার অভিযোগ তৃনমূল এর বিরুদ্ধে। সোমবার সন্ধ্যায় ঘটনাটি ঘটে সিঙ্গুরের নান্দা বাজার এলাকায়। ঘটনার মধ্যে বিজেপি অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃনমূল।। হুগলীর সিঙ্গুরের নান্দাবাজার এলাকায় আজ সন্ধ্যা বেলা বিজেপির পথসভা শুরু হয়। SIR এর সমর্থনে সভা থেকে বিজেপির নেতা কর্মীরা বক্ত্যব রাখছিলেন । অভিযোগ, সভা চলাকালীন তৃণমূল দুষ্কৃতিরা বিনা প্রোরচনায় হামলা চালায় । সভা বানচাল করে দেয়। এবং বিজেপি কর্মীদের মারধর করে। ঘটনাস্থলে সিঙ্গুর থানার পুলিশ পৌঁছে পরিস্থিতি সামাল দেয়।。 বিজেপি হুগলি সাংগঠনিক জেলা সভাপতি গৌতম চট্টোপাধ্যায় বলেন, সিঙ্গুরের নান্দা এলাকায় এসআইআর এর সমর্থনে আমাদের একটু সভা হচ্ছিল। সেখানে তৃণমূলের দুষ্কৃতীরা এসে হামলা করে ঘটনায় মন্ডল সভাপতিসহ কয়েকজন আহত হন। এই ঘটনায় আমরা তীব্র নিন্দা জানাই এবং প্রশাসনকে বলবো যারা এই ঘটনার সাথে যুক্ত তাদের বিরুদ্ধে অবিলম্বে যথাযথ ব্যবস্থা নেয়া হোক।। বিজেপির অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃণমূল। সিঙ্গুর ব্লক তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আনন্দমোহন ঘোষ জানান, এই ঘটনায় তারা যুক্ত নয় । এস আই আর এর সমর্থনে বিজেপির যে সভা করচ্ছিল সেখানে উত্তেজনা মূলক বক্তব্য রাখছিল সেই বক্তব্য শুনে স্থানীয় কিছু মানুষজন আতঙ্কিত হয়ে সেখানে উপস্থিত হয়ে প্রতিবাদ জানিয়েছে।।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 03, 2025 18:19:07
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के टंकी कॉलोनी में एक युवक को घर से बुलाकर पत्थरों और शराब की बोतलों से हमला किया गया। घायल रोकी को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया, जहां उसका सिर और चेहरे पर टांके आए हैं। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने आदर्श मंडी थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विपुल तोमर उर्फ मनी ने सूरज गोयल को बुलाकर रोकी को बहाने से बाहर बुलाया, उसके आने पर हमला किया गया। परिवार का कहना है कि पूरी घटना पास के कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Nov 03, 2025 18:18:54
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विश्व विजेता बनी महिला टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी महिलाओं को मौका मिलेगा वह 100 नहीं 200 परसेंट परिणाम देगी महिलाओं ने दिखा दिया है कि वह किसी से कम नहीं है विश्व मंच पर अपनी जीत की पताका को फैलाकर विश्व को लोहा मनवा दिया है。 उमर खालिद को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट कि वह बेकसूर है और उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा पर कहा कि किसी के डिग्री होल्डर होने से या साबित नहीं होता कि वह आतंकवादी नहीं है ।ओसामा बिन लादेन भी बहुत पढ़ा लिखा होने के बाद भी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ा दिया था。 स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान कि कुछ अराजक तत्वों के लिए जय श्री राम का नारा आतंक फैलाने का लाइसेंस है पर कहा कि वह बार-बार हिंदू देवी देवताओं को टार्गेट करते हैं और उनके लिए विवादित टिप्पणी करते हैं सनातन सर्वे भवंतु सुखना के मंत्र के साथ समाज को आगे लेकर चलता है, हिंदू देवी देवताओं के टार्गेट से स्वामी प्रसाद मौर्य को कभी लाभ नहीं होगा。 महिला विश्व कप की जीत पर प्रमोद तिवारी के बयान की इंदिरा गांधी का सपना था पर कही कि 33% आरक्षण महिला को मोदी सरकार ने दिया है। ड्रोन दीदी से लखपति दीदी तक आज नारी एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। केवल बोलने से काम नहीं होता है उसको जमीन पर उतारना होता है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:18:19
Bihar:समस्तीपुर में 9वीं कक्षा के छात्र प्रशांत ठाकुर (15) की संदिग्ध मौत हो गई। हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। मृतक राजेश कुमार ठाकुर के पुत्र रघुआ वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया गया। घटना वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक प्रशांत तीन दिन पहले घर आया था और छठ पूजा की छुट्टी में घर गया था। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर तक खुला नहीं रहने पर आस-पास के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा; भीतर का दृश्य देखकर होश उड़ गए — छात्र फंदे से लटका था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है; मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी बुलवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। परिवार के सदस्यों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:16:44
Noida, Uttar Pradesh:सरिस्का में छह नए शावकों को लगेगा रेडियो कॉलर, मॉनिटरिंग के लिए विभाग ने भेजा प्रस्ताव अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। वन विभाग ने यहां मौजूद नए शावकों पर रीयल टाइम नजर रखने के लिए रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए फील्ड ऑफिसर की ओर से केंद्र सरकार को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सरिस्का में इस समय करीब 12 शावक हैं, जिनमें छह नर और छह मादा शामिल हैं। इनमें से छह नर शावकों पर प्रारंभिक चरण में रेडियो कॉलर लगाने की योजना है। विभाग का मानना है कि ये शावक वयस्क होने की अवस्था में पहुंच चुके हैं और आने वाले महीनों में अपनी मां से अलग होकर नए क्षेत्रों में टेरिटरी बनाना शुरू करेंगे। सीसीएफ सग्रांम सिंह ने बताया कि एक वयस्क बाघ की टेरिटरी करीब 1500 से 2500 हेक्टेयर तक होती है। पहले भी कई बार सरिस्का और बफर जोन से टाइगर दूर निकल गए थे, जिन्हें खोजकर वापस लाना चुनौतीपूर्ण रहा। ऐसे में शावकों पर शुरू से ही वैज्ञानिक मॉनिटरिंग जरूरी है ताकि उनकी गतिविधियों, सुरक्षा और मूवमेंट पर सतत नजर रखी जा सके。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:16:09
Noida, Uttar Pradesh:अलवर। सिख समाज द्वारा बुधवार को मनाये जाने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार से तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुभ शुरुआत हो गई। इस अवसर पर मालाखेड़ा गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे समाज की महिलाएं मार्ग की सफाई करती हुई सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं थीं। उनके पीछे मिलिट्री बैंड, घोड़े पर सवार निशानچی, स्कूल के बच्चे, कीर्तन करती संगत, अखाड़ा दल और पंच प्यारे पवित्र पालकी के आगे शोभायमान चल रहे थे। नगर कीर्तन पुलिस कंट्रोल रूम, होप सर्कस, स्कीम नंबर-2, भगत सिंह सर्किल और एयरपोर्ट रोड होता हुआ स्कीम नंबर-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचा। गुरुद्वारा स्कीम नंबर-2 के पूर्व प्रधान सरदार हरमीत सिंह मेहंदीरता ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह सभी गुरुद्वारों में अखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ किया गया, जिसका बुधवार को पाठ समापन के बाद अखंड भोग डाला जाएगा। आज कीर्तन के रूप में नगर में शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 18:13:40
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top