803117
नालंदा में दीवार निर्माण विवाद के चलते दो घायल वही रंगदारी का लगा आरोप
Silao, Bihar:नालंदा के सिलाव में घर की दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सुनिल कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर में गंगा ने NH 80 तक पानी पहुंचाया, आवागमन बंद होने की संभावना
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है गंगा यहाँ सुल्तानगंज इलाके में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही हैं तो वहीं भागलपुर में 60センटीमीटर ऊपर है अब गंगा का पानी नेशनल हाईवे 80 तक पहुँच गया है। यह मार्ग मिर्जाचौकी से मुंगेर और पटना को जोड़ती है। भवनाथपुर गाँव के समीप एनएच पर 2 फिट तक जलस्तर है लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं जिस तरह जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है आज देर शाम से कल दोपहर तक प्रशासन को आवागमन बंद करना पड़ सकता है यात्रियों की भी यही मांग है कि अब इस जगह एनएच 80 पर आवागमन बंद कर दिया जाए 800 मीटर से 1 किलोमीटर ये दायरे में एनएच पर पानी का बहाव हो रहा है लेकिन सवाल है कि यह नौबत आखिर आयी ही क्यों है एनएच निर्माण कर रहे इंजीनियर ने इस बात का ख्याल क्यों नहीं रखा कि यहाँ हाइएस्ट फ्लड लेवल से भी सड़क को ऊंचा करके बनाया जाए डीपीआर तैयार करने वक़्त इतनी बड़ी चूक कैसे हुई कई दिनों तक हर साल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएच 80 से जानकारी दे रहे हैं संवाददाता अश्वनी0
0
Report
ग्वालियर में बारिश से सड़क धंस, स्कॉर्पियो गड्ढे में फंसी
ग्वालियर ग्वालियर में बारिश के बीच सड़क धंसी, सड़क गुजर रही स्कॉर्पियो गड्ढे में फंसी, सागर ताल रोड की घटना, क्रेन की मदद से गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो निकाली गई, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला, घटना का वीडियो हुआ वायरल, घटना के चलते ट्रैफिक हुआ प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, bata दें ग्वालियर में हाईकोर्ट के निर्देश पर लिए जा रहे हैं सड़कों के सैंपल, चेतकपुरी रोड पर की जा रही सैंपलिंग, निर्माण में गुणवत्ता की हो रही है जांच, शहर की 12 सड़कें धंसने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने लगाई है हाईकोर्ट में जनहित याचिका,0
0
Report
कौशांबी में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से हमला, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष पर आरोप है कि उसने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में प्रमोद पाण्डेय की दुकान के सामने पड़े बालू में गंदगी फैलाने से मना करने पर गांव के ही राहुल, अंकेश, महेश आदि लोगो ने लाठी डंडों ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
बंगाल में पूजा के साथ बलि पर शास्त्री की धार्मिक टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:शास्त्री जी ने जो बात कही वो धार्मिक बात है , पूजा और धार्मिक स्टाल शकाहारी होना चाहिए , इसलिए जो खाने की व्यवस्था होनी चाहिए उसको अलग किया जाए , पूजा के साथ न जोड़ा जाए , लेकिन हमारे यहाँ तो बलि चढ़ाया जाता है , वो भी पूजा का अंग ही माना जाता है बंगाल में , तो खाने कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पूजा का वातावरण शुद्ध और सात्विक होना चाहिए0
0
Report
संभल के राजघाट गंगा क्षेत्र में साधु की मौत, करंट से मौत की आशंका
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । आश्रम की कोठरी में साधु का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मचा । साधु का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी । बिजली के करंट की चपेट में आने से साधु की मौत की आशंका । पुलिस ने मृतक साधु का शव पोस्टमार्टम जांच को भेजा । ववराला थाना इलाके के राजघाट गंगा का मामला0
0
Report
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव राहत-बचाव और बाढ़ मॉनिटरिंग के Amid
Patna, Bihar:आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव खुद कर रहे राहत बचाव और बाढ़ के हालात की मॉनिटरिंग।0
0
Report
Advertisement
हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू के साथ मुख्य सचिव को नमन
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ मुख्य सचिव पहुंचे गिरिडीह. मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंच कर पुष्प अर्पित कर किया नमन.0
0
Report
शेखावाटी में यमुना पानी के मुद्दे पर भाजपा का कमल खिलाने दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर शेखावाटी में यमुना के पानी के मुद्दे पर कमल खिलाने का दावा शेखावाटी के तीन जिलों में भाजपा ने कमल खिलाने का किया दावा विधानसभा चुनावों में कॉंग्रेस ने शेखावाटी में जीती थी सर्वाधिक सीटे भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का दावा निकाय चुनाव में कमल खिलाने का किया दावा निकाय चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक बोर्ड बनाने का किया दावा शेखावाटी में यमुना का पानी लाने का रास्ता हुआ साफ जून 2026 में हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ समझौता सीकर,चूरू,झुंझुनूं के जिले के लोगों को मिलेगा फायदा0
0
Report
बीकानेर में बीजेपी का दावा, सभी निकायों में बहुमत का अंदाजा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले बीकानेर में सक्रिय महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और राजस्थान के निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले संगठन के साथ लगातार कर रहे बैठकें जी मीडिया से खास बातचीत में बावनकुले ने राजस्थान के सभी निकायों में बीजेपी की जीत का किया दावा बोले- राजस्थान के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में बीजेपी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी मोदी और भजनलाल सरकार के कामों पर जनता को पूरा विश्वास, बीजेपी के साथ है जनता नगर निकायों को स्मार्ट, सस्टेनेबल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘ट्रिपल एस’ का विजन रखने का किया दावा बागियों को लेकर बोले- आखिरी समय में निर्दलीय को छोड़कर बीजेपी के कमल निशान के साथ आएगी जनता कांग्रेस के डबल इंजन सरकार के काम नहीं करने के आरोपों पर बावनकुले का पलटवार, बीजेपी सरकार के काम गिनाए बावनकुले ने कहा- बीजेपी के पार्षद के पीछे विधायक और सांसद की गारंटी, केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और दिग्गज नेताओं के चुनाव प्रचार को बताया बीजेपी के संगठनात्मक संस्कार का हिस्सा बावनकुले का बड़ा दावा- राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी दावों का दौर तेज, निकाय चुनाव के नतीजों पर अब सबकी नजर0
0
Report
Advertisement
विदिशा में गड्ढों के विरोध पर कांग्रेस ने कफन-फूल रखकर किया प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी विदिशा द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों पर सफेद कफन डालकर और फूल-मटके रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान कांग्रेस नेता रवि साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता रवि साहू ने कहा कि, पूरा शहर गड्ढों से फटा पड़ा है. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों से भरी सड़कें विगत 20 वर्षों से विदिशा में मौजूद हैं. विधायक मुकेश टंडन भी नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद शहर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. पूरे शहर की सड़कें और गली-मोहल्ले गड्ढों से खुदे पड़े है. रवि साहू ने बताया कि हाल ही में तिलक चौक पर एक गड्ढे में गिरने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी. इसी दर्दनाक हादसे से आहत होकर कांग्रेस ने यह कफन प्रदर्शन किया है. उन्होंने चेतावनी दी जनप्रतिनिधियों को विदिशा की जनता की सुध लेनी होगी, वरना कांग्रेस पार्टी लगातार इसी तरह सड़कों पर उतरकर इनका विरोध करती रहेगी.0
0
Report
BJP का 4C प्लान: 2027 के विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर?
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी का 4C प्लान यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने किया फोकस बन सकता है गेमचेंजर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब चुनाव के लिहाज से एक नया प्लान तैयार किया है जो विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है। यह प्लान खुद उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े ने तैयार किया है उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर आते ही एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फूल प्रूफ प्लान के जरिए भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव में जमीन पर उतरेगी. भाजपा संगठन के स्तर पर तावड़े का तुरंत ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता),कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा। कॉर्डिनेशन यानी समन्वय का मतलब है संगठन और सरकार में आपसी तालमेल जिससे चुनाव में सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं जनता तक संगठन के जरिए पहुंचाया जा सके और संगठन और सरकार के बीच एक सेतु बना रहे। कैडर (कार्यकर्ता) से मतलब है कि कार्यकर्ताओं पर पूरा फोकस करना है चाहे वह बूथ प्रमुख हो या पन्ना प्रमुख हो या मंडल अध्यक्ष। इन सभी को हर एक जिले में तवज्जो देनी है ताकि यह नाराज ना हो और ज्यादा से ज्यादा उनकी समस्याओं का निदान करना है ताकि चुनाव में उनकी नाराजगी पार्टी को नहीं झेलनी पड़े। जाति (उम्द ... घनघोर राजनीतिक चर्चा) की राजनीति करने वाले अलग अलग दलों का कितना प्रभाव है इसकी भी जानकारी ली जाएगी। कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) ये ऐसा पॉइंट है जिसपर तमाम उम्मीदवारी तय की जाएगी ।जाति बाहुल्य इलाकों में उसी जाति के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी जो वहां पर लोकप्रिय होगा। इसके साथ ही छवि साफ होनी चाहिए अगर मौजूदा विधायक है तो वह अपने क्षेत्र में कितना काम किया है उसकी भी जानकारी ली जाएगी विपक्ष के उम्मीदवार से मौजूद भाजपा उम्मीदवार कितना मजबूत रहेगा इसका भी आंकलन किया जाएगा।इसमें उन लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां भाजपा का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था। ग्राफ़िक्स आउट--- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं ।ऐसे में अब बीजेपी के तमाम बड़े योद्धा नई-नई योजना बना रहे हैं जिसमें एक नया फार्मूला 4c का भी लाया गया है ऐसे में देखना यह होगा कि यह फार्मूला कितना सटीक बैठता है और 2027 में बीजेपी को क्या जीत दिला पाएगा वाक थ्रू0
0
Report
नाबालिग लड़की भगाने की कोशिश असफल, पुलिस ने बरामद कर लिया
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को आरोपी युवक कथित तौर पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हालांकि, बाद में लड़की वापस लौट आई। आरोप है कि 5 सितंबर को जब नाबालिग लड़की मेडिकल जांच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी युवक एक अन्य युवक की मदद से उसे दोबारा बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। मृतका की माँ का कहना है कि चौराहे के पास से मारा पीटा गया और उसकी लड़की को लेकर भग गए। मामल0
0
Report
Advertisement
महाने नदी में डायवर्सन फिर बहा, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा
Munger, Bihar:डायवर्सन बहने से टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा महाने नदी में दोबारा बहा डायवर्सन, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा।तेज धार के कारण आवागमन ठप, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल。 मुंगेर : प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन शनिवार की रात को तेज बहाव में दोबारा बह गया। इससे टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क संपर्क बाधित होने से आम लोगों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बुधवार को भी तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था, जिसकी शुक्रवार को मरम्मत कराई गई थी। लेकिन शुक्रवार शाम से शनिवार तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धार आने से डायवर्सन फिर पानी के दबाव को नहीं झेल सका और बह गया। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का अधिक इस्तेमाल किया गया था। पर्याप्त पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल किया जाता तो डायवर्सन के बहने की स्थिति नहीं बनती। डायवर्सन टूटने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद मुद्दे पर साक्षी महाराज का दावा: कब्जे हों तो हटेंगे, कहीं भी
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर BJP सांसद साक्षी महाराज कहते हैं, "शायद मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चलाया गया, लेकिन अगर कहीं गैर-कानूनी कब्ज़ा था, तो ऐसे सभी कब्ज़ों को हटाया जाएगा, चाहे वे कहीं भी हों..." महाराष्ट्र में आने वाले नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर VHP की गाइडलाइंस पर वे कहते हैं, "...हमारे नेता मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के सभी मुस्लमानों के पूर्वज राम थे वे हमारे भाई हैं... ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। चाहे लोकसभा हो, राज्यसभा हो, विधानसभा हो या ब्लॉक स्तर पर कोई संवैधानिक पद हो, कहीं भी ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि कोई मुस्लमान वहां नहीं जा सकता।"0
0
Report
भीषण दलदल में शवयात्रा: मुलताई के खड़कवार गांव की सड़कों पर विकास के दावे सवाल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा के खड़कवार गांव से सामने आया यह वीडियो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावों की हकीकत बयां कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली गांव तक सड़क कच्चा है वहीं खड़कवार गांव में मोक्षधाम तक जाने के लिए पक्के रास्ते का अभाव है। गांव के एक युवक की हृदय गति रुकने से मौत के बाद जब उसकी शव यात्रा निकाली गई तो परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़,दलदल और पानी से भरे नाले के बीच शव को कंधों पर लेकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली तक सड़क और गांव में मोक्षधाम तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है और बीच में नाला होने से हालात और भी बदतर हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शव यात्रा में शामिल लोगों को एक-एक कदम संभलकर रखना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलते-फिसलते बचे और भारी मशक्कत के बाद शव को मोक्षधाम तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह रास्ता जानलेवा बन जाता है। गांव के स्कूली बच्चे हैं हाई स्कूल फॉर हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए पार बिरोली जाते हैं उन्हें भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है सड़क की वजह से। कई लोग दलदल और नाले में गिरकर हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर.local विधायक,सांसद और कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई गई,लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। एक ओर गांवों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं,वहीं दूसरी ओर अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील मौके पर भी लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह वायरल वीडियो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रहा है कि आखिर ग्रामीणों को सम्मानजनक अंतिम यात्रा के लिए भी कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
