icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803118
PPINEWZ10 May 2025, 04:49 am

Sohsarai: वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया सराहनीय

Bihar Sharif, Bihar:

शुक्रवार को बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद AIMIM के प्रदेश सचिव शमीम अख्तर की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने काले बिल्ले लगाकर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विधेयक मदरसों और धार्मिक स्थलों पर बुरा असर डाल सकता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक छोटे से मदरसे से पढ़े पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया। वहीं प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के "ऑपरेशन सिंदूर" का समर्थन भी किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांशीराम कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollowJust now
Bharthana, Uttar Pradesh:पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया भरथना संवाददाता गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा पुत्र दयाराम बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब डेढ़ महीने से पत्नी खुशबू और अपने चार बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी खुशबू के मुताबिक, शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वह शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद शव को पैतृक गांव माखनपुर, बसरेहर ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाददाता गौरव गुप्ता, भरथना।
0
0
Report

महुवा मार्केटिंग यार्ड में मूंगफली आय रोक, किसान चिंतित; नई आय कब?

Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ માં મગફળી આવક રોકવામાં આવી. મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ માં મગફળી ની 26300 ગુણી ની એટલે 52 હજાર મણ કરતા વધારે આવક થી છલકાઈ ચૂક્યું. જગ્યાના ભાવને લઈને આવક રોકવામાં આવી. યાર્ડના સેક્રેટરી વિશાલ પાચાણી દ્વારા સૂચના આપવામાં આવી. મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડમાં મગફળી વેચાણ માટે લાવતા ખેડૂતભાઈઓને કમિશન એજન્ટ ભાઈઓને જણાવવાનું કે મગફળીની આવક વધુ હોય इसलिए આજે સોમવાર ને સવારે 9:30 કલાકથી આવક રોકવામાં આવી. નવી આવક 13/10/2026 મંગળવાર ને સાંજે 6:00 કલાકે કરવામાં આવશે. જેની નોંધ લેવી... ખેડૂત ભાઈઓને નમ્ર નિવેદન. મગફળી લાવો ત્યારે વરસાદી માહોલ હોવાથી ફરજિયાત પથારવાનું તથા પાથરવાનુ પ્લાસ્ટિક સાથે લાવવા માટે યાર્ડ ના સેક્રેટરી વિશાલ પાચાણી દ્વારા સૂચના આપી આવી.
0
0
Report

नवसारी नगरपालिका में हड़ताल, वेतन न बढ़ने से शहर सेवाओं पर असर

Navsari, Gujarat:નવસારી મહાનગરપાલિકામાં તમામ વિભાગોના કર્મચારીઓની હડતાલ કોન્ટ્રાક્ટ આધારિત કર્મચારીઓનો પગાર ન થવા સાથે પગાર વધારાની માંગ સહીતના પ્રશ્નોને લઇને NMC કર્મચારીઓ હડતાલ પર વોટર વર્કસ, માઈન્ઔર, સેનેટરી, દબાણ, ફાયર સહિતના તમામ વિભાગોના કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતર્યા ગણાય છે તહેવારોમાં પગાર ન થવાથી કર્મચારીઓમાં રોષ મહાનગરપાલિકા બન્યા બાદ કર્મચારીઓના પગાર તેમજ ભથ્થામાં વધારો ન થવાની વાતે પણ કર્મચારીઓમાં કચવાટ મહાનગરપાલિકામાં મહત્વના વિભાગોમાં કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતરતા અનેક કામો ખોરંભે વોટર વર્ક્સ વિભાગના અંદાજે 70 કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતરતા શહેરમાં પાણી બંધ શહેરમાં 300 થી વધુ સફાઈકર્મીઓ પણ હડતાલ પર ઉતરતા સફાઈ મુદ્દે પણ મોટો પ્રશ્નાર્થ કર્મચારીઓની વારંવારની રજૂઆતો બાદ પણ મહાપાલિકા તેમજ ધારાસભ્યે પણ વાત કેમે ન લેતા હડતાલનું શાસ્ત્ર ઉગામ્યુ લોક પ્રતિનિધિઓ અને અધિકારીઓની આળસને કારણે કર્મચારીઓ હડતાલ પર આ શહેરીજનો મુશ્કેલીમાં
0
0
Report
Advertisement

गोड्डा ट्रक मालिकों का आंदोलन: बड़ी कंपनियों पर शोषण के गंभीर आरोप

Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के दर्जनों ट्रक मालिकों की मां योगिनी स्थान के पास अहम बैठक हुई जिसमें कंपनियों पर शोषण का उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ट्रक मालिक सुभाष यादव, राघवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जिले में अदानी और EASTERN COAL FIELDS जैसी बहुत बड़ी कंपनियां हैं जिनमें रोजाना हजारों ट्रकों और टिपरों से कोयला, राख, मिट्टी, पत्थर और अन्य खनिजों की ढुलाई होती है। लेकिन ये कंपनियां गोड्डा जिले की गाड़ियों को न लेकर बाहर की गाड़ियाँ को काम देती हैं। अगर गोड्डा के गाड़ियों को काम किसी तरह मिल भी जाता है तो कम रेट, बिचौलिए और स्थानीय प्रशासन उन्हें इतना परेशान करता है कि घाटा लग जाता है। इन्हीं सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी 25 अक्टूबर को बैठक कर एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। बताते चलें कि गोड्डा में अडानी पावर प्लांट, EASTERN COAL FIELDS जैसी बड़ी कमानियों हैं जिनके विभिन्न सहायक इकाइयों में भी हजारों गाड़ियों का रोजाना परिचालन किया जाता है। लेकिन गोड्डा के करीब पांच सौ से ज्यादा गाड़ियों को काम के अभाव में बैठना पड़ता है।
0
0
Report

इडिया गठबंधन की मांग: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए ज्ञापन और प्रदर्शन

Ranchi, Jharkhand:इडिया गठबंधन एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार आंदोलित है ,इसको लेकर पहले राष्ट्रपति को ज्ञापन और अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है साथ ही सुप्रीम कोर्ट के chief न्यायाधीश से इस्तीफे की मांग किया है। वहीं इस मामले की गूंज आरोप प्रत्यारोप के तौर पर सुनाई दे रहा है। कांग्रेस बीजेपी और सभी विपक्षी दल मिलकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ विदेशियों के साथ मिलकर विपक्ष देश को बदनाम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट मार्च करना एक ड्रामा है जो बेहद गलत है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जब झारखंड और कर्नाटक में जीत होती है तो चुनाव आयोग गलत नहीं लगता लेकिन जब हारते हैं तो चुनाव आयोग का दोष होता है। बाइट...... मामले पर मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है जिस तरीके से के इलेक्शन कमिश्नर आफ इंडिया ने जो चीज की है आज जनता सवालों के जवाब मांग रही है। पक्ष इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए भारतीय जनता पार्टी जवाब दे रही है। हम अगर चुप रहे तो इतिहास हमसे सवाल करेगा इसीलिए लोकतांत्रिक नींव के सवाल पर हम आज प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि देश में इमरजेंसी से ज्यादा स्थिति बदल हो गई है। वह मंजर दिख रहा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा سکتی। एक तानाशाह लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहा है इसके खिलाफ हर नागरिक का कर्तव्य बनता है की स्वतंत्रता और संविधान पर विश्वास रखने वाले को संघर्ष करना चाहिए। लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले लोग आज सड़क पर हैं। देश की आजादी में संघर्ष करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र को बचाने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। विनोद पांडे ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन इसके नाम पर जो वोट काटे गए उसका विरोध तो होगा। और यह विरोध सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं आम आदमी भी कर रहा है। सवाल चुनाव आयोग से हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी दे रही है यह स्पष्ट करता है की दाल में बहुत कुछ काला है।
0
0
Report

यूपी में मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा को मिला नया आयाम

Noida, Uttar Pradesh:माँ ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं। वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश, आज नारी शक्ति के सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है। विगत 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगराणी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है। मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा के तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। 20% आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश महिला पुलिस कार्यबल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हुआ है। साथ ही, लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित 3 महिला PAC बटालियनों का भी गठन हुआ है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नारी शक्ति की सुरक्षा से सशक्तीकरण की यह अहर्निश यात्रा ‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही है। जय माता की।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में नवरात्र पर ज्वाला माता के आशीर्वाद से भक्तों में ऊर्जा बढ़ी

Jaipur, Rajasthan:जयपुरप्रदेश में नवरात्र के पावन पर्व पर बह रही श्रद्धा की गंगा सीएम भजनलाल शर्मा ने मां ज्वाला माताजी को किया नमन सीएम ने कहा- जगतजननी माँ ज्वाला माता जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन! जोबनेर में विराजमान ज्वाला माता लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है। माँ के दरबार में जलने वाली अखंड ज्योति हर भक्त के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। ज्वाला माता जी से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों पर अपना मंगलकारी आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा राजस्थान निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।
0
0
Report

नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खतरनाक कुत्ते के हमले से पग डॉग की मौत

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खतरनाक नस्ल के कुत्ते के हमले में एक पालतू पग डॉग की मौत हो गई। आरोप है कि सुबह टहलने के दौरान कुत्ते ने पहले पग डॉग की मालकिन पर हमला किया, जिससे वह गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। इस घटना में पग डॉग की मौत हो गई। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय सोसाइटी में कुत्तों को टहलाया जा रहा था। इसी दौरान खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने पग डॉग की मालकिन पर हमला कर दिया। हमले के कारण महिला जमीन पर गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग डॉग को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उस पर हमला करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पग डॉग को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोच डाला। हमले में पग डॉग की जान चली गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खतरनाक नस्ल के कुत्ते का मालिक उसे बिना मजल के सोसाइटी में घुमा रहा था। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों और छोटे बच्चों के बीच डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि इस तरह की घटना दोबारा भी हो सकती है। पग डॉग की मालकिन ने पहले डायल 112 बुलाया उसके बाद मामले में थाने को लिखित शिकायत दी है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
0
0
Report
Advertisement

नायब सैनी Chandigarh में दिनभर बैठकों के साथ विकास एजेंडा पर चर्चा

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सैनी आज चंडीगढ़ में कई बैठकों में रहेंगे व्यस्त सीएम सुबह करीब 9:00 बजे CM आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मुलाकात करेंगे उनकी समस्याएं सुनेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 11:00 बजे से शाम तक सचिवालय में कई बैठक करेंगे सीएम सुबह करीब 11:15 बजे ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक जिसमें बिजली निगमों के कामकाज की होगी समीक्षा। इसके बाद सीएम दोपहर 1:00 बजे आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम नायब सैनी दोपहर 3:00 बजे हरियाणा विजन-2047 को लेकर वैठक की अध्यक्षता करेंगे सीएम शाम 7:00 बजे सीएम कैंप आफिस में पंजाब से आए संत समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे
0
0
Report

हरियाणा सरकार मेरिट पर भर्ती: पारदर्शिता के दावे, विपक्ष पर निशाना

Chandigarh, Chandigarh:ब्रेकिंग न्यूज़ पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची के मेरिट के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरियां युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हरियाणा सरकार: नायब सैनी पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है: सीएम केंद्र सरकार की नीतियों और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से देश ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की हरियाणा सरकार सभी वर्गों के समान विकास और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध: नायब सैनी कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर सीएम का निशाना, बोले- विपक्ष ठोस मुद्दों के बजाय आरोपों की राजनीति कर रहा है सरकारी भर्ती प्रक्रिया में योग्यता और पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता, युवाओं को निष्पक्ष तरीके से मिल रहे अवसर भाजपा विकास, सुशासन, सशक्तीकरण, पारदर्शी शासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी: सीएम कानून-व्यवस्था पर बोले नायब सैनी, नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का जताया विश्वास, आम आदमी पार्टी सरकार पर लगाए वादे पूरे नहीं करने के आरोप
0
0
Report

गया में पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से बनी दुर्गा प्रतिमा हर जगह चर्चा में

Gaya, Bihar:गया में मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से तैयार की गई भव्य मूर्ति! बिहार के गया में मां दुर्गा की एक अनोखी प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे बनाने में पारंपरिक सामग्रियों से हटकर पेंसिल, चूड़ी और रस्सी का इस्तेमाल किया गया है। कलाकार की अनोखी सोच और कारीगरी ने इस प्रतिमा को खास बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि गया में इस तरह की प्रतिमा पहली बार तैयार की गई है। नवरात्रि के मौके पर यह अनोखी कलाकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह तस्वीर बिहार के गया की है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा को एक अलग और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया है। पेंसिल, रंग-बिरंगी चूड़ियों और रस्सी जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल कर कलाकार ने अपनी रचनात्मकता का शानदार नमूना पेश किया है। आमतौर पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं मिट्टी, बांस और अन्य पारंपरिक सामग्रियों से बनाई जाती हैं, लेकिन इस प्रतिमा को तैयार करने का तरीका इसे सबसे अलग बनाता है। पेंसिल, चूड़ी और रस्सी जैसी सामान्य चीजों को कलात्मक रूप देकर मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करना अपने आप में खास है। इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। यह कलाकृति न सिर्फ धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि कलाकार के हुनर, मेहनत और कल्पनाशीलता को भी सामने लाती है। गया में तैयार की गई मां दुर्गा की यह अनोखी प्रतिमा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रतिमा के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्रियां और इसे तैयार करने का अनूठा तरीका इसकी खास पहचान बन रहे हैं। पेंट किया गया कि कलाकार ने कहा कि कला नही काल्पनिक। कुछ सोचते है अलग उसके बाद मूर्ति बनाना शुरू कर देते है। इस बार क्या देना चाहिए। क्या अलग होगा लोगों के लिए ये सोचकर शुरू करते है। बेस्ट मैटीरियल का ज्यादा उपयोग करता हूँ। जैसे पेंसिल को लोग उपयोग कर के फेक देते है।उस टुकड़ा को हमने इस प्रतिमा में उपयोग किया है। इस वर्ष 10 ऐसे प्रतिमा का निर्माण किया गया है जो शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजमान होगा। मूर्ति निर्माण का कार्य मई माह से शुरू कर दिया जाता है। इस कार्य मे 10 से 12 टीम मेम्बर लगे रहते है। वंही उन्होंने कहा कि मैं पढ़ा लिखा हूँ और इंजीनियर भी हूँ तो मैं चाहता हूँ कि कुछ न कुछ उपयोग करे जो लोगो को अलग अलग थीम पर प्रतिमाएं दे सके। वंही उन्होंने का ये सारे मूर्ति के निर्माण कार्य मे अधिक लागत लगता है। कुल मिलाकर, गया में मां दुर्गा की यह अनोखी प्रतिमा आस्था और कलात्मकता के अद्भुत संगम की मिसाल है। पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से तैयार की गई यह प्रतिमा दिखाती है कि हुनर और कल्पनाशीलता से साधारण चीजों को भी असाधारण बनाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड पर गुलमोहर पेड़ के पास पुलिस ने दी दबिश. मौके से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद. जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई. मामले में आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना गिरफ्तार. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top