नालंदा में ग्रामीण विकास मंत्री ने किया 63 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन
Nalanda, Bihar:नालंदा जिले के बेन प्रखंड में रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 63 लाख रुपये की लागत से निर्मित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया जो उनकी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। मनरेगा योजना के तहत 43 लाख रुपये की लागत से कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी ढांचे के विकास कार्य किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
