Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118

इमरान प्रतापगढ़ी ने नालंदा की सभा में मोदी-शाह पर तंज, तेजस्वी को सपोर्ट

RKRishikesh Kumar
Oct 26, 2025 13:33:37
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर:राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के युवा नेता इमरान प्रतापगढ़ी बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान पहुंचे, जहां महागठबंधन द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमैंर खान के पक्ष में वोट मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी मंच से एक दिन पहले बड़ी-बड़ी बात कहने का काम किया। नालंदा जिलेवासियों के लोगों से पूछना चाहता हूं की क्या गुजरात के लोग बिहार का फैसला करेंगे। बिहार के तकदीर का फैसला बिहार का बेटा तेजस्वी यादव मुकेश सहनी बिहार कांग्रेस के नेता और बिहार की आवाम करेंगे। बिहार की राजनीति को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करने वाले गुजरात के व्यापारी बिहार के तकदीर का फैसला नहीं करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शायराना अंदाज पर पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया। बाइट।इमरान प्रताप गढ़ी राज्यसभा सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Oct 26, 2025 16:44:36
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 26, 2025 16:44:02
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. हल्दी के खेत मे घास काट कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत, कतर्नियाघाट क्षेत्र का मामला! ख़बर यूपी के बहराइच जिले से है, जहाँ कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी, इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया, जानकारी के अनुसार रमपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा मुखिया फार्म निवासी संजीत कुमार अपने घर बनकटी गांव के पास बटाई पर लिए अपने हल्दी के खेत में उगी घास की निकाई के लिए गया था। इस दौरान जब वह अपने हल्दी के खेत मे घास की निकाई ही कर रहा था तभी अचानक जंगल से निकलकर आए बाघ ने उसपर हमला कर दिया। बाघ के चंगुल में फंसा किसान संजीत कुछ देर तक वह अपनी जान बचाने के लिये अकेले बाघ से लड़ता रहा और अंततः हमलावर बाघ ने उसके सर व बदन पर तावड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आसपास के किसानों ने हाँका लगाकर किसी प्रकार बाघ को भगाया। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सुजौली की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुँची। और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची है। और वन महकमे की टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 16:43:22
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छात्र को पीट-पीट कर किया मरणासन्न LLB छात्र पर चापड़ से हमला हमले से छात्र की आंते बाहर दबंग मेडिकल स्टोर संचालक में छात्र के हाथ की अंगुलियां भी काटी पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल अस्पताल में भर्ती पीड़ित पर ही दर्ज किया मुकदमा कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में दवा लेने गए LLB के छात्र पर मेडिकल संचालक पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया ।मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने पहले ल चापड़ से हमला कर दिया। इससे छात्र का सिर फट गया। छात्र लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। इससे जब मन नहीं भरा तो आरोपी दबंगो ने उसका पेट फाड़ दिया। जिससे उसकी आंत बाहर आ गईं। आरोपियों ने हाथ की अंगुलियां भी काट दीं। शोर मचाते हुए युवक घर की तरफ भागा। लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इधर हमलावरों ने पुलिस से साठगांठ कर घायल पीड़ित घायल युवक जो अस्पताल में भर्ती है उस पर ही रंगदारी और लूट का केस दर्ज करा दिया। V/O- रावतपुर के केशवपुरम के रहने वाले नीलम सिंह चंदेल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा अभिजीत सिंह चंदेल कानपुर विश्वविद्यालय से LLB प्रथम वर्ष का छात्र ।बताया कि अभिजीत ने शनिवार देर रात विनायकपुर माँ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। मेडिकल स्टोर पर पैसे को लेकर उसकी बहस हो गई। इसी दौरana उनकी दुकान पर बैठे उसके भाई विजय सिंह और उसके दोस्त प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल एक साथ उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर मारपीट की फिर भी मन नहीं भरा तो चापड़ से उस पर हमला कर दिया। जिससे अभिजीत का सिर फट गया। और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया । जिसके बाद आरोपियों ने उसके पेट पर चापड़ से कई वार किए। इससे उसका पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल गईं। अभिजीत वहां से बचकर भागने लगा, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक हाथ की उसकी दो अंगुलियां काट दीं। अभिजीत जान की भीख मांगते हुए घर की तरफ भागने लगा। राहगीरों ने उसे बचाया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अभिजीत को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।आरोपियों में एक आरोपी प्रिंस श्रीवास्तव काकादेव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।वही पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के भाई विजय सिंह की तहरीर पर अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया。 बाइट-पीड़िता की माँ
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 26, 2025 16:43:01
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद के महासतियों की मादडी गांव में स्थित कुएं में गिरने से युवती की दर्दनाक मौत, पानी पीने के दौरान हादसा हुआ, ग्रामीणों से शव को निकाला बाहर, राजसमंद जिले के खेत से चारा काटकर लौट रही एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारा काटकर युवती लौट रही थीं कि रास्ते में प्यास लगने पर खेत के पास स्थित कुएं से पानी निकालने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। घटना के बाद गांव के लोगों ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला गया। और तुरंत आरके हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 26, 2025 16:42:25
Goreya Pipar, Chhattisgarh:अंबिकापुर नगर पालिक निगम का गार्बेज कैफे अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्लास्टिक के बदले भर पेट भोजन देने की योजना की सराहना की है। इस प्रशंसा से नगर निगम सहित शहरवासी की खुशी देखते ही बन रही हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में काम की शुरुआत 2015 से की गई। जिसमें SLRM सेंटर (SLRM) की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जाने लगा। नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक निपटारे को लेकर 9 अक्टूबर 2019 में गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जिसमें एक किलो प्लास्टिक में भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक में नाश्ता दिया जाने लगा। इसके योजना से शहर के बिखरे प्लास्टिक धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा हैं। इस गार्बेज कैफे में रोजाना 10 से 12 लोगों प्लास्टिक लेकर यहाँ आते हैं और भर पेट खाना और नाश्ता दिया जाता हैं। स्वच्छता दीदी स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंबिकापुर शहर में स्वच्छता को लेकर लंबे समय से काम किया जा रहा था। लेकिन प्लास्टिक के निपटारे की योजना बनाते हुए गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जहाँ अब शहर में फैले प्लास्टिक के निपटारे का बेहतर विकल्प देखने को मिल रहा हैं। जहाँ अब शहर में बिखरे कई किलो प्लास्टिक का निपटारा इस गार्बेज कैफे के माध्यम से हो रहा हैं। इकट्ठा हुए प्लास्टिक को अलग-अलग प्रोसेस से होकर प्लाट तक पहुँचाया जाता हैं, और इस प्लास्टिक से कई वस्तुओं का भी निर्माण किया जा रहा हैं। इधर अंबिकापुर नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर जैसे छोटे शहर का नाम लेकर और गार्बेज कैफे की तारीफ की हैं, उसको खुशी जाहिर की हैं और गार्बेज कैफे में कमियों को ध्यान देते हुए विस्तार करने की बात भी कही हैं। स्वच्छता दीदी_05_मंजूषा भगत_महापौर_नगर पालिक निगम_अंबिकापुर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी अंबिकापुर बहरहाल अंबिकापुर नगर पालिक निगम के लिए गार्बेज कैफे अब मिल का पत्थर साबित हो रही है। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 वें एपिसोड में अंबिकापुर शहर के गार्बेज कैफे की सराहना की गई है। वही निश्चित तौर इस गार्बेज कैफे के संचालन से प्लास्टिक के निपटारे के बेहतर माध्यम बन गया हैं。
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 26, 2025 16:41:53
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को उठाकर बेरहमी से पीटने के मामले में मोहना थानाध्यक्ष सहित 5 आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों पर ये कार्रवाई डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी के आदेश पर हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आई जी गोरखपुर मोथा अशोक जैन ने भी मौके का निरिक्षण किया और पीड़ित परिजन से मुलाकात की। मामला सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र का है। 22 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मोहना पुलिस ने रजनीश पटेल नाम के युवक को उठाया। आरोप है कि चार सिपाही राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता और मंजीत सिंह उसे बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की और सड़क किनारे फेंक दिया। वहाँ से गुज़र रहे कुछ लोगो ने उसकी पहचान की और मरणासन्न रजनीश की हालत गंभीर होने पर उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया। बाद में हालत बिगड़ती देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पुलिस रजनीश को उठा लिया और जानलेवा पिटाई की। परिजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि इस घटना को सुनकर वे हतप्रभ रह गए। पुलिस के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने तत्काल ज़िम्मेदार अधिकारियों से बात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की फिलहाल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। योगी जी की सरकार में कानून हाथ मे लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा। मोहना थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय और चार सिपाहियों—राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता और मंजीत सिंह—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आईजी ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, अत्याचार के लिए नहीं। मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
PMProsenjit Malakar
Oct 26, 2025 16:41:22
Nijuri, West Bengal:তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দলে তপ্ত সিউড়ি-২ ব্লকের ইমাতপুর গ্রাম। গ্রামবাসীদের একাংশের অভিযোগ, তৃণমূলের অঞ্চল সভাপতি রাজু মুখার্জির লোকজন তাদের ওপর চড়াও হয়। মারধর করে হুমকি দেয়। কারণ রাজু মুখার্জি মনে করে তারা অন্য দল বা গোষ্ঠী করে। সেজন্যই তাদের মারধর, হুমকি দিচ্ছে। তারা তৃণমূল করে বলেই দাবি করেছেন। পালটা রাজু মুখার্জির দাবি এটা দলের ব্যাপার নয়। গ্রামে কিছু ছেলে নেশা করছে, বিক্রি হচ্ছে৷ তারই প্রতিবাদ করাতেই ঝামেলা। এদিকে খবর পেয়েই ওই গ্রামে যায় পাড়ুই থানার পুলিশ৷ গ্রামে যান বোলপুরের এসডিপিও। গ্রামে চাপা উত্তেজনা রয়েছে। পুলিশ টহল দিচ্ছে। প্রসঙ্গত,সিউড়ি-২ ব্লকে তৃণমূলের গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব প্রকাশ্যে এসেছে বারবার। ব্লক সভাপতিত্ব নুরুল ইসলামের বিরুদ্ধে সোচ্চার দলেরই নেতাদের একাংশ। এরই মধ্যে দিন কয়েক আগে নুরুল ইসলামকে আরও একবার ব্লক সভাপতির দায়িত্ব দেয় দল।আর নুরু ঘনিষ্ঠ নেতা রাজু মুখার্জি।
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Oct 26, 2025 16:40:55
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के मुताबिक एसिड अटैक मामला 26.10.2025 को दीपचंद बंधु अस्पताल से एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवती को एसिड बर्न की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है पीड़िता ने बताया कि वह बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज गई थी जब वह कॉलेज की ओर पैदल जा रही थी, तभी उसके परिचित जितेंद्र निवासी मुकुंदपुर, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया ईशान ने कथित रूप से एक बोतल अरमान को दी, जिसके बाद अरमान ने पीड़िता पर एसिड फेंक दिया पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की लेकिन उसके दोनों हाथों पर जलने की चोटें आई आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए पीड़िता ने आगे बताया कि जितेन्दर उसे पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर आज सुबह करीब 10 बजे कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेका गया लडकी का हाथ मामूली रूप से घायल है पीड़ित छात्रा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ती है कॉलेज से कुछ दूरी पर हुई घटना लड़की- लड़की एक दूसरे को जानते हैं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड्स की जा रही है
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 26, 2025 16:40:43
Damoh, Madhya Pradesh:हटा में उपद्रवियों का निकाला गया जुलूस, पुलिस ने किया कोर्ट में पेश.. और दमोह जिले के हटा में लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों और उपद्रवों के बीच जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे है वहीं इन हालातों को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है और लोगों को यकीन दिलाने के लिए सड़कों पर उपद्रव करने वालों को जुलूस निकाल रही है। आज हटा शहर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों का शहर भर में पैदल जुलूस निकाला और फिर ऐसे ही इन आरोपियों को लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जुलूस के दौरान तमाम आरोपियों को कान पकड़ाए गए और अपराध न करने के नारे भी लगवाए गए। दरअसल ये गिरफ्तार आरोपी पिछले दिनों हटा के ख़टना नाके में सरेआम उपद्रव करने के आरोपी है जिन्होंने सरेआम बीच सड़क पर जमकर बबाल काटा था और इस बबाल के बाद इलाके में दहशत थी।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 26, 2025 16:40:11
CHANDI, Harnaut, Bihar:इमरान प्रताप गढ़ी न्यूज नहींथी। एंकर:राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के युवा नेता इमरान प्रतापगढ़ी बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान पहुंचे, जहां महागठबंधन द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमैंर खान के पक्ष में वोट मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी मंच से एक दिन पहले बड़ी-बड़ी बात कहने का काम किया। नालंदा जिलेवासियों के लोगों से पूछना चाहता हूं की क्या गुजरात के लोग बिहार का फैसला करेंगे। बिहार के तकदीर का फैसला बिहार का बेटा तेजस्वी यादव मुकेश सहनी बिहार कांग्रेस के नेता और बिहार की आवाम करेंगे। बिहार की राजनीति को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करने वाले गुजरात के व्यापारी बिहार के तकदीर का फैसला नहीं करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शायराना अंदाज पर पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top