803111
नालंदा में कांग्रेस का आक्रोश, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Nalanda, Bihar:नालंदा जिले में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 24 जुलाई को पटना में आयोजित युवा कांग्रेस के 'आक्रोश मार्च' पर पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में किया गया। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा में पिकअप पलटने से एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अनियंत्रित होकर पलटी पीकअप हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल वही पिकअप सवार एक महिला की हुई मौत कुछ घायलों को लाया गया जिला अस्पताल जहाँ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा उपचार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लोग उस दौरान हो गए हादसे का शिकार दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में पपलाज माता के धार्मिक कार्यक्रम में पिकअप में सवार होकर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए बताया जा रहा है तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसके चलते पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए तो वहीं एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे हुए घायलों को निकाल कर लालसोट और दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है हादसे की वजह क्या रही यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है पहाड़ी क्षेत्र है ऐसे में चालक की लापरवाही से हादसा हुआ अब हादसे की वजह क्या रही यह पुलिस जांच का विषय है पिकअप सवार लोग नयाबास गांव के निवासी है0
0
Report
झालावाड़ की गौशाला में गौपाष्टमी पर 56 भोग, 1100 किलो गुड़ प्रसाद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में श्री कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी के अवसर पर 9वाँ विशाल छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की करीब 25 क्विंटल तरकारी, 1100 किलो गुड, 50 किलो शक्कर, बादाम ,काजू , किशमिश मेवों से बनाई गई करीब 56 प्रकार के व्यजंन व मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण गौशाला में सेवा पा रही करीब ग्यारह सौ गौमाताओं को लगाया गया। इससे पहले गोभक्तों द्वारा गौमाता की परिक्रमा एंव गौपूजन भी किया गया। बाद में गौमाता को छप्पन भोग लगाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचे शहरवासियों ने गुड़ व चारे का दान भी किया। इस मौके पर संत महेश भाई ने कहा कि मकर सक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्त्व होता है। ऐसे में गौशाला परिसर में 56 भोग का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें गौकथा का भी आयोजन किया जाएगा। आज ग्यारह सौ गौमाताओं का पूजन कर 56 भोग की प्रसादी खिलाई गई है। गौ माताओं के भोग के लिए हलवाइयो की टीम द्वारा भोग प्रसादी को तैयार किया गया। जिसमे पुड़ी, पकोड़ी, मिठाईया,नमकीन,चक्की,बालूशाही, सूजी और गाजर का हलवा गौमाताओं के लिए तैयार किया गया है। श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा सभी प्रकार के व्यंजनों के लिए विशेष काउन्टर लगाये, जिसमें गौ भक्तो द्वारा अपनी श्रृद्धा से थाली सजाकर गौमाताओं को अपने हाथों से खिलाकर पुण्य कमाया गया।0
0
Report
अमेरिका की अद्भुत समुद्री किनारे ट्रेन यात्रा: Pacific Surfliner लहरों के ऊपर सफर
Noida, Uttar Pradesh:The Pacific Surfliner offers one of America’s most spectacular coastal train journeys in some sections it feels like you’re travelling right above the waves.0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद चालक संघ सड़क सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर चक्का जाम की धमकी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में अपनी सामाजिक सुरक्षा, वेलफेयर फंड और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर आज वाहन चालकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले बड़ी संख्या में चालकों ने एरकी से कनौदी पेट्रोल पंप तक मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सड़क हादसे में चालक की मौत पर 20 लाख रुपये मुआवजा, आवास के लिए 5 लाख रुपये अनुदान और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग की है। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस बार भी उनकी अनदेखी की, तो पूरे राज्य में चक्का जाम कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पहिए को गति देते हैं, लेकिन सरकार की नजरों में आज भी वे सबसे अधिक उपेक्षित हैं। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की बेहतर शिक्षा और दुर्घटना बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संघ की ओर से रखे गए मांग पत्र में हाईवे पर चालकों को होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। चालकों की मांग है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर शौचालय और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था हो। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए वाहनों में कैमरे लगाए जाएं और थर्ड पार्टी की जगह फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा, सभी सरकारी अस्पतालों में घायल चालकों के त्वरित इलाज के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इन मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस बार भी सरकार को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र विचार करने की अपील की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो संगठन राज्य स्तर पर स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू करेगा।0
0
Report
फरीदाबाद में कांग्रेस का वोट बचाओ – देश बचाओ चौपाल, भाजपा पर वोट चोरी के आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ चौपाल अभियान, भाजपा पर वोट चोरी का आरोप फरीदाबाद में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में झाड़सेंतली गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने SIR की आड़ में वोट चोरी की है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों की चौपालों पर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और कथित वोट चोरी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक होना जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत झाड़सेंतली गांव में आयोजित चौपाल में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकार और जनहित से जुड़े विषय भी उठाए गए। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह अभियान जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया है। पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव की चौपाल तक पहुंच रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह SIR की आड़ में वोट चोरी किए जाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल है। पार्टी आने वाले दिनों में भी गांव-गांव चौपाल लगाकर इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी।0
0
Report
जनसुनवाई में ट्रक-बस विवाद: बसों के माल लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान ट्रक एसोसिएशन के लोगो ने बसों के खिलाफ ज्ञापन सौपकर कारवाई की मांग की , उनका आरोप है कि बसे ट्रकों का काम कर रही है , जिससे उनका ट्रकों का धंधा चौपट हो गया है , बसें दिल्ली ,इंदौर ,जबलपुर और ग्वालियर से सीधे सवारियो के साथ साथ माल लोडिंग का भी काम कर रही है , जिसके से उनके ट्रकों को माल नही मिल पा रहा है , जिसके कारण उनके ट्रक माल के लिये खाली पडते हैं इसलिए बसों के खिलाफ कारवाई की जाये , वही कलेक्टर ने तत्काल इस ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आरटीओ को निदेश दिये कि जिस बस में यदि माल लोडिंग मिलता है तो उनके परमिट निरस्त करने की कारवाई की जाये।0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला, मां पर भी उड़े ताने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर बड़ा हमला राठौड़ बोले- राहुल गांधी किसी के लिए भी कुछ भी कह सकते हैं। औरों के लिए बोलते-बोलते अपनी मां पर भी आ गए。 उन्होंने अपनी मां के लिए भी बोल दिया。 राठौड़ बोले- सत्य क्या है, पता नहीं, लेकिन आज मैंने पढ़ा。 राहुल गांधी ने ऐसा बोल दिया कि पिता जी की गोद में बैठकर खाना खाती थी。 राहुल गांधी को कोई नहीं मिला तो अपनी मां के बारे में ही बोलने लग गए。 बाइट मदन राठौड़0
0
Report
जालौन में घर में अकेली महिला से दो लोगों ने की छेड़खानी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में अकेली महिला से दो लोगों ने की छेड़खानी, हमीरपुर निवासी दो लोगों पर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, पति के घर पहुंचने और विरोध करने पर एक व्यक्ति पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने और दबाव में अपने हिसाब से शिकायती पत्र लिखवाने का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी जालौन से की शिकायत, शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला। बाइट:- पीड़िता0
0
Report
झुंझुनूं के पिलानी में शिक्षा-उद्योग नवाचार पर सीएम से अहम मुलाकात
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के पिलानी में स्थित बिरला शिक्षण संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल तथा संस्थान के लायजन मैनेजर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार आधारित शिक्षण, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं भविष्य उन्मुख बनाने में किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार, कौशल विकास और भारतीय संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता भी व्यक्त की। बैठक के दौरान बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में संस्थान के दीर्घ अनुभव, नवाचार आधारित पहल तथा अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार के लिए सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजय कुमार अग्रवाल के औद्योगिक एवं प्रबंधकीय अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभव एवं सुझावों का भी लाभ लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से राजस्थान के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में वर्दी से गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप
Seoni, Madhya Pradesh:वर्दी में गुंडागर्द्री सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होटल सिद्धार्थ का यह वीडियो,होटल संचालक ने की पुष्टि,25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का कोतवाली टीआई, एसडीओपी,सहित ट्रैफिक निरीक्षक पर लगाए आरोप सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। इसकी बानगी सिवनी शहर के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो है ...जो होटल में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने की है। वायरल वीडियो की पुष्टि करने पहुंचे मीडिया से होटल सिद्धार्थ के संचालक और किराए से होटल संचालित कर रहे युवक ने कोतवाली पुलिस,एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। होटल के मालिक संजय सनोडिया ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी,एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर होटल से 25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का आरोप लगाया है वहीं होटल संचालक का कहना है कि कोतवाली टीआई और एसडीओपी को स्थानीय पत्रकार के समक्ष 10-10 हजार रूपये की राशि देने का आरोप लगाया है जबकि होटल किराए से लेने वाले युवक ने कोतवाली टीआई, एसडीओपी सिवनी और,ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कुछ दिन पूर्व मारपीट के आरोप लगाया है। वहीं 13 नवंबर की शाम होटल सिद्धार्थ में ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें एसडीओपी सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद है... वहीं पुलिस अधीक्षक अभी मामले की जांच के बाद में बाइट देने की बात कह रहे है0
0
Report
झज्जर-बादली रोड फ्लाईओवर के पास टेंपो में आग, फर्नीचर भी जल गया
Jhajjar, Haryana:झज्जर में बीच रास्ते टेंपो में लगी आग, टेंपो के साथ उसमें रखा फर्नीचर भी जलकर हुआ राख. दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू. झज्जर - बादली रोड के फ्लाईओवर की घटना. गुड़गांव से टेंपो में फर्नीचर लेकर झज्जर पहुंचे थे टेंपो के चालक और परिचालक. शोच के लिए उतरे तो टेंपो से निकलता पाया धूंआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी. आग बुझने से पहले टेंपो में रखा फर्नीचर और टेंपो दोनों जलकर हुए राख.0
0
Report
करनाल नगर निगम ने प्रदूषण घटाने के लिए दो नई स्मोक-डस्ट गन शुरू कीं
Karnal, Haryana:करनाल में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए नगर निगम ने एंटी स्मोक गन मशीनों की संख्या बढ़ाई है। दो नई मशीनें फील्ड में उतारी गईं। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। शहर को प्रदूषण से राहत देने के लिए 31 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। करनाल में एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है, आबोहवा जहरीली होने से सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। ग्रेप थ्री लागू होने के बावजूद एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हो रहा। ऐसी स्थिति में नगर निगम ने एक्शन प्लान शुरू कर दिया है। निगम ने 31 स्पॉट चिन्हित किए हैं जहां धूल-धुआं का प्रभाव ज्यादा है। पहले बड़ी मशीन चल रही थी, अब बेड़े में दो नई मशीनें शुरू कर दी गईं।0
0
Report
Advertisement
झज्जर के ढाकला गांव में घर में अंधाधुंध फायरिंग, दो शूटर गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:झज्जर के ढाकला गांव में पुरानी आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में एसटीएफ रोहतक और झज्जर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बीती रात झज्जर के गुढ़ा फ्लाईओवर के पास से काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर जून उर्फ भोलू निवासी नूना माजरा और पंकज निवासी बराही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश नंबर की बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है।0
0
Report
भरतपुर नेशनल हाईवे के सेवर चौराहे पर बड़ा हादसा: विदेशी पर्यटक बस पलटी, हल्की चोटें
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नेशनल हाईवे स्थित सेवर चौराहे के पास बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटकों से भरी बस पलटी, एक दर्जन विदेशी पर्यटकों को आई हल्की चोट, बस के शीशे तोड़कर पर्यटकों को निकाला गया बाहर, बस की स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, सभी पर्यटक जा रहे थे भरतपुर केवलादेव घूमने के लिए。0
0
Report
फिरोजाबाद के छात्रों ने पेपर लीक रोकने के ठोस कदम मांगे, 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय Anc -चुनावी चाय आपकी राय के इस एपिसोड में हम पहुंचे हैं फिरोजाबाद, फिरोजाबाद को कांच नगरी के नाम से जाना जाता है, यहाँ हाथों से बनी कांच की चूड़ियों के कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है,यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है आज हम एक शासकीय पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं से बात कर रहे हैं कि आखिर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनके मन में किस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं जब इन युवाओं के बीच मीडिया की टीम पहुंची तो इनका साफ तौर पर कहना था कि योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है लॉयनऑर्डर की स्थिति हो या विकास की बात हो सारे क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है लेकिन बस थोड़ा सा आने वाले समय में पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सरकार को गंभीर और ठोस कदम उठाने की जरूरत है0
0
Report
Advertisement
